正在加载视频...

视频加载失败

18 साल का होने से पहले हर पिता अपने बेटे को ये बातें ज़रूर बताए...

40,884 次观看 • 3 个月前 •via X (Twitter)

0 条评论

暂无评论

原始帖子的评论将显示在这里

相关视频

कैंसर की अंतिम स्टेज से जूझ रहे पिता को जब अहसास हुआ कि उनके पास अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है, तो उन्होंने अपने बेटे मंत्र को अपने पास बुलाया. उन्होंने बहुत ही प्यार और दुलार से अपने बेटे को समझाया कि उनके जाने के बाद उसे कैसे रहना है. पिता ने बेटे से कहा कि वह अपनी मां की हर बात सुने और कभी भी बदमाशी न करे. उन्होंने मासूम को समझाया कि अब परिवार की जिम्मेदारी और मां-बहनों का ख्याल रखने का वक्त उसका ही है. वीडियो में पिता अपने मासूम बेटे का हौसला बढ़ाते नजर आ रहे हैं. जब बच्चा भावुक होने लगता है, तो पिता बड़े ही प्यार से उससे कहते हैं कि रोना नहीं है, तुम तो बहुत अच्छे और समझदार बच्चे हो ना. उन्होंने बेटे से रोने का वादा भी लिया ताकि उनके जाने के बाद बच्चा हिम्मत से काम ले सके. पिता की ये बातें सुनकर इंटरनेट पर हर कोई भावुक हो रहा है और इस पिता के जज्बे को सलाम कर रहा है. उन्होंने अपने बेटे को साफ शब्दों में कहा कि वह अपनी मां का ख्याल रखेगा और उनकी हर बात मानेगा. इसके साथ ही उन्होंने बेटे को याद दिलाया कि उसे अपनी दो छोटी बहनों का भी ध्यान रखना है और उनकी रक्षा करनी है. छोटी सी उम्र में बेटे को एक जिम्मेदार इंसान बनाने की यह कोशिश दिल छू लेने वाली है

एक नजर

178,686 次观看 • 29 天前

यह वीडियो गुजरात के एक सरकारी कैंसर हॉस्पिटल का है जहां एक कैंसर पीड़ित पिता को जैसे अपने मौत का आभास हो गया.. उसके बाद पिता अपने छोटे से बच्चे को बुलाकर उन्हें कुछ बातें बता रहे है कैंसर से जंग हारनें से पहले यहां एक पिता और पुत्र कि मार्मिक बातचीत..💔😥 एक पिता दुनिया छोड़नें से पहले अपने बेटे, मंत्रा को ऐसी बातें कह रहा, जिन्हें पढ़कर शायद आंखें नम हो जाएँ... उसने बेटे से कहा "हमेशा अपनीं माँ की बात मानना, उनका खयाल रखना, अपनी दोनों बहनों की हमेशा रक्षा करना और उन सभी को परेशान मत करना" फिर उसने कहा मैं कहाँ चले गया, ये कभी भी किसी से मत पूछना, जब भी मेरी याद आए तो ये समझ लेना कि मैं हमेशा तुम्हारे पास हूँ..! वो छोटा सा बच्चा भी भावुक है लेकिन पूरे भरोसे से सहजता से बात कि गंभीरता को समझते हुए... कुछ रिश्ते मौत से नहीं टूटते, एक पिता का प्यार हमेशा बच्चों के साथ रहता है..! अभी शायद ये बात उस बच्चे को इतनी तकलीफ न दे उतनी समझ न हो, लेकिन 8-10 साल बाद ये दृश्य अगर, ये बच्चा देखेगा तो शायद उसकी पीड़ा और अधिक हो जाए..!!

Hindu Arun Yadav

12,024 次观看 • 1 个月前

ग्वालियर: तलाक के बीच मासूम की जुदाई का भावुक पल भितरवार (ग्वालियर): पारिवारिक कलह और कानूनी अलगाव के बीच एक ऐसा मंजर सामने आया जिसने हर किसी की आँखें नम कर दीं। 8 दिन पहले अपने ससुराल से लापता हुई सोमप्रीत कौर को पुलिस ने पंजाब के एक गुरुद्वारे से ढूंढ निकाला। सोमप्रीत ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाते हुए तलाक और मायके लौटने की इच्छा जताई। दोनों परिवारों की आपसी सहमति से तलाक तय हुआ और यह निर्णय लिया गया कि 2 साल का मासूम अपनी माँ के पास रहेगा। जब बच्चे को पिता की गोद से माँ को सौंपा गया, तो वह पल बेहद हृदयविदारक था मासूम की जिद्द: 2 साल का बच्चा अपने पिता को छोड़ने को तैयार नहीं था। स्तब्ध पिता: पिता अपने कलेजे के टुकड़े को दूर जाते देख सुन्न खड़ा रहा। रिश्ते तो टूट गए, लेकिन एक मासूम का अपने पिता से बिछड़ने का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर लोगों का कलेजा चीर रहा है।

Raja yadav

58,313 次观看 • 6 个月前

अग्निवीर बन बेटे ने पूरा किया पिता का सपना, लेकिन पिता वर्दी में नहीं देख पाए अपने लाल को। अजमेर के भवानीखेड़ा नरवर गांव निवासी कृपाल सिंह रावत चाहते थे कि उनका बेटा सन्नी सिंह रावत सेना की वर्दी पहनकर देश की सेवा करे। बेटे ने मेहनत कर अग्निवीर में चयन हासिल किया और ट्रेनिंग के लिए रवाना हो गया। लेकिन इसी बीच हाई शुगर और हार्ट फेल होने के कारण पिता का निधन हो गया। पिता के निधन की खबर मिलते ही सन्नी ट्रेनिंग से छुट्टी लेकर गांव पहुंचा और वर्दी पहनकर अपने पिता को अंतिम सलामी दी। जिस बेटे को वर्दी में देखने का सपना पिता ने देखा था, उसी वर्दी में बेटे ने उन्हें अंतिम विदाई दी। यह पल हर आंख को नम कर देने वाला था।

Mandeep RajBhar

52,338 次观看 • 1 个月前