Video yükleniyor...

Video Yüklenemedi

Ana Sayfaya Dön

10 हजार पुशअप लगाने की ताकत कैसे पाई देशी पहलवान रोहताश ने ? #nutrela #patanjaliprotein #boycottsynthetic #weightloss #patanjali

13,212 görüntüleme • 9 ay önce •via X (Twitter)

0 Yorum

Yorum bulunmuyor

Orijinal gönderinin yorumları burada görünecek

Benzer Videolar

• सैलरी: 9 से 13 हजार रुपए • काम: 10 से 12 घंटे • मांग: 20 हजार रुपए सैलरी/8 घंटे काम नोएडा में कर्मचारियों ने क्यों बवाल किया, उसकी वजह समझिए. सोचिए 9 से 13 हजार में कोई कैसे गुजारा करता होगा. ऊपर से 12 घंटे काम का शोषण. क्या मंत्रियों के बच्चे 10 हजार में काम करेंगे? और ये सिर्फ एक जगह की बात नहीं. पूरे देश का यही हाल है. आपको याद होगा पिछले दिनों यूपी में CM हेल्पलाइन के कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे थे. उनकी सैलरी भी 7 हजार रुपए थी और वो बस 15 हजार रूपए के लिए लड़ रहे थे. एक तरफ आम आदमी 15-20 हजार के लिए लड़ मर रहा है. दूसरी तरफ नेताओं के बच्चे क्रिकेट की मस्ती से हर दिन करोड़ों कमा रहे हैं. ये है असल भारत

Ranvijay Singh

187,156 görüntüleme • 4 ay önce

इस Video का एक सेकंड भी स्किप मत करिएगा 🚨 देखिए कैसे भ्रष्टाचार DDA करता है और प्रताड़ित जनता को किया जाता है। DDA ने ऐसी बिल्डिंग खड़ी कर दी जो हाथ लगाने भर से भरभरा कर गिर रही। खैर, कोर्ट ने खाली करने का ऑर्डर दिया तो लोगों ने खून-पसीने की कमाई से खरीदे घर खाली करने भी शुरू कर दिये। लेकिन हद तो तब हो गई जब भाजपा के कंट्रोल वाले DDA ने लोगों के बिजली-पानी ही काट दिये। कोई बुज़ुर्ग 9-10 माले के ऊपर से बिना लिफ्ट के कैसे उतरेगा? कोई इतनी ऊंची बिल्डिंग से कैसे घर खाली करेगा बिना बिजली पानी के? बिना कोर्ट ऑर्डर बिजली-पानी काटने की हिम्मत कैसे हुई? भ्रष्टाचार करे DDA और भुगते जनता? भाजपा की चार इंजन सरकार से सीधा सा सवाल है। आज इन बेकसूर लोगों को तुम प्रताड़ित कर रहे हो लेकिन तुमने DDA के दोषी अधिकारियों पर क्या कार्रवाई की? इस भ्रष्टाचार का मेवा खाने में कौन-कौन था? शर्मनाक!

Aam Aadmi Party Delhi

40,114 görüntüleme • 10 ay önce

BIG BREAKING NEWS 🚨 10 करोड़ की घूस लेकर 51 करोड़ का जुर्माना केवल 4 हजार में खत्म कर दिया गया। यह कारनामा किया है मध्यप्रदेश के आईएएस अफसर डॉ. नागार्जुन गौड़ा ने। पाथ इंडिया कंपनी जो हाईवे निर्माण कर रही थी, उसने बिना अनुमति के 60 फीट खुदाई कर दी। इलाका तालाब में बदल गया। ग्रामीणों ने विरोध स्वरूप धरना दिया। 2023 में जांच में भारी गड़बड़ी पाई गई और अवैध खनन के चलते कंपनी पर 51 करोड़ का जुर्माना लगाया गया। एडीएम गौड़ा ने पोस्टिंग मिलते ही जांच की। आरोप ज्यों के त्यों रहे, लेकिन जुर्माना घटाकर केवल 4 हजार कर दिया। अब हंगामा खड़ा हो गया है। एक्टिविस्ट आनंद जाट ने पूरे मामले को उजागर कर दिया है। #MadhyaPradesh #Corruption #IAS #NagarjunGowda #MiningScam

𝙈𝙪𝙧𝙩𝙞 𝙉𝙖𝙞𝙣

453,163 görüntüleme • 10 ay önce

मोदी सरकार ने आज़ादी के बाद अब तक, देश के युवाओं में बेरोज़गारी सबसे ज़्यादा बढ़ाई है। ऐसा कोई युवा नहीं, जिसे भाजपा ने ठगा नहीं ! तमाम आँकड़े ये दर्शाते हैं कि सालाना दो करोड़ नौकरियाँ देना तो दूर, साल दर साल मोदी सरकार ने युवाओं से केवल नौकरियाँ छीनी है। ▫️ पिछले 3 साल में ही 31 लाख लोगों की नौकरी छिन गई है, जिनमें 26 लाख महिलाएं हैं ! ▫️ देश में 32.06 करोड़ लोगों के पास नौकरी और वेतन नहीं है। ▫️ महिलाओं की नौकरी और बेहतर रोजगार में भागीदारी मात्र 10% रह गई है ! ▫️ 25 वर्ष से कम आयु के 42.3% ग्रेजुएट 2021-22 में बेरोज़गार हैं। ▫️ पिछले एक साल में Gig वर्करों की नौकरियां में 17.5% की कमी आई है। पाई-पाई जोड़, करी पढ़ाई, भर्ती की न नौबत आई, टूटी उम्मीद, बिख़रे ख़्वाब, उजड़ा भविष्य बेसहारा, नौकरी की तलाश में भटकते हैं, कैसे चले गुज़ारा, मोदी सरकार के कुशासन में जूझे युवा हमारा !

Mallikarjun Kharge

134,156 görüntüleme • 2 yıl önce

नाम - ममता बनर्जी उपलब्धि - देश की सबसे गरीब और ईमानदार मुख्यमंत्री. आप बोलोगे तीन बार की CM गरीब कैसे हुईं?लेकिन ये सच है, डिटेल में जान भी लीजियेगा कुल सम्पति - 15 लाख 37 हज़ार नकद रूपये - 76 हज़ार रूपये बैंक बैलेंस - 12 लाख रूपये मात्र गहने और ज्वेलरी - 10 ग्राम सोना, जिसकी कीमत 1-50 लाख रूपये के करीब है. गाड़ी और घर कितने - नहीं हैँ एक भी सैलरी नहीं लेतीं , विधायक की और Cm की.. कोई पेंशन, भत्ता भी नहीं लेतीं. फिर इनका खर्चा कैसे चलता है. इनके द्वारा लिखित किताबों, रचित गीत और संगीत की आने वाली रॉयल्टी से. यही कारण है कि बीजेपी इनके खिलाफ भरस्टाचार और बेईमानी के सबूत नहीं ढूंढ पाई आजतक. Ed, सीबीआई और इलेक्शन कमीशन लगाने के बाद भी बीजेपी की हालत पतली है.. मोदीजी की तरह 10 लाख का सूट नहीं, सफ़ेद साड़ी और हवाई चप्पल पहनती हैँ. इसलिए तो इस चुनाव में नारा बुलंद हुआ है. हवाई चप्पल, सफ़ेद साड़ी, एक नारी पूरी बीजेपी पर भारी...

Sandeep Chaudhary Commentary

92,759 görüntüleme • 3 ay önce

मोहन भगवत की हिम्मत कैसे हुई हमारी आज़ादी, हमारे स्वतंत्रता आंदोलन, हमारे संविधान की बेइज़्ज़ती करने की? रानी झांसी से लेकर भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, अशफ़ाकुल्लाह ख़ान जैसों ने अपने प्राणों की आहूति किसकी आज़ादी के लिए दी? लाला लाजपत राय ने कहाँ की आज़ादी के लिए लाठियाँ खाईं? नेहरू ने अपनी जवानी के 10 साल जेल में कहाँ की आज़ादी के लिए बिता दिए, किस आज़ाद देश की नींव उन्होंने रखी? पटेल विदेश में वकालत छोड़ किसके स्वतंत्रता संग्राम में शामिल होने आए, किस आज़ाद देश में तमाम रियासतों और रजवाड़ों को जोड़ा? बाबा साहेब ने किस आज़ाद देश के लिए संविधान बना कर सबको बराबरी का मौक़ा दिया? लाखों करोड़ों भारतीयों ने ब्रिटिश हुकूमत को देश से खदेड़ दिया और आज़ादी पाई हमारी आज़ादी, आज़ादी के आंदोलन, संविधान के ऊपर सवाल उठा कर मोहन भागवत ने देशद्रोह किया है इनकी दिक्कत यह है कि आज़ादी में इन्होंने अपना एक नाखून तक नहीं कटाया - इन का स्वतंत्रता आंदोलन में कोई योगदान नहीं था, यह तो मुखबिरी कर रहे थे माफ़ीनामे लिख रहे थे - इसीलिए यह उस इतिहास को ही नकारना चाहते हैं

Supriya Shrinate

79,353 görüntüleme • 1 yıl önce

20 करोड़ तो जज ने खाये होंगे। मैंने पहला इतना गिरा हुआ समाज (कुछ) देखा है जो खुलकर रेप और गैंग रेप करने वालो के साथ खड़ा है। यहाँ तक कि लड़कियाँ भी। घिन आती है। पूरा केस देखो, लड़की तो लाचार थी, किसी की भी हो सकती है—दलित की भी और ठाकुर की भी। उत्तराखंड की अंकिता भंडारी राजपूत ही थी, पर लाचार थी।VVIP को परोस रहे थे फिर हत्या हुई। उन्नाव केस में सिर्फ रेप नहीं हुआ। लड़की ने विरोध किया तो कुलदीप सेंगर ने साथियों से गैंग रेप कराया। लड़की को इन दरिंदों के पास लाने वाली शशि सिंह थी। परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट कराई तो सेंगर ने लड़की को 60 हजार रुपये में बेच दिया। 10 दिन बाद लड़की दूसरे गाँव में मिली। FIR कराने के लिए लड़की को हर दरवाजा खटखटाना पड़ा, पर नहीं हुई। दबाव के लिए उसके चाचा और पिता पर फर्जी मुकदमे दर्ज हुए। FIR के लिए लड़की को आत्मदाह तक की नौबत आई। उसके पिता को सेंगर के आदमियों ने उठाकर पुलिस थाने में पीटा। लड़की के पिता को बन्दूक की बट से मारा। पानी डाल डाल मारा। खुद सेंगर और उसके भाई ने पीटा। लड़की का पिता मर गया। इस केस में सेंगर को 10 साल की सजा हुई। लड़की, उसके वकील और परिजनों को हमेशा हत्या की धमकी मिलती रही। पुलिस ने सुरक्षा दी, पर निगरानी के लिए। एक दिन पीड़िता के साथ सुरक्षा नहीं गई और सेंगर के रिश्तेदार ने ट्रक से उनकी कार पर 11 बार टक्कर मारी। इसमें उसकी दो मौसियाँ मर गईं। वो और उसका वकील गंभीर रूप से घायल हुए। सेंगर को रेप में उम्रकैद और पिता की हत्या में 10 साल की सजा हुई। कोई भी क्रिमिनल महीन सबूत छिपाकर अपराध करता है। पता नहीं कितने क्रिमिनल जेल में रहते हुए गवाह मरवा देते हैं, पर उनका कुछ नहीं बिगड़ता, दोष तक सिद्ध नहीं होता। मैं ऐसे 10 से ज्यादा को जानता हूँ। न्याय तो LOWER कोर्ट भी नहीं कर पाया, पर पीड़िता और गवाह की जान लेने की कोशिश पर सीधा जजमेंट दिया। सेंगर को उम्रकैद और 10 साल अलग से सजा दी। अब दो हाई कोर्ट जज सब जानने-देखने के बाद भी बेल दे देते हैं, सजा सस्पेंड कर देते हैं। योगी सरकार अपने जाति के MLA पर न बुलडोजर चला पाई, न उसके साथियों को एनकाउंटर में मार पाई, न सेंगर को मिट्टी में मिला पाई। भारत हमेशा ऐसे राजाओं की वजह से थर्ड ग्रेड देश था और रहेगा। न्याय देखो, विधानसभा सीट में बिकवा दे रहे हैं।

Villager Anuj Tomar 🐉

99,133 görüntüleme • 7 ay önce

लखनऊ ➡यूपी में बिजली सप्लाई की बुरी हालत ➡लखनऊ में भी 14-14 घंटे की कटौती ➡यूपी के ग्रामीण क्षेत्रों में तो हालत बहुत खराब ➡जिलों में भी 14 से 18 घंटे की कटौती ➡जिलों और ग्रामीण क्षेत्रों में तो महज कुछ घंटे ही बिजली ➡भीषण गर्मी की चित्कार, बिजली संकट से हाहाकार ➡मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद भी अफसर नहीं सुधरे ➡IAS अफसरों ने बिजली विभाग का भट्ठा बैठाया ➡कोई कार्रवाई नहीं, कोई जबावदेही नहीं ➡अफसरों के अहंकार और निकम्मेपन से व्यवस्था ठप ➡बिजली विभाग में दर्जनभर से ज्यादा IAS तैनात हैं ➡काम में अड़ंगा लगाने और फाइलों से पैसा बनाने में दिलचस्पी ➡बिजली सप्लाई समान्य कैसे हो इसपर ध्यान नहीं ➡मंत्री के एक्शन का भी अफसरों पर असर नहीं ➡गर्मी से पहले ट्रांसफार्मर्स के आयल तक नहीं बदले गए थे ➡रोजाना हजार से ज्यादा ट्रांसफार्मर दग रहे हैं ➡आपसी गुटबाजी अहंकार और भ्रष्टाचार अफसरों का कारनामा #Lucknow

भारत समाचार | Bharat Samachar

180,851 görüntüleme • 3 yıl önce

“10 करोड़ लेने का आरोप लगाने वालों से आज भी कहता हूँ — मेरा नार्को टेस्ट करा लो, सच सामने आ जाएगा। आज कृषि विभाग में सामने आ रहे भ्रष्टाचार के मामलों ने किसानों के विश्वास को ठेस पहुँचाई है। जो लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी-बड़ी बातें करते थे, आज उन्हीं के विभाग पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आज किसान गर्मी, सर्दी, बरसात और हर कठिन परिस्थिति सहकर देश का पेट भरता है, लेकिन उसकी आय दोगुनी नहीं हुई। खाद और बीज की गुणवत्ता को लेकर किसान परेशान है और कृषि विभाग पर उठ रहे सवाल किसानों की चिंता को और बढ़ा रहे हैं। 15 वर्षों से एक व्यक्ति को लगातार संघर्ष करते देख रहा हूँ। कितनी भी मुश्किलें आई हों, चेहरे पर कभी निराशा नहीं आने दी, कभी किसी की बुराई नहीं की, हमेशा यही कहा—“सब ठीक हो जाएगा।” यही सचिन पायलट जी की सबसे बड़ी ताकत है। #rameshmeena #karauli #sapotra #rajasthan #congress

Ramesh Meena

33,249 görüntüleme • 2 ay önce

यूपी में रिश्वतख़ोरी की घटनाएं आम हो गई है..! झांसी में दरोगा और सिपाही 10 हजार की रिश्वत लेते धरा गए...! मारपीट मामले में FIR से नाम हटाने को लेकर घूस लिए जा रहे थे...किस्तों में पैसे देने की बात हुई थी..साहब 3 किस्त पहले ले चुके थे आज चौथी किस्त लेने के दौरान एंटी करप्शन टीम ने पकड़ लिया..! ये लोग ट्रेनिंग के बाद संविधान के प्रति वफादार..ईमानदार रहने, कानून का निष्पक्ष पालन करने, और बिना किसी भेदभाव के जनसेवा करने की प्रतिज्ञा लेते है..उसे भूल कैसे जाते है..? कानून के रक्षक बनकर बैठते है और उसी कानून की धज्जियां उड़ाकर शोषण करते है...! खैर छोड़िए...! मैं कह ही चुका हूं सब सामान्य हो गया है...! अभी एंटी करप्शन टीम ले गई है... देखना 2 - 4 महीने बाद फिर किसी थानें में पोस्टिंग लेकर सुविधा शुल्क वसूलने का काम करेंगे..! ये सब रुकने वाला नहीं अब..?

Rahul Saini

12,025 görüntüleme • 1 ay önce