#वोट_चोरी

GovindDotasra's profile picture

#वोट_चोरी के लिए बदले नियम जैसा मैंने कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया था कि #वोट_चोरी के लिए भाजपा SIR की तारीख आगे बढ़वाएगी, क्योंकि कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की मुस्तैदी के कारण ये लोग षड्यंत्र में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं। ये बात सच साबित हो गई, भारत निर्वाचन आयोग से कल की तारीख में जारी हुए आदेश में SIR प्रक्रिया की अवधि 19 जनवरी 2026 तक बढ़ाना साफ दर्शाता है कि भाजपा किसी भी स्तर पर गिरकर विभिन्न वर्गों और कांग्रेस विचारधारा के मतदाताओं का वोट काटने का षड्यंत्र कर रही है। भाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग करके SIR में आपत्तिओं की अंतिम तारीख 15 जनवरी का आगे विस्तार करवाया है। ये लोग तारीख बदल सकते हैं, नियम बदल सकते हैं, नियमों के विरूद्ध काम कर सकते हैं, इनका उद्देश्य सिर्फ कांग्रेस विचारधारा के वोट को योजनाबद्ध तरीके से काटना है। हर विधानसभा में फर्जी बल्क फॉर्म, दबाव में काम कर रहे अधिकारी और नियमों की अनदेखी के ज़रिए भाजपा चुनावी तंत्र पर कब्जा करना चाहती है। आज राजस्थान के हर जिले में कांग्रेस के नेता और जनप्रतिनिधि SDM कार्यालयों में पहुंचकर ज्ञापन दे रहे हैं, फर्जी फॉर्मों की जांच कर रहे हैं, फॉर्म 6 व 7 की ऑफलाइन प्रतियां मांग रहे हैं, और नियमों के तहत जवाबदेही तय करवा रहे हैं। पूरी राजस्थान कांग्रेस एकजुट होकर इस लोकतंत्र-विरोधी साज़िश को बेनकाब करने के लिए तैयार है, और SIR प्रक्रिया में तारीख बढ़ाने के इस षड्यंत्र को सड़क से लेकर संवैधानिक संस्थाओं तक घेरने का काम करेगी। ये लड़ाई किसी एक चुनाव की नहीं, बाबा साहेब अंबेडकर जी से मिले मताधिकार की रक्षा की लड़ाई है, और कांग्रेस इसे किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं होने देगी।

Govind Singh Dotasra

12,011 次观看 • 7 个月前

没有更多内容可加载