Video wird geladen...

Video konnte nicht geladen werden

Zur Startseite

"Cabinet ने पश्चिम बंगाल के लिए multi-tracking projects को भी मंजूरी दी है। ये सभी projects पश्चिम बंगाल में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएंगे।" - प्रधानमंत्री Narendra Modi जी 📍कोलकाता

11,417 Aufrufe • vor 5 Monaten •via X (Twitter)

0 Kommentare

Keine Kommentare verfügbar

Kommentare vom Original-Post werden hier angezeigt

Ähnliche Videos

आज कोलकाता में पश्चिम बंगाल के माननीय मुख्यमंत्री श्री Suvendu Adhikari जी एवं गणमान्य मंत्रीगणों तथा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रदेश की कृषि और ग्रामीण विकास योजनाओं की व्यापक समीक्षा की। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के मार्गदर्शन एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री सुवेंदु अधिकारी जी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल प्रगति और विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। राज्य में आधारभूत संरचना, ग्रामीण विकास, आवास, कृषि एवं किसान कल्याण से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत एक लाख आवासों की स्वीकृति, विकसित भारत–जी राम जी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ₹8,508 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है। किसानों को बेहतर पौध, अच्छी पैदावार और निर्यात–गुणवत्ता के फल मिल सकें इसके लिए मालदा क्लीन प्लांट के तहत अधुनिक नर्सरी सिस्टम बनाया जाएगा। पश्चिम बंगाल के 'राइस बाउल' क्षेत्रों में पोषण संवर्धन, वैल्यू चेन विकास और प्रोसेसिंग सुविधाओं के लिए विशेष प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है। आलू बीज उत्पादन और हाइब्रिड मक्का बीज उत्पादन और वैल्यू चेन सुदृढ़ करने के लिए राज्य सरकार के साथ MOU साइन साइन किया गया है। साथ ही चिनसुरा राइस रिसर्च स्टेशन को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में भी विकसित करने में भारत सरकार पूरा सहयोग करेगी। पश्चिम बंगाल के लिए वैज्ञानिक कृषि रोडमैप तथा बंगाल को पूर्वी भारत का सीड हब बनाने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू करने, डिजिटल कृषि मिशन के अंतर्गत फार्मर आईडी निर्माण में तेजी लाने, प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना तथा राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री जी व उनकी टीम को बहुत-बहुत बधाई। पश्चिम बंगाल के विकास में भारत सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। कदम से कदम और कंधे से कंधा मिलाकर डबल इंजन की सरकार चलेगी। पश्चिम बंगाल प्रगति एवं विकास में देश में नंबर वन बने, इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

Shivraj Singh Chouhan

17,923 Aufrufe • vor 1 Monat

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर श्री Suvendu Adhikari जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। मुझे पूर्ण विश्वास है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में आपका यह कार्यकाल पश्चिम बंगाल में विकास, सुशासन, सुरक्षा एवं समृद्धि के एक नए युग का शुभारंभ करेगा। माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के मार्गदर्शन में सेवा, समर्पण एवं निरंतर विकास के संकल्प के साथ आप पश्चिम बंगाल की जनता की आकांक्षाओं को पूर्ण करने हेतु निरंतर कार्यरत रहेंगे, यही कामना है। आपके सफल कार्यकाल एवं पश्चिम बंगाल के उज्ज्वल, सुरक्षित और समृद्ध भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।

Pankaj Singh

20,729 Aufrufe • vor 3 Monaten