#पर्ची_सरकार

भाजपा की #पर्ची_सरकार से जनता को आजादी चाहिए.. बजट में 2 शब्दों में पेपर लीक पर इतिश्री कर ली। जिस बाबूलाल कटारा को कांग्रेस ने गिरफ्तार किया, वो BJP की कमजोर पैरवी के कारण रिहा हो गया। और नौकरी के नाम पर सिर्फ 3000 संविदाकर्मी व होमगार्ड के पदों में 5000 की बढ़ोत्तरी की है।
Govind Singh Dotasra67,705 Aufrufe • vor 7 Monaten

भर्तियों को लेकर भाजपा सरकार 2 साल से युवाओं छलने और जनता को बरगलाने का काम कर रही हैं। भाजपा की #पर्ची_सरकार 1,01,240 नियुक्तियों का ढोल पीट रही है, जबकि सच्चाई यह है कि इनमें से लगभग 70–75 हज़ार भर्तियां पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल की हैं। जिनकी विज्ञप्तियां तक कांग्रेस सरकार में निकली उन पर नया लेबल लगाकर श्रेय लेने का काम कर रही है।ब इनका दोगलापन देखिए... कांग्रेस के समय भाजपा वाले संविदा का विरोध करते थे, तो हमने उनको नियमित करने के नियम प्रावधान बनाएं, ठेके की नौकरियां बंद की। लेकिन आज भाजपा सरकार स्थायी और नियमित नौकरी देने के बजाय अधिकांश भर्तियों में युवाओं को संविदा नियुक्ति का झुनझुना पकड़ा रही है। मुख्यमंत्री जी, युवाओं को झूठे वादों और आंकड़ों की बाज़ीगरी नहीं, स्थायी नियुक्तियों की गारंटी चाहिए। #RajasthanAssembly
Govind Singh Dotasra44,570 Aufrufe • vor 7 Monaten

फर्जी, कर्मचारी नहीं... बल्कि फर्जी है #पर्ची और भाजपा की #पर्ची_सरकार में बने वो तमाम लोग जो अपना दायित्व भूलकर प्रदेश की साख को बट्टा लगा रहे हैं। ये सरकार थानेदारों से लेकर दिव्यांगों, तलाकशुदा महिलाओं एवं शिक्षकों समेत उन सभी कर्मचारियों को #फर्जी बताकर बदनाम कर रही है, जो अपनी मेहनत से लगे हैं।
Govind Singh Dotasra55,500 Aufrufe • vor 1 Jahr

करा नहीं पाए पंचायत इलेक्शन और बात करते हैं वन नेशन, वन इलेक्शन #पर्ची_सरकार
Govind Singh Dotasra78,644 Aufrufe • vor 2 Jahren

आज राजस्थान की #पर्ची_सरकार के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा जी का बयान आया उसमें उन्होंने कहा — "#किसान बार-बार कर्ज़ा लेता है, कर्ज़ा लेना किसान की #आदत बन गई, ये प्रवृत्ति बंद होनी चाहिए" 👉 बयान सुनने के बाद मैंने ये वीडियो देखा जिसमे वो तत्कालीन #वसुंधरा_सरकार को खुली चेतावनी दे रहे थे कि किसानों का कर्ज माफ होना चाहिए। तब बड़ी बड़ी डींगे हांकने वाले आज सता में आते ही किसानों, मजदूरों को भूल गए। पता नहीं कहां से लाते हैं दोहरा चरित्र...... Dr. Kirodi Lal Meena राजस्थानी ट्वीट #राजस्थान #Rajasthan #किरोड़ी_लाल_मीणा
Surendra Choudhary INC83,288 Aufrufe • vor 2 Jahren

भाजपा की गूंगी, बहरी और #पर्ची_सरकार ने राजस्थान की स्वास्थ्य व्यवस्था को मौत का तंत्र बना दिया है। सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर्स की कमी, इलाज का अभाव, नकली दवाईयां, अव्यवस्थाएं और घोर लापरवाही के कारण महिलाएं अपनी जान गंवा रही हैं। कोटा, जोधपुर, नागौर, बीकानेर.. हर जगह मौत की दर्दनाक घटनाएं भाजपा सरकार की विफलता का सबूत हैं। और सबसे शर्मनाक बात ये है कि जब जनता जवाब मांगती है, तो जिम्मेदार मंत्री संवेदना दिखाने के बजाय महिलाओं के सम्मान पर अपमानजनक टिप्पणियां करते हैं। ऐसी मानसिकता स्वास्थ्य मंत्री के पद की नहीं, सत्ता के अहंकार की पहचान है। मुख्यमंत्री जी.. राजस्थान की जनता जवाब मांग रही है कि महिलाओं की मौत का जिम्मेदार कौन है? बहाने नहीं, जवाबदेही चाहिए। CMO Rajasthan
Govind Singh Dotasra12,362 Aufrufe • vor 2 Monaten

