#ercp

GovindDotasra's profile picture

#ERCP और यमुना जल का हल्ला मचा रहे हैं, लेकिन हकीकत ये कि ERCP के टेंडर अडाणी को दे रहे हैं और यमुना जल की अब तक DPR तक नहीं बनी। मुख्यमंत्री जी ने पहले बजट भाषण में कहा था कि 4 महीने में यमुना जल की DPR तैयार कर दी जाएगी, लेकिन आज 2 साल बीत जाने के बाद भी डीपीआर तक नहीं बन पाई है। बजट में आखिर 32 हजार करोड़ की घोषणा किस आधार पर की गई है? आर्थिक समीक्षा 2025 के अनुसार जल जीवन मिशन में 28,517 करोड़ रुपये का बजट अनुमान था, लेकिन खर्च हुए केवल 10,530 करोड़ रुपये और 17,987 करोड़ रुपये लैप्स हो गए। 2024 में 15 हजार करोड़ खर्च कर 25 लाख घरों को कनेक्शन देंगे, फिर 2025-26 में 20 लाख और घरों को जोड़ेंगे। यानी कुल 45 लाख घरों का लक्ष्य घोषित किया गया, लेकिन सरकार स्वयं इस बजट में लिख रही है कि अब तक केवल 14 लाख कनेक्शन ही उपलब्ध कराए गए हैं। मुख्यमंत्री जी.. बताएं आखिर डबल इंजन सरकार में योजनाओ और घोषणाओं की जमीनी हकीकत क्या है? #RajasthanAssembly

Govind Singh Dotasra

21,667 Aufrufe • vor 7 Monaten

Keine weiteren Inhalte verfügbar