#सांप
1:31
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

#सराहनीय_कार्य - यातायात पुलिस गाजियाबाद! 👮♂️👏 आज दिनांक 01.07.2026 को एलिवेटेड रोड पर ( कनावनी के पास) दिल्ली जाने वाली साइड में एक महिला चालक की कार के डैशबोर्ड में अचानक #सांप दिखने से महिला भयभीत होकर तत्काल वाहन रोककर नीचे उतरी। वहाँ VVIP क्रेन ड्यूटी पर तैनात #यातायात_पुलिस के मुख्य आरक्षी (हेड कांस्टेबल) द्वारा त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता के दृष्टिगत तत्परता और अदम्य साहस का परिचय देते हुए सांप को क्रेन में मौजूद पानी की खाली बोतल में सुरक्षित रूप से रेस्क्यू किया गया। बाद में वन्यजीव की सुरक्षा हेतु उसे #वन_विभाग की टीम के सुपुर्द किया गया। यातायात कर्मी के इस साहसिक कार्य से महिला चालक यातायात पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए भयमुक्त होकर सुरक्षित अपने गंतव्य की ओर रवाना हुईं। यातायात पुलिस गाजियाबाद आपकी सुरक्षा और सेवा में सदैव तत्पर है। #GoodWork #GhaziabadPolice #TrafficPolice #InServiceOfNation POLICE COMMISSIONERATE GHAZIABAD UP POLICE UP Traffic Police | Road Safety DGP UP ADG ZONE MEERUT DIG RANGE MEERUT Amar Ujala AajTak ABP LIVE Government of UP DM Ghaziabad
Ghaziabad Traffic Police41,189 views • 1 month ago
No more content to load
