Office Of Abhishek Choudhary's banner
Office Of Abhishek Choudhary's profile picture

Office Of Abhishek Choudhary

@withabhinsui • 63,703 subscribers

AICC Member, Congress Candidate-Jhotwara Assembly, We Believe in INDIA FIRST.

Shorts

मेरी बहनो संतोष ,निरमा और सुमन को उज्ज्वल भविष्य और सुखद दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएँ ।

मेरी बहनो संतोष ,निरमा और सुमन को उज्ज्वल भविष्य और सुखद दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएँ ।

267,326 görüntüleme

Videos

withabhinsui's profile picture

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के पाकिस्तान प्रेम वाले शर्मनाक वक्तव्य के खिलाफ आवाज उठा रहे युवा कांग्रेस के बब्बर शेरों को भाजपा सरकार की पुलिस ने अलोकतांत्रिक ढंग से गिरफ्तार कर लिया। इस तानाशाही के खिलाफ आज अजमेर के थाना श्रीनगर पहुंचकर हमारे युवा कांग्रेस के योद्धाओं का उत्साहवर्धन किया, उसके उपरांत पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर पुलिस के रवैए पर कड़ा विरोध दर्ज कराया और हमारे सभी साथियों को संवैधानिक तरीके से कानून सम्मत संरक्षण दिया जाए इसके बाबत मजबूत विश्वास लिया। मदन राठौड़ का पाकिस्तान प्रेम कोई जुबान का फिसलना नहीं, बल्कि भाजपा की असली विदेश नीति और देशविरोधी मानसिकता का प्रतीक है। एक तरफ हमारे जवान सीमा पर शहादत दे रहे हैं, दूसरी तरफ भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष को पाकिस्तान से प्रेम उमड़ रहा है। लेकिन याद रहे हम राहुल गांधी जी के सिपाही हैं, डरने वाले नहीं हैं। हम देश के साथ गद्दारी करने वाली हर सोच के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक इंकलाब बुलंद करते रहेंगे। देशहित से समझौता करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। Congress Indian Youth Congress Rajasthan PCC Rajasthan Youth Congress

Office Of Abhishek Choudhary

14,594 görüntüleme • 21 gün önce

withabhinsui's profile picture

“पर्ची सरकार ” के मंत्री महोदय जी द्वारा बिना तथ्यात्मक तर्क के कोरी वाहवाही बटोरने के लिए ओबीसी वर्ग के खिलाफ जो बयान दिया गया है उसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है। मंत्री जी आपको बताना चाहता हूं कि 7/12/2022 वाला नियम केंद्र सरकार भी पालन करती है। आपसे पूछना चाहता हूं कि केंद्र सरकार वाला नियम गलत है क्या, यदि गलत है तो आपकी सरकार उसका विरोध क्यों नहीं करती? प्रदेश की 60% आबादी के ख़िलाफ़ ऐसी ओछी मानसिकता की बयानबाजी करना गलत है, बीजेपी सरकार द्वारा ओबीसी के हकों को कुचलने का जो प्रयास किया जा रहा है उसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। मंत्री जी आप अपनी ओछी मानसिकता का परिचय देते हुए काले कानून को वापस लागू कर ओबीसी वर्ग के युवाओं के साथ अन्याय करना चाहते है लेकिन आपके यह मंसूबे कतई कामयाब नहीं होने देगें, यह अधिकार खैरात नहीं है बल्कि ओबीसी वर्ग का हक हैं। #माफ़ी_माँगो_राज्यवर्धनसिंह #OBC_विरोधी_राज्यवर्धन

Office Of Abhishek Choudhary

88,199 görüntüleme • 2 yıl önce

withabhinsui's profile picture

क्या सीएम भजन लाल जी बताएंगे कि यह कानून व्यवस्था का कौन सा मॉडल है? प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति इससे अधिक भयावह क्या हो सकती है कि सरकार के मंत्री ही थाने में जाकर पुलिसकर्मियों को धमका रहे हैं। जिन लोगों पर प्रदेश में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरस्त करने की जिम्मेदारी है, वही कानून को हाथ में लेने को आमदा हैं। मंत्री महोदय विधानसभा के लोग टूटी सड़कों, सीवर लाइन जाम एवं जलभराव की समस्या से त्रस्त होकर आंदोलनरत हैं, लेकिन उस पर आपके मुंह से एक शब्द नहीं निकल रहा। आज ही निवारू में एक विद्यालय की छत गिर गई वह तो गनीमत है कि यह हादसा अभी शाम के समय हुआ जब विद्यालय में कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा कितने लोगों की जान जा सकती थी, लेकिन आपको क्या फर्क पड़ता है, आप तो अपने रावणरूपी अहंकार में मदहोश हो। CMO Rajasthan Bhajanlal Sharma

Office Of Abhishek Choudhary

73,143 görüntüleme • 2 yıl önce

withabhinsui's profile picture

राजकीय महाविद्यालय बाड़मेर के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को महाविद्यालय प्रशासन द्वारा राजनीतिक रूप देने एवं एक विचारधारा विशेष के अतिथियों को बुलाने को लेकर शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस प्रशासन द्वारा लाठी चार्ज करते हुए आंसू गैस के गोले छोड़ना दुर्भाग्यपूर्ण है, लाठीचार्ज की वजह से कई छात्र जख्मी हुए, घायल छात्रों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं और दोषियों पर जल्द जल्द से कार्यवाही हो। “पर्ची सरकार” के नुमाइंदों के संरक्षण में किए गये ऐसे निंदनीय कृत्य का छात्र एवं युवा शक्ति विरोध करतीं हैं। शिक्षा के मंदिरों को भाजपा सरकार व उसके प्रशासन द्वारा राजनैतिक अड्डा बनाने की मंझधार राजस्थान में सफल नहीं होनें दी जाएगी, इस तरह शिक्षा के मंदिर में पुलिस प्रशासन के द्वारा छात्रों पर लाठीचार्ज करना सरासर गलत हैं। “पर्ची सरकार” को तुरंत इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए और कॉलेज CSR फंड को लेकर छात्रों की जो मांग है महाविद्यालय प्रशासन को उनका जवाब देना चाहिए। #Barmer

Office Of Abhishek Choudhary

23,514 görüntüleme • 2 yıl önce