正在加载视频...

视频加载失败

#Dharavi Redevelopment Project सिर्फ एक redevelopment प्रोजेक्ट ही नहीं है, बल्कि social project है। प्रोजेक्ट के पूरा हो जाने पर लोगों को अपना पक्का मकान ही नहीं मिलेगा, बल्कि उनके व्यवसाय भी पहले से बेहतर हो जायेंगे। Leather, pottery, garment, bakery और recycling जैसे व्यवसाय जो धारावी में चल...

23,130 次观看 • 1 年前 •via X (Twitter)

2 条评论

Pranav Jain 的头像
Pranav Jain1 年前

Dharavi ka future bright hai aur yeh project usi vision ka hissa hai, behtar ghar, behtar business aur ek behtar community. Finally, real change is happening.

Gan Jing World 的头像
Gan Jing World1 年前

🎥Patagonman Limited-Time Free Viewing on GJW+ Patagonman follows Caroline Livesey's journey to win triathlon's wildest race in Chilean Patagonia. A mix of race tips and an emotional journey, it captures the magic of this epic adventure.

相关视频

12 साल में एक बार आने वाला आस्था का महापर्व है महाकुंभ. हिंदू धर्म और सनातन संस्कृति से परिपूर्ण आध्यात्म का महासंगम है कुंभ इसीलिए जो प्रयागराज में श्रद्धालुओं के साथ हो रहा है वो देखकर मन व्यथित है, दुखी है. कहाँ कहाँ से श्रद्धालु पैसा जोड़कर कुंभ में स्नान करने इस पर्व का हिस्सा बनने आए हैं दो व्यक्तियों के चेहरा चमकाने की सनक का ख़ामियाज़ा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है. विज्ञापन की चकाचौंध तो ऐसी थी कि श्रद्धालुओं को लगा की व्यवस्था बहुत चकाचक है. कहा गया था की लोगों के ठहरने, उनके आवागमन का उचित प्रबंध किया गया है लेकिन जो भयावह तस्वीरें और वीडियो अब सामने आ रहे हैं उसको देखकर तो यही लगता है कि सरकार और प्रशासन नाम की कोई चीज़ ही नहीं है उत्तर प्रदेश में. और रेल मंत्रालय पर तो ताला ही पड़ गया है एक नहीं ऐसे हज़ारों वाक़ये सामने आए हैं जहाँ पर मीलों लंबे जाम में फँसे लोग पंद्रह बीस घंटे बसों में और गाड़ियों में बैठने को मजबूर हैं. ना उनके पास कुछ खाने को है ना पीने का पानी है. वो धूप से और भूख से बदहाल हैं रेल मंत्री को रील बनाने से फुर्सत नहीं है इसीलिए रेल मंत्रालय का यह हाल है कि प्रयागराज आने जाने के लिए ढंग की ट्रेन तक नहीं चल पा रहीं हैं ट्रेनों की ये हालत देख कर घबराहट हो रही है. आज सुबह ही एक वीडियो देखा, एक के ऊपर एक लदे हुए लोग सिर्फ़ इस आशा में कि शायद वो घर पहुँच जाएँगे. एक और वीडियो में AC कोच की खिड़की पर लगा शीशा ही टूट गया. एक बार को सोचिए अगर आप वहाँ होते तो आप और आपके परिवार पर क्या बीतती? सरकार तो जैसे लुप्त हो गई है, पुलिस प्रशासन लापता है. लोगों को अपने हाल पर छोड़ दिया गया है. लोगों को अव्यवस्था से और कुप्रबंधन से जूझने के लिए मजबूर कर दिया गया है उत्तर प्रदेश में विश्व का सबसे वृहद लोगों का महासंगम होने का दावा ब्रांडिंग के लिए तो खूब किया गया लेकिन व्यवस्था के नाम पर ढेले भर का काम नहीं हुआ. जो लोग ड्रोन से चीज़ों का पता लगा लेने की देंगे हांकते थे वो आज भी मृत लोगों की सूची और संख्या जारी नहीं कर पाये एक आम श्रद्धालु की अपनी सरकार से आख़िर क्या अपेक्षा हो सकती है - यही कि आने जाने की उचित व्यवस्था हो, ठहरने का इंतज़ाम हो और सड़कों पर ट्रैफिक संचालन का प्रबंध हो - पर शायद यह आशा करना भी बेमानी है

Supriya Shrinate

87,444 次观看 • 1 年前

अर्थव्यवस्था से जुड़ी एक बुरी खबर आई है। देश में SIP यानी सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान के खाते धड़ाधड़ बंद हो रहे हैं। आंकड़े बताते हैं 👇 • जनवरी-2025 में 61 लाख 33 हजार लोगों ने अपने SIP खाते बंद करा लिए • SIP बंद करने वालों की संख्या, नए SIP खोलने वालों की संख्या से बहुत ज्यादा है एक्सपर्टस् का मानना है कि ये देश की अर्थव्यवस्था के लिए बहुत बुरा संकेत है, जो भविष्य में Mutual fund सेक्टर को बर्बाद कर सकता है। साफ है कि- बड़ी संख्या में SIP का बंद होना बताता है कि लोगों के मन में भारतीय बाजार को लेकर डर है, उन्हें सरकार की नीतियों पर भरोसा नहीं है। साथ ही ये इस बात का भी संकेत है कि लोगों के पास बचत के लिए पैसे नहीं हैं और वो आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। एक ओर छोटे निवेशकों को नुकसान पर नुकसान हो रहा है, दूसरी ओर मोदी सरकार को इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार देश की अर्थव्यवस्था संभालने में पूरी तरह से FAIL हो चुकी है।

Congress

171,179 次观看 • 1 年前

निकोबार प्रोजेक्ट में 50 लाख से 1 करोड़ तक पेड़ काटे जा रहे हैं और जनजीवन पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के लिए फॉरेस्ट एक्ट का पालन नहीं हुआ है, लोगों की अनुमति नहीं ली गई है। ऐसे में ये प्रोजेक्ट यहां के आदिवासी समुदाय के लिए बहुत बड़ा खतरा है। निकोबार प्रोजेक्ट का फायदा यहां के स्थानीय लोगों को नहीं, सिर्फ बड़े उद्योगपतियों को होने वाला है। बेहद चौंकाने वाली बात है कि यहां 7 ऑफशोर माइनिंग के कॉन्ट्रैक्ट पहले ही दिए जा चुके हैं, जिसकी जानकारी किसी को नहीं थी। मोदी सरकार का ये प्रोजेक्ट इस क्षेत्र के लिए बहुत खतरनाक है। सरकार को इसका ब्लू प्रिंट सभी के साथ साझा करना चाहिए। : आदिवासी कांग्रेस के चेयरमैन Dr.Vikrant Bhuria जी

Congress

89,642 次观看 • 2 个月前

जोजरी के संकट पर एक पूर्ण दस्तावेज... शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने जोजरी नदी पर एक वीडियो जारी किया है। 7 मिनट 40 सेकंड का यह वीडियो सिर्फ एक वीडियो नहीं बल्कि एक नदी के मरने और इसके हजारों प्रभावितों पर एक पूरा दस्तावेज है। यह सिर्फ भारत में ही संभव हो सकता है कि हजारों लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया जाए। जोजरी नदी के विषय को पूर्व में मैंने भी अपने स्तर पर पुरजोर तरीके से उठाया था और सरकार की कलई खोलने का प्रयास किया था। मेरे आह्वान पर देश के बड़े मीडिया संस्थानों ने भी जोधपुर और बालोतरा जिले के इस ज्वलंत विषय को अपने-अपने प्लेटफार्म पर जगह दी थी। सरकार पहले इस समस्या को मानने तक से इनकार कर रही थी लेकिन बाद में इसकी गंभीरता को मानना भी पड़ा लेकिन अफसोस की बात है कि अभी तक कुछ भी हुआ नहीं और इस बार अच्छी बारिश के कारण यह समस्या और बड़ी हो गई। जोजरी के मुद्दे पर लगातार बात होनी चाहिए और सरकार को मजबूर कर देना चाहिए कि उसकी नाकामी के कारण लोगों को मरने के लिए नहीं छोड़ा जा सकता। Ravindra Singh Bhati

Arvind Chotia

22,314 次观看 • 11 个月前