
Avdhesh
@Zinda_Avdhesh • 15,177 subscribers
Works at @thelitmusnews ( द लिटमस) संपर्क - [email protected] Journalist based in #Rajasthan | Tweets are my own. RT & LK ≠ Endorsement
Shorts
Videos

भारत देश के प्रधानमंत्री बोल रहे हैं...! #Rajasthan #LokSabhaElections2024
Avdhesh3,283,733 görüntüleme • 2 yıl önce

ये जोधपुर ग्रामीण की नई SP पीडी नित्या हैं. एक थाने के विजिट के दौरान जब इन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तो नजारा देखकर मैं तो देखता रह गया. थाने वालों ने कारपेट, चौकी सब लगाई थी लेकिन नित्या साइड से गुजरी और चौकी को पैर से सरका कर जवानों के बराबर खड़ी हुई. गार्ड ऑफ ऑनर सैकड़ों सालों से दिया जाता रहा है, ब्रिटिश, रियासतकाल कई दौर इससे जुड़े हैं. इस पर अलग से चर्चा, बहस हो सकती है. लेकिन नित्या ने जिस तरह पैर से वो चौकी सरकाई मानो बेवजह के तामझाम, ऊपर-नीचे, चलती आ रही परंपराएं सबको किनारे कर दिया. जवानों के बराबर खड़ी होकर दिखाया कि जो चलता आ रहा है, जरूरी नहीं वो वैसे ही चलता रहे. सलाम है आपको #Jodhpur #Rajasthan
Avdhesh400,345 görüntüleme • 7 ay önce

राजस्थान रोडवेज की बस में हरियाणा महिला पुलिसकर्मी सफर कर रही थी. पुलिसकर्मी ने कहा- वह किराया नहीं देगी क्योंकि बस में पुलिस का किराया नहीं लगता है. वहीं बस कंडक्टर ने कहा कि सफर करना है तो टिकट लेना ही पड़ेगा. महिला हरियाणा पुलिस की वर्दी में थी. वैसे महिला थी रात का टाइम था कंडक्टर 50 रुपए के लिए इतना नहीं अड़ता तो भी चल जाता...! #Rajasthan
Avdhesh461,513 görüntüleme • 2 yıl önce

अजमेर में सेवन वंडर आज तोड़े जा रहे हैं...11 करोड़ से अधिक की लागत से बनाई गई ये चीजें एक-एक कर मलबे में तब्दील हो रही है. स्मार्ट सिटी परियोजना के नाम पर कैसे आनासागर झील का गला घोंटा गया, कैसे वैटलैंड जमीन पर कागजी प्लानिंग का घिनौना नाच किया गया, ये सेवन वंडर प्रोजेक्ट इसका साक्षात उदाहरण है. अजमेर विकास प्राधिकरण को देशभर में केस स्टडी के तौर पर पढ़ाया जाना चाहिए..! स्मार्ट सिटी के नाम पर कैसे करोड़ों रूपये बहाए गए और आखिर में मिला क्या - मलबा #Rajasthan
Avdhesh Pareek272,201 görüntüleme • 1 yıl önce

राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष के नाते गोविंद सिंह डोटासरा का ये बयान कई दिनों तक सुनाई देगा और इसकी गूंज लंबी बनी रहेगी! मालवीय एपिसोड को जिस तरह से सिविल लाइंस से पीसीसी तक रचा गया या घटित हुआ...हर कोई देखकर हैरान है लेकिन पीसीसी पहुँचते ही मालवीय को बगल में खड़ा कर एक-एक कर सारे धागे डोटासरा ने वहीं खोल दिए...! Govind Singh Dotasra #Rajasthan
Avdhesh72,836 görüntüleme • 3 ay önce

40 करोड़ की लागत से बना जयपुर के मानसरोवर में फाऊंटेन स्क्वायर पार्क कैसे वीरान पड़ा है..! उद्घाटन हुआ तो खूब तामझाम और माहौल बनाया गया लेकिन ये सोचने वाली बात है कि मानसरोवर जैसे इलाके में होने के बावजूद ऐसा खालीपन. आम दिन में 200-300 और वीकेंड पर 800-900 लोग राउंड मारते हैं. महंगे फाउंटेन, मार्बल सब भव्य लगा है लेकिन लोग नहीं है! जिम्मेदारों के लिए चिंतनीय विषय होना चाहिए कि क्यों जनता ऐसे करोड़ों के प्रोजेक्ट में रुचि नहीं दिखा रही या फिर मामला अधिकारी स्तर पर फीता कटवाकर भुला दिया गया! #Jaipur #Rajasthan
Avdhesh243,779 görüntüleme • 1 yıl önce

चारों तरफ पुरूषों से घिरी ये 26 साल की भरतपुर सांसद संजना जाटव हैं...एक महिला नेता बनने का सफर जितना मुश्किल है उतना ही चुनौतियां शायद किसी पड़ाव पर पहुंचने पर सामने खड़ी मिलती है. 26 साल की जिस महिला सांसद पर कठूमर MLA रमेश चंद खींची चीखा-चिल्ली कर रहे हैं, मेज पीट रहे हैं...वो इस बार 5 लाख से अधिक वोट लेकर देश की सबसे बड़ी पंचायत में पहुंची हैं. वीडियो अलवर जिला परिषद की बैठक का है जहां सांसद ने कुछ दिन पहले कठूमर में हुई पंचायत की मीटिंग में सरपंचों की ओर से विधायक को नोटों की माला पहनाने का मुद्दा उठाया. SANJNA JATAV #Rajasthan
Avdhesh361,408 görüntüleme • 2 yıl önce

खाटूश्याम जी में वॉशरूम इस्तेमाल करने का चार्ज 800 रुपए...? दिल्ली में पत्रकारिता कर रही मेघा उपाध्याय कह रही हैं - खाटूश्याम जी मंदिर दर्शन के दौरान उनकी माता जी को वॉशरूम जाने की जरूरत हुई लेकिन आसपास कोई पब्लिक टॉयलेट नहीं मिला. मेघा का आरोप है कि काफी देर ढूंढने के बाद ये लोग एक होटल में गए जहां उनसे 800 रुपए मांगे. मेघा ने बताया कि कोई और ऑप्शन नहीं था तो हम 800 रुपए देने को तैयार हुए और GST के साथ बिल मांगा. इसके बाद होटल वाले ने पूरे 800 का बिल बनाकर दिया जबकि हमनें होटल में सिर्फ 5 मिनट वॉशरूम इस्तेमाल किया था. खाटूश्याम जी मंदिर देश ही नहीं दुनिया में विख्यात है. यहां कोने-कोने से भक्त आते हैं और अगर वो ऐसा अनुभव लेकर जाएंगे तो ये प्रदेश के लिए चिंताजनक बात है. सरकार द्वारा मंदिर को विश्वस्तरीय धार्मिक स्थल बनाने की तैयारी चल रही है, 100 करोड़ का ऐलान भी हुआ लेकिन वहां महिलाओं को अगर पब्लिक टॉयलेट ही नहीं मिलेगा तो क्या विश्वस्तरीय व्यवस्था? #Rajasthan
Avdhesh208,298 görüntüleme • 1 yıl önce

"एल्विश जब भी जयपुर आता है मेरे से मिलता है, हो सकता है वो NDPS का आरोपी हो लेकिन मेरे पास तो आरोपी भी आते हैं, दूसरे भी आते हैं...एल्विश के आगे एस्कॉर्ट क्यों चल रही है तो ये पुलिस, सरकार, मुख्यमंत्री या एल्विश खुद बताए" - पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास #Rajasthan #ElvishYadav
Avdhesh229,687 görüntüleme • 1 yıl önce

ये आंसू लंबे समय से रिसने के लिए बेकरार थे. वाकई रेवंतराम डांगा की खींवसर से बड़ी जीत है जो लंबे समय तक याद रखी जाएगी. बेनीवाल के गढ़ में एक अदद जीत की आस लगाए सालों से बैठी बीजेपी का सूखा डांगा ने खत्म किया जो मिर्धा परिवार कई चांस लेकर नहीं कर पाया. #RajasthanByElection2024 #KhinwsarByPolls2024
Avdhesh231,838 görüntüleme • 1 yıl önce

अरे यार, इस दुकान का तो मुझे कितने ही लोग कह कहकर ले जाते थे कि उसका ज्यूस नहीं पीया तो क्या पीया...? जब भी गया इनकी दुकान के आगे लाइन लगी रहती थी, वॉकी-टॉकी से तो भाई का स्टाफ ऑर्डर लेता था. आज फूड विभाग के लोग जो दिखा रहे हैं वो डराने वाला है. ना जाने ऐसे कितने ही माहौल वाले आउटलेट होंगे जयपुर में जो जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. • लोकेशन - C-स्कीम, बगड़िया भवन, ज्यूस सेंटर #Jaipur #Rajasthan
Avdhesh247,942 görüntüleme • 2 yıl önce

मैं एक दिन पिटारा खोल दूंगा, मेरे पास सारे सबूत हैं, दे दूंगा, मैंने साडू समझ कर अब तक कुछ नहीं बोला, मैं सीएम साब से मिलूंगा, कार्रवाई का कहूँगा, मैं ये कर दूंगा, मैं वो कर दूंगा...! एंकर : आपकी सरकार है, खोल दीजिए डोटासरा के सारे कारनामे किरोड़ीलाल : मैं साडूपने में रुका हुआ हूं. किरोड़ीलाल मीणा कोई विरले ही नेता होंगे जो विपक्षी नेता पर इस कद्र मेहरबान हैं बाकी उनके कथित लेटर बम और सबूत अपनी जगह हैं. #Rajasthan
Avdhesh52,000 görüntüleme • 4 ay önce