#indigo

Gyaneshwar_Jour's profile picture

जब पटना-दिल्ली सेक्टर की उड़ान में कोई अपना फ्लाइट उड़ाता है, तो कितने अच्छे से समझाता है, यह वीडियो इसका प्रमाण है. आज शाम मुझे अचानक दिल्ली जाने का कार्यक्रम बनाना पड़ा. रात को #Indigo की फ्लाइट पकड़ी, देखा- इसे आज अपने राजीव प्रताप रुडी (सांसद, सारण) उड़ा रहे हैं. गर्मजोशी के साथ मुलाकात हुई. फिर, जब जहाज उड़ने लगा, तो उन्होंने बताया, मौसम साफ रहा, तो अयोध्या नगरी का दर्शन भी आसमान से कराएंगे. सबों को अयोध्या पहुंचने के 1 मिनट पहले तैयार रहने को कहा, इसके बाद सबों ने मिनट भर बाद प्रभु श्री राम की नगरी को प्रणाम किया. जब दिल्ली पहुंचने को हुए, तो फिर से सब कुछ सबों को बताया. 6 नवंबर को बिहार चुनाव में वोट देकर आ रहे लोगों को थैंक्स भी बोला. देखिए वीडियो.

Gyaneshwar

271,635 views • 7 months ago