#haryana

ZeeNews's profile picture

50 रु. के बदले 176 बसों का लाखों में चालान! 50 रुपये का चक्कर..दो राज्यों में टेंशन #TrafficChallan #Rajasthan #Haryana #RajasthanPolice #HaryanaPolice #RajasthanRoadways #HaryanaRoadways राजस्थान रोडवेज में हरियाणा महिला पुलिसकर्मी की फ्री यात्रा के मामले काे लेकर राजस्थान और हरियाणा रोडवेज के अधिकारी आमने-सामने हो गए हैं. दाेनाें के बीच में विवाद बढ़ गया है और अब बसाें के चालान काे लेकर शीत युद्ध शुरू हाे गया है. इस वजह से राजस्थान रोडवेज की बसों में यात्रा करने वाले राजस्थान से हरियाणा और हरियाणा से राजस्थान आने वाले यात्री परेशान हाे रहे हैं. चालान की वजह से रोडवेज बसाें में यात्रा करने वाले करीब 20 हजार यात्रियों का समय बर्बाद हाे रहा है. इस वजह से कई यात्री समय पर घर, ऑफिस नहीं पहुंच रहे हैं. रोडवेज बसाें के चालान करने की शुरूआत हरियाणा ट्रैफिक पुलिस की ओर से की गई थी. . . इसके विराेध में राजस्थान में आने वाली हरियाणा रोडवेज का राजस्थान पुलिस ने चालान करना शुरू कर दिया है. ट्रैफिक पुलिस की ओर से रविवार काे हरियाणा की 86 बसाें का चालन किया गया है. जयपुर में सिंधी कैंप बस स्टैंड, नारायण सिंह सर्किल, सड़वा मोड और दिल्ली हाइवे पर हरियाणा रोडवेज की बसों के चालान किए गए. इस घटना के बाद रोडवेज प्रशासन की ओर से सभी डिपो प्रबंधन को हरियाणा जाने वाली बसों के पूरे दस्तावेज के साथ ट्रैफिक नियम का पालन करने के निर्देश दिए हैं. वहीं ड्राइवर को सीट बैल्ट लगाने, वर्दी पहनने, क्षमता के अनुसार यात्रियों को बैठाने और लाइसेंस साथ रखने के निर्देश दिए हैं. इसके बाद भी अवैध कार्रवाई की जाती है, तो वीडियो बनाने के निर्देश दिए हैं. ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके.

Zee News

494,055 次观看 • 1 年前