#लखनऊ

Simerchawla20's profile picture

जिस PNC Infra Ltd मैं #कानपुर #लखनऊ एक्सप्रेसवे में घटिया काम किया, उसे 20 दिन पहले ही उत्तर प्रदेश में ₹3,500 करोड़ के नेशनल हाईवे का नया ठेका मिला है यही वह कंपनी है जिसके निदेशकों और #NHAI के कुछ अधिकारियों के खिलाफ 2024 में #CBI ने रिश्वत देकर ठेके हासिल करने के आरोपों में मामला दर्ज किया था। इसी कंपनी पर अवैध खनन के मामले में ₹104 करोड़ का जुर्माना भी लगाया जा चुका है। कंपनी के प्रमुख शेयरधारकों में #भाजपा के राज्यसभा सांसद नवीन जैन का नाम है। वह कंपनी के व्होल टाइम डायरेक्टर भी रह चुके हैं, फिलहाल कंपनी उनके भाई संचालित करते हैं इतने विवादों के बावजूद बार-बार बड़े सरकारी ठेके मिलना कई गंभीर सवाल खड़े करता है।

Simer Chawla

196,668 views • 1 month ago

WeUttarPradesh's profile picture

चारबाग रेलवे स्टेशन पर पुलिसकर्मी की दबंगई, बच्चे पर डंडा मारने के बाद बवाल। #लखनऊ: चारबाग रेलवे स्टेशन से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिसकर्मी द्वारा बच्चे के हाथ पर डंडा मारने के बाद हंगामा मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बच्चे के माता-पिता इस घटना पर भड़क गए और पुलिसकर्मी से बहस करने लगे। विवाद बढ़ने पर गुस्साई महिला ने पुलिसकर्मी को चप्पल मार दी, जिस पर पुलिसकर्मी ने उसे धक्का दे दिया। लेकिन महिला भी पीछे नहीं हटी और लगातार दो-चार चप्पल और जड़ दीं। इस झगड़े को रोकने के लिए जब एक महिला पुलिसकर्मी बीच-बचाव करने आईं, तो आरोपी पुलिसकर्मी ने उन्हें भी धक्का दे दिया। चश्मदीदों का कहना है कि पुलिसकर्मी शराब के नशे में था। यह वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है, और अब पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की जा रही है। #viral #viralvideo

UttarPradesh.ORG News

1,066,884 views • 1 year ago

WeUttarPradesh's profile picture

#लखनऊ:- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक व्यक्ति, जिसका नाम आज़म अंसारी बताया जा रहा है, खुलेआम कमर में बिना होलस्टर के रिवॉल्वर लगाकर रील बनाते हुए देखा गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में वह सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की हरकतें करता नजर आ रहा है, जिससे आसपास मौजूद लोग, खासकर महिलाएं, असहज महसूस कर रही हैं। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति पहले भी इसी तरह की गतिविधियों में लिप्त रहा है और पुलिस द्वारा कई बार समझाने के बावजूद इसमें कोई सुधार नहीं आया है। कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की जा रही है। LUCKNOW POLICE #viral #viralvideo

UttarPradesh.ORG News

588,317 views • 1 year ago

Abhimanyu1305's profile picture

#लखनऊ 👉🏾 घर में बीबी बच्चों को बंधक बनाकर झाड़ रहा था भूत, पुलिस ने किया गिरफ्तार। 👉🏾 सनकी पंडा का नाम रामसागर यादव है, लखनऊ के सचिवालय का कर्मचारी(लाइन मैन) है। इसने अपनी पत्नी रामकली यादव, बेटी डिम्पल यादव, और बेटा छोटू यादव को घर के अंदर बंधक बनाकर हवन यज्ञ किया, घर में पूरा धुंवा भर गया, परिवार का खास खास कर बुरा हाल हो गया था। 👉🏾 सभी चिल्ला रहे थे तभी पड़ोसियों ने दरबाजा खोलवाने का प्रयास किया तो सभी को गालियां देने लगा ईंट पत्थर मारने लगा। कह रहा था मेरे ऊपर कई भूतों का साया है। जो खून के प्यासे हैं। 👉🏾 इतने में किसी पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि चारों तरफ से दरबाजा बंद हैं। जब रामसागर की पता चला कि पुलिस आई है तो और ड्रामा शुरू कर दिया बीबी बच्चों को नीचे के कमरे में बंद करके खुद को ऊपर वाले कमरे में बंद कर लिया। 👉🏾 सूचना पर एसीपी कैंट अभय प्रताप मल्ल समेत कई थानों की पुलिस पहुंची थी तीन घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद घर के पीछे के रास्ते से जाकर राम सागर को गिरफ्तार किया। पूरा मामला लखनऊ के आशियाना इलाके बीते बुधवार का है।

Abhimanyu Singh

321,246 views • 1 year ago