#छात्रों_की_गूंज

GovindDotasra's profile picture

जिस ओर भारत का भविष्य युवा करवट लेता है, उस ओर जीत इतिहास लिखती है। ये भारत के #छात्रों_की_गूंज, उनके संघर्ष, न्याय और सत्य की जीत है! जंतर-मंतर पर पिछले 1 महीने से ज्यादा संघर्ष, लाठियां खाने, बर्बरता सहने और सड़कों पर डटे रहने वाले भारत के भविष्य युवाओं की हुंकार के आगे आखिरकार देश की बहरी मोदी सरकार को झुकना ही पड़ा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा इस बात का सबूत है कि जनशक्ति के आगे तानाशाही नहीं टिक सकती। युवाओं के न्याय की इस लड़ाई में नेता विपक्ष Rahul Gandhi जी ने #छात्रों_की_गूंज को सड़क से लेकर संसद तक युवाओं की आवाज बनकर जो डटकर संघर्ष किया, आज उस न्याय की भी जीत हुई है। कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge जी एवं नेता विपक्ष राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी द्वारा लगातार युवा विरोधी सरकार को घेरने और सत्य के साथ खड़े करने का ही परिणाम है कि आज ये जवाबदेही तय हो पाई है। ये जीत उन होनहार बच्चों की कीमत पर आई है, जिन्हें इस भ्रष्ट और निकम्मी व्यवस्था ने आत्महत्या करने पर मजबूर किया। पेपर लीक और टूटते सपनों के कारण जान गंवाने वाले तमाम छात्र-छात्राओं को भी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। छात्रों पर बर्बरता कराने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी देश से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही NTA जैसी संस्थाओं में आमूल-चूल सुधार, पारदर्शी परीक्षा प्रणाली एवं युवाओं पर दर्ज झूठी FIR वापस होनी चाहिए। लेकिन ये सिर्फ शुरुआत है। देश की शिक्षा व्यवस्था को बचाने के लिए अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। जिस प्रकार पहले राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने पेपर लीक के खिलाफ देश का सबसे कड़ा कानून बनाकर एक नजीर पेश की थी, ठीक उसी तर्ज पर पूरे देश में एक सख्त राष्ट्रीय कानून बनना बेहद जरूरी है। युवाओं की एकता जिंदाबाद, न्याय की जीत जिंदाबाद।

Govind Singh Dotasra

93,206 Aufrufe • vor 25 Tagen

IYC's profile picture

छात्र आंदोलन में हिस्सा लेने वाले बिहार के दर्जनों युवा सुप्रीम कोर्ट के आदेश में बाबजूद आज भी बिहार की जेलों में बंद है। जिस संबंध में #छात्रों_की_गूंज अभियान के तहत कांग्रेस की फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी बिहार के पूर्णिया पहुँची। इस दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Ragini Nayak, सांसद श्री Rajesh Ranjan Pappu Yadav , विधायक श्री मनोज बिस्वास, IYC सचिव श्री श्रीकृष्ण हरि और लीगल टीम की सदस्य सुश्री चितवन गोदारा ने ज़िलाधिकारी एवं SDPO से मुलाकात कर छात्र आंदोलन के बाद अब भी जेलों में बंद युवाओं के संबंध में जवाब मांगा। कमेटी ने उन परिवारों से भी मुलाकात की जिनके बच्चे आज भी जेल में बंद हैं। साथ ही जेल से रिहा हुए युवा प्रदर्शनकारी नदीम सरवर का स्वागत कर उनके संघर्ष के साथ एकजुटता व्यक्त की। सवाल पूछना अपराध नहीं है।जेल में बंद हर युवा को तुरंत रिहा किया जाए।

Indian Youth Congress

17,115 Aufrufe • vor 17 Tagen

Keine weiteren Inhalte verfügbar