
Zuber Akhtar
@Zuber_Akhtar1 • 8,728 subscribers
Correspondent @indiatvnews | India’s most watched Hindi News Channel. Views are personal and RTs are not endorsement.
Shorts
Videos

यूपी, गाजियाबाद के मोदीनगर में दीपा और उनकी मां सुमन एक गाय लेकर जा रही थी। हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने गौकशी के लिए गाय ले जाने का आरोप लगा कर इन्हें रोक लिया। मां-बेटी ने लाख समझाया कि वो भी हिंदू है, और गाय को पालने के लिए लेकर जा रहे है। लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई। माँ बेटी को सरेराह थप्पड़ों से पीटा गया। पुलिस ने मां बेटी की पिटाई करने वाली हिंदू संगठन से जुड़ी आरोपी सपना अग्रवाल समेत 3 पर केस दर्ज किया है।
Zuber Akhtar257,683 views • 1 month ago

यूपी के गाजियाबाद में युवक इरफान उर्फ मोनू ने पुलिस चौकी के बाहर खुद को आग लगा ली। इरफान के पुलिस पर लगाए आरोप सुनिए.... “सोनी यादव और उसके साथियों ने मुझे बहुत मारा, शिकायत लेकर पुलिस चौकी पहुंचा तो रिपोर्ट नहीं लिखी गई और वहां से भगा दिया गया। थाने में एप्लीकेशन देने के बाद मेडिकल कराने के लिए कहा गया, लेकिन मेडिकल कराने पहुंचने पर भी सुनवाई नहीं हुई। इसलिए मैंने आग लगाने का फैसला किया।
Zuber Akhtar33,207 views • 11 days ago

"तानाशाही चल रही है, तेरे हो गए दिमाग खराब,लाठीचार्ज कर हम पर वर्दी उतरवा दूंगा" ये है अलीगढ़ से भाजपा विधायक अनिल पाराशर जो ड्यूटी पर तैनात डीएसपी अमित पाठक को सरेराह गरिया रहे है। मामला मथुरा के वृंदावन का है।हरियाली तीज पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था सख्त कर रखी थी। इसी दौरान सौ शैया तिराहे पर तैनात डीएसपी ने विधायक के काफिले की गाड़ियों को रोककर एंट्री मैसेज के संबंध में जानकारी मांगी। बस इसी बात को लेकर विधायक जी भड़क गए। और फिर जो हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ उसका वीडियो देखिए।
Zuber Akhtar11,085 views • 1 month ago

यूपी, गाजियाबाद। ऊपर के फ्रेम में हिन्दूवादी नेता सत्यम पंडित है, जो अपने कारनामों के चलते हमेशा विवादों में रहता है। उसने मुस्लिम अधिकारियों को कावड़ ड्यूटी से हटाने की मांग की थी। उसका इशारा गाजियाबाद के एसीपी जियाउद्दीन अहमद की और था। नीचे के फ्रेम में वही एसीपी जियाउद्दीन अहमद है जो कावड़ यात्रा में मुस्तैदी से ड्यूटी करने के साथ साथ कांवडियों की सेवा भी कर रहे है प्रेम और सद्भाव की ऐसी खूबसूरत तस्वीरें समाज में नफरत फैलाने वाले चंद सत्यम पंडित जैसों के मुंह पर तमाचा है।
Zuber Akhtar10,564 views • 1 month ago
No more content to load