
Zameer Ahmad
@zameerahmad_up • 6,030 subscribers
Journalist | @DainikBhaskar Views are personal. Posts ≠ Organization’s views.
Videos

यूपी:लखीमपुर में महिला टीचर निशात फातिमा की हत्या के बाद अब शिक्षक दिवस के कार्यक्रम का एक वीडियो सामने आया है। इसमें निशात फातिमा स्कूल के सहकर्मियों के साथ कपल डांस करती नजर आ रही हैं। कार्यक्रम के दौरान वह काफी खुश दिखाई दे रही हैं। सामने आए इस वीडियो ने 21 सितंबर की वारदात से पहले के घटनाक्रम को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। खबर का लिंक कमेंट बॉक्स में है।
Zameer Ahmad271,869 görüntüleme • 14 gün önce
2:05
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

खौलती कड़ाही में गिरने से युवक की दर्दनाक मौत, देखें हादसे का LIVE VIDEO! यूपी:लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र के मूड़ी गांव निवासी दानिश (40 वर्ष) की महाराष्ट्र में गुड़ प्लांट पर काम करने के दौरान हादसे में मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर गुड़ बनाते समय अचानक वह खौलते कड़ाही में गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। साथी मजदूरों ने उसे कड़ाही से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे का पूरा घटनाक्रम प्लांट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
Zameer Ahmad87,623 görüntüleme • 1 ay önce

बांस के सहारे 11 हजार KVA की लाइन! बिजली विभाग की ‘जुगाड़ व्यवस्था’ से जान जोखिम में! यूपी:लखीमपुर खीरी के ढखेरवा बिजली उपकेंद्र क्षेत्र के गौरिया गांव में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन बांस के सहारे टंगी है। गांव की मुख्य सड़क से गुजरने वाले डीसीएम, बस या ट्रक के लिए ये तार किसी खतरे से कम नहीं हैं। करीब एक सप्ताह पहले बारिश में बिजली का पोल गिर गया था। कई दिन तार जमीन पर पड़े रहे। ग्रामीणों की शिकायत के बाद पोल लगाने के बजाय विभाग ने बांस का सहारा दे दिया। सबसे चिंता की बात यह है कि इसी बिजली उपकेंद्र क्षेत्र में 23 जून को परमोधापुर के पास हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से डीसीएम चालक की मौत हो चुकी है।
Zameer Ahmad23,009 görüntüleme • 23 gün önce
Daha fazla içerik yok.