Video wird geladen...

Video konnte nicht geladen werden

Zur Startseite

15,108 Aufrufe • vor 22 Tagen •via X (Twitter)

2 Kommentare

Profilbild von nicker narayana
nicker narayanavor 22 Tagen

2029 will be fun with X posts, lot of entertainment during seat sharing discussions, akkada babu garu, kalyan gari kante munde pachestaru ikkada 😆 . i am weighting 2023/24 i enjoyed a lot.

Profilbild von Baba Nayudu Fan
Baba Nayudu Fanvor 22 Tagen

Enduku tvaralo local body elections unay ga

Ähnliche Videos

न्याय की जीत, जनता की जीत आज सुप्रीम कोर्ट के 2 फैसलों ने देश की जनता को बड़ी राहत दी है, और न्यायपालिका के प्रति विश्वास को और मजबूत किया है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने इन निर्णयों से स्पष्ट संदेश दिया है कि अरावली, पर्यावरण और पीड़ितों के अधिकारों से कोई समझौता नहीं होगा। सुप्रीम कोर्ट ने अरावली की परिभाषा बदलने को लेकर पुराने फ़ैसले पर रोक लगाकर यह साबित कर दिया कि कोर्ट ने इस मामले को बहुत ही गंभीरता से लिया है। साथ ही, पूर्व में की गई टिप्पणी पर भी रोक लगाकर न्यायालय ने निष्पक्षता और संतुलन का परिचय दिया है। यह फैसला जनता की आवाज़ का सम्मान है, अरावली की पुकार को सुनने का प्रमाण है और खनन माफियाओं के मंसूबों पर करारा प्रहार है। अरावली को बचाने के लिए आगे आने वाले संघर्ष और आंदोलन करने वाले प्रदेश के हर कांग्रेस कार्यकर्ता का दिल से धन्यवाद। मुझे पूर्ण विश्वास है कि जनवरी में आने वाला अंतिम निर्णय भी जनभावनाओं और पर्यावरण संरक्षण के पक्ष में ही होगा। नहीं तो बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर जी से हमें संविधान में संघर्ष और आंदोलन का अधिकार मिला है। जन भावना के साथ खड़े रहेंगे, कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge जी और नेता प्रतिपक्षRahul Gandhi जी के नेतृत्व में जनता की हर लड़ाई लड़ेंगे। साथ ही उन्नाव मामले में पूर्व भाजपा विधायक को दी गई जमानत को रद्द करने का फैसला केवल पीड़िता के साथ न्याय नहीं है, बल्कि यह पूरे देश को भरोसा दिलाने वाला संदेश है कि सत्ता कानून और न्याय से ऊपर नहीं हो सकती। यह निर्णय महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय के प्रति न्यायपालिका की अडिग प्रतिबद्धता को दर्शाता है। #SaveAravalli #JusticeForUnnaoVictim

Govind Singh Dotasra

14,433 Aufrufe • vor 9 Monaten

लगता है कि BJP की सरकारों में कुछ ज़्यादा ही अकड़ है! 🤔 पहले की सरकारें तो एकदम “बढ़िया” थीं! 😏 1965 के युद्ध के समय Nehru ने America से मदद मांगी, Indira Gandhi ने Soviet Union से मदद के लिए पत्र लिखती रहीं और Rajiv Gandhi Ji ने America से Super Computer मांगा—तो इसमें बुराई ही क्या थी❓ आखिर ये बड़ी-बड़ी महाशक्तियां हैं! 🇺🇸🇷🇺 Israel को देखिए—Trump कुछ भी कहें, Netanyahu बार-बार America जाते हैं और बदले में हथियार भी मिलते हैं। लेकिन India ने अलग रास्ता चुना है। Atal Bihari Vajpayee Ji के समय 1998 Nuclear Tests के बाद America ने दबाव बनाया, प्रतिबंध लगाए और CTBT जैसे मुद्दों पर India से अपेक्षाएं रखीं। India ने साफ कहा—अगर आप Nuclear Tests कर सकते हैं, तो हम पर दोहरे मानदंड क्यों? 🇮🇳 Clinton आए, दबाव बनाया, लेकिन India अपने फैसले से पीछे नहीं हटा। प्रतिबंध झेले, मगर झुका नहीं। बाद में George W. Bush के कार्यकाल में रिश्तों ने नई दिशा पकड़ी। फिर 26/11 हुआ। सेना तैयार थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई—पुरानी नीति के तहत संयम बरता गया। लेकिन Modi Ji के आने के बाद तस्वीर बदल गई। 🇮🇳🔥 Canada से लौटते समय Trump का बुलावा हो या Pakistan के सेना प्रमुख की मौजूदगी—India ने अपने फैसले अपने हितों के आधार पर लिए। Operation Sindoor के दौरान भी Trump के बयानों के बावजूद India ने अपनी सैन्य कार्रवाई और कूटनीतिक रुख पर नियंत्रण बनाए रखा। 🇮🇳 America ने Russian Oil को लेकर दबाव बनाया, Tariff लगाए और आगे और Tariff की चेतावनियां भी दीं—लेकिन India का संदेश स्पष्ट रहा: India अपने 140 करोड़ लोगों के हितों को प्राथमिकता देगा। 🇮🇳 कभी जिस America को देखकर दुनिया सहम जाती थी, आज India उससे भी आंख में आंख डालकर बात करता है। सवाल यही है— क्या यह “अकड़” है? या फिर बदलते India का आत्मविश्वास? 🤔🇮🇳 समय बदल चुका है… और शायद India भी! 🚩

अखण्ड भारत संकल्प

121,997 Aufrufe • vor 7 Tagen

उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद में बरुआसागर थाना क्षेत्र में नवोदय विद्यालय में कक्षा 9 की 14 वर्षीय प्रतिभावान छात्रा अनुष्का पटेल ने सीनियरों की रैगिंग से परेशान हो जब इसकी शिकायत विद्यालय प्रबंधन से की तो सीनियरों ने उसके साथ गाली-गलौज की व डराया-धमकाया तो अनुष्का ने माफी भी मांग ली पर सीनियर इस पर भी नही माने और उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी, इस सबसे आहत हो अनुष्का पटेल ने आत्महत्या कर ली। घटना बेहद दुखद और दण्डनीय है। मेरी संवेदनाएँ परिजनों के साथ है, प्रकृति शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। Jhansi Police मामले की निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्यवाही करें।

Chandra Shekhar Aazad

134,140 Aufrufe • vor 2 Jahren