#जौनपुर

WeUttarPradesh's profile picture

जौनपुर से बड़ी खबर | इंस्पेक्टर की दरिंदगी पर एसपी का सख्त एक्शन, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड #जौनपुर जिले से मानवाधिकारों को झकझोर देने वाली एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें थाने के अंदर एक व्यक्ति को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटते पुलिसकर्मी देखे गए। इस मामले में अब एसपी जौनपुर डॉक्टर कौस्तुभ ने तत्काल सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ा कदम उठाया है। तत्कालीन इंस्पेक्टर विनोद मिश्रा सहित 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही, विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत 14A की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद जिलेभर में हड़कंप मच गया था। पुलिस थाने में खंभे से बांधकर पिटाई करने की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसके बाद पुलिस विभाग की छवि पर भी सवाल खड़े हो गए। बाइट - डॉक्टर कौस्तुभ, एसपी जौनपुर "इस प्रकार की घटना कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है और उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जा रही है। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यह कड़ा संदेश है कि वर्दी में किसी को भी मनमानी की इजाजत नहीं दी जाएगी।" #Jaunpur #JaunpurNews #viralvideo #UPNews Jaunpur police

UttarPradesh.ORG News

73,863 views • 1 year ago

shuklajimp's profile picture

"बंधुओ इज्जत बचाने की जंग… एक छत के इंतज़ार में बीतती ज़िंदगी" #जौनपुर जिले का यह #ब्राह्मण परिवार आज भी ऐसी परिस्थितियों में जीने को मजबूर है, जिसे देखकर किसी की भी आंखें नम हो जाएं। जब हम इस परिवार की पीड़ा को समझने और आप तक पहुंचाने वहां पहुंचे, तो हमारी मुलाकात हुई वृद्ध #ज्ञानती मिश्रा और उनकी पोती श्रद्धा नंदन मिश्रा से। उनके पास न रहने के लिए सुरक्षित घर है, न शौचालय और न ही जीवन की बुनियादी सुविधाएं। कल्पना कीजिए, जहां हर मौसम एक नई परीक्षा बनकर सामने आता हो। भीषण गर्मी हो, कड़ाके की ठंड हो या मूसलाधार बारिश—यही टूटी-फूटी जगह उनका आशियाना है। हर दिन अपनी इज्जत बचाने और सम्मान के साथ जीने की कोशिश में गुजरता है। इनकी आंखों में सिर्फ एक सपना है—एक छोटी-सी छत, जहां बिना डर और बिना शर्मिंदगी के अपना जीवन बिताया जा सके। इस दर्द को देखकर पुनर्नवा फाउंडेशन ने संवेदनशील पहल करते हुए इस परिवार के लिए पक्का घर बनवाने की घोषणा की है। यह सिर्फ एक घर नहीं, बल्कि इस परिवार को सम्मान, सुरक्षा और नई उम्मीद देने की शुरुआत है।

Pandit Brijendra Shukla Principal National Secret

15,523 views • 2 months ago