#उज्जैन

मोहन भागवत जी, आपके #उज्जैन आने से उम्मीद थी मध्य प्रदेश के युवाओं के ज्वलंत सवालों पर बात होगी और भाजपा सरकार को दिशा मिलेगी! लेकिन, मेरे प्रदेश के लाखों, युवाओं के सवाल अभी भी अनुत्तरित हैं! • रोजगार : सरकारी विभागों में 1.04 लाख से ज्यादा पद खाली हैं! आपने बताया नहीं कि युवाओं की भर्ती कब होगी? • नौकरी : सरकार के रोजगार पोर्टल पर 27 लाख से ज्यादा युवा Job Seekers दर्ज हैं! इनके भविष्य की जिम्मेदारी कौन लेगा? • भर्ती : #MPPSC की कई भर्तियां वर्षों से लंबित हैं! जवाब मिलना चाहिए कि युवा परीक्षा दें या नियुक्ति का इंतजार करें? • युवा बेरोजगारी : PLFS-2025 में 15–29 वर्ष के युवाओं की बेरोजगारी दर 4.2% दर्ज है, जबकि शहरी युवाओं में यह 9.1% है, क्यों? • स्कूल शिक्षा : UDISE+ के अनुसार मप्र में 7,217 स्कूल आज भी Single-Teacher Schools हैं! गुणवत्तापूर्ण शिक्षा कैसे मिलेगी? • शिक्षक : इन Single-Teacher स्कूलों में ही 2.29 लाख विद्यार्थी पढ़ रहे हैं! एक शिक्षक पर इतनी बड़ी जिम्मेदारी क्यों है? • उच्च शिक्षा : डिग्री के बाद रोजगार का रास्ता स्पष्ट नहीं! सरकारी भर्ती वर्षों तक लंबित, युवा अपना भविष्य किस भरोसे पर बनाए? • परीक्षाएं : परीक्षा, परिणाम, चयन और नियुक्ति में देरी युवाओं के वर्षों छीन रही है! समयबद्ध भर्ती कैलेंडर कब लागू होगा? • कौशल : कौशल विकास की बात बहुत होती है, लेकिन आपने बताया नहीं कि कौशल के बाद स्थायी रोजगार का रास्ता कहां है? • पलायन : जब पढ़े-लिखे युवाओं को अपने प्रदेश में अवसर नहीं मिलता, तो उन्हें दूसरे शहरों और राज्यों की ओर क्यों जाना पड़ता है? आज मप्र का युवा प्रवचन नहीं, शिक्षा, रोजगार, भर्ती और अपने भविष्य पर स्पष्ट जवाब चाहता है! लेकिन, आपने उन्हें निराश किया है! आग्रह है, कल यानी कि 19 सितंबर को इंदौर में हो रहे #ChhatronKiGoonj को सुनिए, सच की आवाज आपको साफ सुनाई देगी! RSS | Mohan Bhagwat
Jitendra (Jitu) Patwari19,377 次观看 • 12 天前

मोहन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा भाई-बहन के पवित्र रिश्ते एवं माननीय राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी के बारे में की गई शर्मनाक टिप्पणी के विरोध में आज शहर और जिला कांग्रेस कमेटी #उज्जैन द्वारा जिलाध्यक्ष महेश परमार जी और शहर अध्यक्ष मुकेश भाटी जी के नेतृत्व में विजयवर्गीय का पुतला दहन किया गया।
MP Congress118,296 次观看 • 1 年前

प्रदेशवासियों, मोहन सरकार का दावा है मध्य प्रदेश के 19 धार्मिक नगरों और ग्राम पंचायतों में 01 अप्रैल 2025 से "शराबबंदी" लागू है! CM खुद भी इसका खूब प्रचार करते हैं! आज मैं आपको मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र #उज्जैन की ही 'नशीली-दुनिया' से रूबरू करवा रहा हूं! देखिए, कैसे धर्म क्षेत्र में 1500 से ज्यादा लोग एक साथ खुलेआम शराब पी रहे हैं! सरकारी संरक्षण में चल रहे इस नशीले कारोबार में भी लूट/कमीशन की भाजपाई संस्कृति काम कर रही है! दाम कुछ छपा है और लूट की महंगी शराब सरेआम बिक रही है! बाबा महाकाल की पवित्र नगरी का यह दृश्य न केवल निंदनीय, बल्कि "पाप कर्म" की श्रेणी में रखा जाना चाहिए! आखिर कोई CM अपने शहर को ऐसे कलंकित कैसे कर सकता है? Dr Mohan Yadav
Jitendra (Jitu) Patwari12,375 次观看 • 1 年前
没有更多内容可加载



