#abvp

BJP4India's profile picture

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव के परिणाम हम सभी के सामने हैं। इस चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) को मिली प्रचंड जीत के लिए भाजपा की ओर से #ABVP परिवार को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। साथ ही, दिल्ली विश्वविद्यालय के लाखों छात्र-छात्राओं को भी बधाई देता हूं, जिन्होंने इस चुनाव में अपना स्पष्ट जनादेश दिया है। यह जनादेश बताता है कि दिल्ली विश्वविद्यालय का युवा राष्ट्रवादी विचारधारा, सेवा और सकारात्मक राजनीति के साथ खड़ा है। वहीं, नकारात्मकता की राजनीति को रिजेक्ट करता है। इन चुनाव परिणामों में राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी और उनके छात्र संगठन NSUI को दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों ने स्पष्ट संदेश दिया है। NSUI को दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों ने एक बड़ा शून्य देने का काम किया है। ABVP ने तीन प्रमुख पदों… अध्यक्ष, सचिव और सह-सचिव पद पर विजय हासिल की है। वहीं, जिस पद पर ABVP विजयी नहीं हुआ, तो वहां पर भी छात्रों ने NSUI को पसंद न करके निर्दलीय के साथ जाना पसंद किया। यह परिणाम स्पष्ट संकेत है कि राहुल गांधी और कांग्रेस की झूठ, फरेब और प्रोपेगेंडा की राजनीति को दिल्ली विश्वविद्यालय के युवाओं ने स्वीकार नहीं किया। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों ने अपने जनादेश से नकारात्मक राजनीति की दुकान का शटर डाउन कर दिया है। - श्री Sidharth Yadav पूरा वीडियो देखें:

BJP

63,337 次观看 • 11 天前