
Bharat Jodo Abhiyaan
@withbharatjodo • 1,756 subscribers
हम संविधान की प्रस्तावना में निहित अपने गणतंत्र के मूलभूत मूल्यों के प्रति आस्थावान, इंडिया अर्थात भारत के आम नागरिक हैं।
Shorts
Videos

रेल बेची, BHEL बेचीं, तेल बेचा... अब नीलाम हुआ आकाश! IN-SPACe के प्रमुख ने साफ कह दिया है—"ISRO अब कोई रॉकेट (लॉन्च व्हीकल) नहीं बनाएगा, सारी तकनीक प्राइवेट कंपनियों को ट्रांसफर होगी।" नेहरू के ज़माने में बने देश के बड़े-बड़े संस्थानों को एक-एक करके निजी हाथों में सौंपने का 'खेल' अब अंतरिक्ष तक पहुंच चुका है। अंतरिक्ष का आधिकारिक तौर पर व्यवसायीकरण (Commercialization) हो चुका है! आइए एक छोटा सा अंदाज़ा लगाते हैं... उस 'भाग्यशाली' प्राइवेट प्लेयर का नाम किस अक्षर से शुरू होगा? क्या 'A' से? ISRO to End Launch Vehicle Production, Hands to Private Sector | IN-SPACe chairman Pawan Goenka | Hindustan Aeronautics Limited
Bharat Jodo Abhiyaan62,859 Aufrufe • vor 7 Tagen

ये खबर पढ़कर कौन सा 'शॉक' लगा?🤔 प्रधानमंत्री मोदी जी को 'कल्चरल शॉक' लगा था क्योंकि जन्तर-मंतर पर आंदोलन कर रही Gen Z लड़कियों ने गुस्से में कुछ तीखे शब्द इस्तेमाल कर दिए थे. लेकिन अंतरराष्ट्रीय मीडिया 'The New York Times' की रिपोर्ट बता रही है कि असली 'शॉक' और शर्मिंदगी क्या होती है! The New York Times ने दुनिया के सामने 'न्यू इंडिया' का सच खोलकर रख दिया है—जो महिलाएं हक के लिए आवाज उठाती हैं, उन्हें ऑनलाइन ट्रोलिंग, बॉडी-शेमिंग और धमकियों से खामोश करने की कोशिश की जाती है। लेकिन जब उन्हीं बेटियों को ट्रोल आर्मी चरित्रहीन कहे, बलात्कार की धमकियां दे और उनका चरित्र हनन करे, तब कोई 'संस्कृति' याद नहीं आती! Indian Youth | Exam Irregularities | Gen z | Video | PM Modi
Bharat Jodo Abhiyaan33,177 Aufrufe • vor 5 Tagen

हर मिनट एक पोस्ट डिलीट करवा रही सरकार। आंकड़ा देखिए - • पिछले 5 महीने में सरकार ने Meta और YouTube जैसे प्लेटफ़ॉर्म को 1.95 लाख ब्लॉकिंग ऑर्डर दिए • यानी- हर 68 सेकंड पर एक ब्लॉक ऑर्डर दिया गया • एक दिन में औसतन 1,275 ब्लॉक ऑर्डर मतलब- इधर सरकार ने ऑर्डर भेजा और उधर लोगों का कंटेंट उड़ गया। 2024-25 में जहाँ सिर्फ 2,312 ब्लॉकिंग ऑर्डर दिए गए थे, वहीं अब यह संख्या अचानक बहुत तेजी से बढ़कर 1,95,000 तक पहुँच गई है. जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन के बाद से हजारों पोस्ट डिलीट कराए जाने के बावजूद सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ माहौल बना हुआ है। साबित हो चुका है सेंसरशिप के बावजूद सोशल मीडिया पर मोदी जी Genz से कितना डरे हुए हैं. Social Media | Modi Government | India Issued Content Blocks Every Minute from March to July 2026 | Freedom of speech
Bharat Jodo Abhiyaan45,613 Aufrufe • vor 11 Tagen

1 लाख Views पर 10 हजार रुपये का सरकारी ऑफर... लेकिन शर्त सिर्फ एक: वीडियो में बिहार सरकार का 'गुणगान' होना चाहिए एक रील पर अधिकतम 1 लाख तक मिल सकते हैं. जिस पैसे से अस्पताल, स्कूल और सड़कें बननी चाहिए थीं, उस पैसे से अब सोशल मीडिया पर सरकार की झूठी वाहवाही खरीदी जाएगी. आप पूछते हैं न कि आपके टैक्स का पैसा कहाँ खर्च होता है? तो जवाब देख लीजिए! Bihar Government | Social Media | Video | Reels
Bharat Jodo Abhiyaan32,770 Aufrufe • vor 9 Tagen

“मुझे जेल जाने का डर नहीं… मेरा जेल जाना देश को और अधिक जगाएगा।” ~ सोनम वांगचुक जिस व्यक्ति को रमन मैग्सेसे और 30 से अधिक पुरस्कार मिले, जिसने लद्दाख में शिक्षा और पानी की क्रांति की, जिसने पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ाया और जिसके योगदान पर 3 इडियट्स जैसी फिल्म बनी – आज वही व्यक्ति सत्ता की आंख में किरकिरी बन गया है। #LadakhProtests #Ladakh #SonamWangchuk
Bharat Jodo Abhiyaan144,783 Aufrufe • vor 11 Monaten

🚨 Fake News Alert: सोनम वांगचुक के खिलाफ फैलाए गए 10 झूठ बेनकाब! सोनम वांगचुक जी के पुराने बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश करना, वीडियो काट-छाँट (crop) कर चलाना और पुरानी तस्वीरों से भ्रम फैलाना—यह सब सिर्फ इसलिए हो रहा है ताकि असल मुद्दे से देश का ध्यान भटकाया जा सके। दुष्प्रचार का पर्दाफाश – इस वीडियो में जानिए हर झूठ का सच. #SonamWangchuk #FakeNewsExposed #PropagandaExposed
Bharat Jodo Abhiyaan19,991 Aufrufe • vor 1 Monat

लो भाई! अब क्या गडकरी जी BMW के CEO को भी 'देशद्रोही' घोषित करेंगे? 🤭 BMW के बॉस ने एथेनॉल-पेट्रोल की पोल खोलकर रख दी है ! साफ कह दिया—एथेनॉल गाड़ियों के इंजन को धीरे-धीरे खत्म करने का 'स्लो पॉइजन' है, पुराने सारे वाहन कबाड़ हो जाएंगे। इधर जनता को 'इको-फ्रेंडली' का लॉलीपॉप थमाया जा रहा है, उधर इंजन अंदर ही अंदर दम तोड़ रहे हैं। #EthanolBlending #E20Fuel #BMW
Bharat Jodo Abhiyaan25,562 Aufrufe • vor 2 Monaten

गडकरी जी! आपने तो बाइक और गाड़ियों का कायाकल्प ही कर दिया। अब जनता की आपसे बस एक ही गुजारिश है: कृपया अब पेट्रोल का झंझट पूरी तरह खत्म किया जाए! जितने भी पेट्रोल पंप हैं, वहाँ सीधे गन्ने के जूस का कोल्हू लगवा दिया जाए। #EthanolBlendedPetrol #E20Petrol #BJPGovt
Bharat Jodo Abhiyaan24,065 Aufrufe • vor 2 Monaten

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का यह दावा बिल्कुल झूठ है कि पहली बार NCERT की किताबों में इमरजेंसी का चैप्टर जोड़ा जा रहा है. साल 2007 से ही NCERT की किताबों में इस काले दौर पर एक पूरा चैप्टर शामिल था, जिसे कांग्रेस सरकार में ही निष्पक्षता से लिखा गया था ताकि छात्र कड़वा सच जान सकें। आज सरकार 50 साल पुरानी बात का श्राद्ध ज़ोर-शोर से सिर्फ इसलिए मना रही है, ताकि वर्तमान में की जा रही लोकतंत्र की हत्या पर जनता का ध्यान न जाए। Yogendra Yadav #NCERT #IndianHistory #Emergency
Bharat Jodo Abhiyaan24,168 Aufrufe • vor 2 Monaten

अमृतकाल के घोटाले - 📌 2016 — Vijay Mallya ₹9,000 करोड़ का डिफॉल्ट ✈️ लंदन रवाना 📌 2018 — Nirav Modi ₹14,356 करोड़ का घोटाला ✈️ FIR से पहले देश से बाहर 📌 2022 — ABG Shipyard ₹22,842 करोड़ का बैंक धोखाधड़ी मामला 🏦 देश का सबसे बड़ा बैंक फ्रॉड 📌 2026 — Rajesh Exports ₹15.15 लाख करोड़ का घोटाला (देश के रक्षा बजट से भी बड़ा) 📉 शेयर लगभग 90% टूट चुका हर बार दांव पर किसका पैसा लगता है? आम निवेशक, देश के सरकारी बैंक और टैक्सपेयर्स की गाढ़ी कमाई! अब आम जनता अपनी गाढ़ी कमाई का एक-एक पैसा इस भरोसे के साथ LIC में लगाती है कि उनका भविष्य सुरक्षित रहेगा। लेकिन आप देखिए जब दुनिया के लोग इस कम्पनी से पैसा निकाल रहे थे तब LIC की Rajesh Exports में हिस्सेदारी पिछले एक दशक में कई गुना बढ़ी: 📌 मार्च 2016 — 1.99% 📌 मार्च 2022 — 11.22% 📌 मार्च 2026 — 10.8% LIC आखिर किन मानकों पर कंपनियों में निवेश करती है? Rajesh Exports के खिलाफ शिकायत मार्च 2024 में SEBI को भेजी गई थी, जब बाजार नियामक की कमान माधबी पुरी बुच के हाथ में थी। आखिर 26 महीने बाद ही SEBI का ये फैंसला क्यों आया ? LIC सीधे तौर पर वित्त मंत्रालय के नियंत्रण में आती है। इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को भी नोटिस भेजा जाना चाहिए। उनसे ना रुपया संभल रहा है और ना ही देश की अर्थव्यवस्था। #LIC #RajeshExports #SEBI
Bharat Jodo Abhiyaan23,430 Aufrufe • vor 2 Monaten

गडकरी जी, ये लीजिए सबूत - "केमिकल फॉर्म में एथेनॉल का माइलेज 30% तक कम होता है।" – अनुराग सराओगी, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (बायोफ्यूल्स), BPCL "E20 पेट्रोल के इस्तेमाल से गाड़ियों का माइलेज 4% से 5% तक कम हो जाता है।" – विक्रम गुलाटी, कंट्री हेड, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर "E20 पेट्रोल से गाड़ियों का माइलेज 4-5% तक कम होता है।" – हरदीप सिंह बरार, प्रेसिडेंट और CEO, BMW ग्रुप इंडिया "सरकार E20 पेट्रोल के फैसले को वापस लेने या इसमें सुधार करने पर विचार करे..." – शशांक शेखर साहू, अध्यक्ष, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन
Bharat Jodo Abhiyaan14,066 Aufrufe • vor 1 Monat

गडकरी जी ने कहा था कि इथेनॉल आने के बाद पेट्रोल 15 रुपए लीटर मिलेगा। लेकिन हकीकत यह है कि कच्चा तेल सस्ता होने के बाद भी भारत में पेट्रोल सबसे महंगा बिक रहा है। पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने की वजह से जनता में भारी गुस्सा है और लोग सड़कों पर हैं। गाड़ियों और बाइकों के इंजन इथेनॉल के कारण खराब होकर कबाड़ बन रहे हैं, लेकिन नितिन गडकरी जी इस तरफ ध्यान ही नहीं दे रहे। #EthanolBlendedPetrol #E20Petrol #BJPGovt
Bharat Jodo Abhiyaan12,953 Aufrufe • vor 2 Monaten

शर्म आती है ये देखकर कि प्रेस की आज़ादी में हम अपने पड़ोसियों से भी पीछे हैं। प्रेस फ्रीडम के मामले में भारत अब 157वें नंबर पर आ गया है, मतलब हम पाकिस्तान (153), बांग्लादेश(152), भूटान(150), श्रीलंका(134), नेपाल(87) से भी पीछे हो गए। 2025 में सरकार ने 24,000 से ज़्यादा डिजिटल कंटेंट ब्लॉक किए हैं। 2023 में ये संख्या 6,000 के आसपास थी, जो अब सीधे चार गुना बढ़ गई है। साफ़ दिख रहा है कि डिजिटल मीडिया की बेबाकी से सरकार बुरी तरह घबरा गई है। नए IT रूल्स के बहाने अभिव्यक्ति की आजादी पर पहरा बिठाया जा रहा है। सोचिए, हम कहाँ जा रहे हैं... The DeshBhakt 🇮🇳 #PressFreedom #India #RightToSpeech
Bharat Jodo Abhiyaan19,723 Aufrufe • vor 4 Monaten

इनसे मिलिए ये हैं रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित लद्दाख के मशहूर पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक इन पर आधारित 'थ्री इडियट्स' फिल्म बनाई जा चुकी है, जिसमें सोनम वांगचुक, रैंचो के प्रेरणास्रोत रहे। वांगचुक को दर्जनों पुरस्कार मिल चुके हैं। वांगचुक, पिछले 22 दिन से हाड़ कंपा देने वाली ठंड में चीख-चीखकर कह रहे हैं कि चीन लद्दाख में उत्तर से हमारी जमीन पर कब्जा कर रहा है, लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। ऊपर से हकीकत दिखाने पर देशद्रोही बताया जा रहा है। Sonam Wangchuk
Bharat Jodo Abhiyaan48,085 Aufrufe • vor 2 Jahren
Keine weiteren Inhalte verfügbar