Video wird geladen...

Video konnte nicht geladen werden

Zur Startseite

Narendra Modi is the past, students are our future. Past cannot fight the future आज सुबह राहुल गांधी ने यह कहा था - और आज ही नरेंद्र मोदी इस देश के स्टूडेंट्स से, Gen Z से हार गए छात्रों की गूँज हुंकार बन गई देश के करोड़ों युवाओं -...

51,349 Aufrufe • vor 1 Monat •via X (Twitter)

0 Kommentare

Keine Kommentare verfügbar

Kommentare vom Original-Post werden hier angezeigt

Ähnliche Videos

यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है। कल और आज का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में काले दिवस के रूप में याद किया जाएगा। जिस तरह से मोदी सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस ने माननीय "राहुल गांधी" जी के साथ बर्बरतापूर्वक व्यवहार किया, उन्हें सड़क पर घसीटा और गिराया, यह लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक मर्यादाओं पर सीधा प्रहार है। इस दौरान उन्हें चोट भी आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, लोकतंत्र में असहमति की आवाज़ को कुचलने की नहीं, सुनने की परंपरा होती है। राहुल गांधी जी, और देश के युवाओं के साथ हुए इस अमानवीय व्यवहार के लिए देश से माफी मांगिए। याद रखिए, सत्ता का अहंकार स्थायी नहीं होता, लेकिन लोकतंत्र की आवाज़ हमेशा ज़िंदा रहती है। देश इस बर्बरता को कभी नहीं भूलेगा और न ही आपको माफ करेगा। #RahulGandhi

Alok Sharma

34,368 Aufrufe • vor 1 Monat

जिस ओर भारत का भविष्य युवा करवट लेता है, उस ओर जीत इतिहास लिखती है। ये भारत के #छात्रों_की_गूंज, उनके संघर्ष, न्याय और सत्य की जीत है! जंतर-मंतर पर पिछले 1 महीने से ज्यादा संघर्ष, लाठियां खाने, बर्बरता सहने और सड़कों पर डटे रहने वाले भारत के भविष्य युवाओं की हुंकार के आगे आखिरकार देश की बहरी मोदी सरकार को झुकना ही पड़ा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा इस बात का सबूत है कि जनशक्ति के आगे तानाशाही नहीं टिक सकती। युवाओं के न्याय की इस लड़ाई में नेता विपक्ष Rahul Gandhi जी ने #छात्रों_की_गूंज को सड़क से लेकर संसद तक युवाओं की आवाज बनकर जो डटकर संघर्ष किया, आज उस न्याय की भी जीत हुई है। कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge जी एवं नेता विपक्ष राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी द्वारा लगातार युवा विरोधी सरकार को घेरने और सत्य के साथ खड़े करने का ही परिणाम है कि आज ये जवाबदेही तय हो पाई है। ये जीत उन होनहार बच्चों की कीमत पर आई है, जिन्हें इस भ्रष्ट और निकम्मी व्यवस्था ने आत्महत्या करने पर मजबूर किया। पेपर लीक और टूटते सपनों के कारण जान गंवाने वाले तमाम छात्र-छात्राओं को भी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। छात्रों पर बर्बरता कराने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी देश से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही NTA जैसी संस्थाओं में आमूल-चूल सुधार, पारदर्शी परीक्षा प्रणाली एवं युवाओं पर दर्ज झूठी FIR वापस होनी चाहिए। लेकिन ये सिर्फ शुरुआत है। देश की शिक्षा व्यवस्था को बचाने के लिए अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। जिस प्रकार पहले राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने पेपर लीक के खिलाफ देश का सबसे कड़ा कानून बनाकर एक नजीर पेश की थी, ठीक उसी तर्ज पर पूरे देश में एक सख्त राष्ट्रीय कानून बनना बेहद जरूरी है। युवाओं की एकता जिंदाबाद, न्याय की जीत जिंदाबाद।

Govind Singh Dotasra

93,398 Aufrufe • vor 1 Monat

ये हमारे छात्रों की जीत है, जो हिंदुस्तान के भविष्य हैं। देश की शिक्षा व्यवस्था की कभी दुनिया में तारीफ होती थी, लेकिन पिछले कुछ साल से इसपर कब्ज़ा किया जा रहा है। RSS ने दीमक बनकर एजुकेशन सिस्टम को खोखला कर दिया है। धर्मेंद्र प्रधान भ्रष्टाचार, अयोग्यता और शिक्षा व्यवस्था की तबाही का symbol थे और अच्छा हुआ कि ये symbol हट गया। मगर अब शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए सरकार को कड़े कदम उठाने होंगे। छात्रों की दो और मांगे हैं, जिन्हें हमें नहीं भूलना नहीं है 👇 • छात्रों से बर्बरता करने वालों पर कड़ा एक्शन हो • नरेंद्र मोदी देश के सभी छात्रों से माफी मांगे : नेता विपक्ष श्री Rahul Gandhi

Congress

70,841 Aufrufe • vor 1 Monat

ये हमारे छात्रों की जीत है, जो हिंदुस्तान के भविष्य हैं। देश की शिक्षा व्यवस्था की कभी दुनिया में तारीफ होती थी, लेकिन पिछले कुछ साल से इसपर कब्ज़ा किया जा रहा है। RSS ने दीमक बनकर एजुकेशन सिस्टम को खोखला कर दिया है। धर्मेंद्र प्रधान भ्रष्टाचार, अयोग्यता और शिक्षा व्यवस्था की तबाही का symbol थे और अच्छा हुआ कि ये symbol हट गया। मगर अब शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए सरकार को कड़े कदम उठाने होंगे। छात्रों की दो और मांगे हैं, जिन्हें हमें नहीं भूलना नहीं है 👇 • छात्रों से बर्बरता करने वालों पर कड़ा एक्शन हो • नरेंद्र मोदी देश के सभी छात्रों से माफी मांगे : नेता विपक्ष श्री Rahul Gandhi

Srinivas BV

11,531 Aufrufe • vor 1 Monat

BIG EXPOSE : SSC, UPSC, RRB, JEE और NEET, इन पांच एग्जाम से सरकार 3.5 लाख करोड़ रुपए की कमाई करती है, यह आरोप कोटा में राहुल गांधी ने लगाया. NEET पेपर लीक हो, भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी हो या सरकारी स्कूलों की बदहाली, देश का युवा लगातार इसकी भारी कीमत चुका रहा है. राहुल गांधी ने आज कोटा में देश के युवाओं के साथ उनके मुद्दे पर गहन चर्चा की. राहुल गांधी ने सवाल उठाया जब शिक्षा प्रणाली ही भरोसेमंद नही होगी, तो मेहनती छात्रों को न्याय कैसे मिलेगा ? राहुल गांधी ने छात्रों के हितों में सरकार से सवाल पूछा, शिक्षकों के लाखों पद खाली हैं. और शिक्षा लगातर महंगी होती जा रही है. NEET की तैयारी में परिवारों को लाखों करोड़ रुपए खर्च करना पड़ रहा है. राहुल गांधी ने मंच से बुलंद आवाज में कहा, मैं छात्रों के साथ हूँ, छात्रों का भविष्य पेपर लीक माफिया और महंगी कोचिंग के भरोसे नही छोड़ा जा सकता है.

Kranti Kumar

18,621 Aufrufe • vor 2 Monaten

आज चुनाव हो जाए तो बीजेपी का सूपड़ा साफ हो जाएगा। पोल ट्रैकर का सर्वे आया है कि 58% लोग अब राहुल गांधी को प्रधानमंत्री चाहते हैं। नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता गिरकर 40% पर आ गई है। प्रधानमंत्री पद के कॉम्पिटिशन में दो ही चेहरे हैं, जिसमें यह बदलाव तेजी से आया है। राम मंदिर चढ़ावे के घोटाले और पेपर लीक पर जेन जी के आंदोलन ने पूरी कहानी बदल दी है। उत्तर प्रदेश में भी राहुल गांधी नरेंद्र मोदी से कोसों आगे हैं। देश की जनता बीजेपी और मोदी जी से उक्ता गई है। लोग खुली जुबान से बोल रहे हैं कि मोदी जी के वादों और दावों से थक गए हैं। सरकार हर मोर्चे पर विफल है। विपक्ष अगर अच्छा विकल्प देने में कामयाब रहा, तो देश की बदलती हुई राजनीति में पूरा परिदृश्य बदल जाएगा। #Election #RahulGandhi #NarendraModi #BJP

𝙈𝙪𝙧𝙩𝙞 𝙉𝙖𝙞𝙣

107,853 Aufrufe • vor 18 Tagen

अब NEET के बच्चों की लड़ाई सुप्रीम कोर्ट में भी लड़ी जाएगी, और मैं इस लड़ाई को पूरी मजबूती से आगे बढ़ाऊंगा। साथियों नमस्कार, देश ने NEET परीक्षा में हुई धांधली को अपनी आंखों से देखा है। वर्ष 2018 के बाद से लगातार कई बार पेपर लीक होने की घटनाओं ने लाखों मेहनती छात्रों और उनके परिवारों के सपनों को तोड़ने का काम किया है। जिस संस्था पर देश के युवाओं के भविष्य की जिम्मेदारी थी, वही संस्था आज सवालों के घेरे में खड़ी है। NTA अब केवल एक परीक्षा एजेंसी नहीं रह गई, बल्कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ का प्रतीक बन चुकी है। जिस तरह से लाखों छात्रों की मेहनत को भ्रष्ट व्यवस्था की भेंट चढ़ाया गया, वह केवल एक परीक्षा घोटाला नहीं बल्कि देश के युवाओं के विश्वास पर हमला है। इसी अन्याय के खिलाफ, मैंने स्वयं हमारे अधिवक्ता नरेंद्र मिश्रा जी एवं उनकी धर्मपत्नी के साथ मिलकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। मुझे यह बताते हुए संतोष है कि माननीय सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका को स्वीकार करते हुए नोटिस जारी किया है। यह केवल एक कानूनी प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश के युवाओं को न्याय दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कांग्रेस पार्टी लगातार सड़कों पर छात्रों की आवाज़ बनकर संघर्ष कर रही है, और माननीय राहुल गांधी जी भी पूरी मजबूती के साथ देश के बच्चों और युवाओं की आवाज़ उठा रहे हैं। जिस प्रतिबद्धता और साहस के साथ कांग्रेस पार्टी एवं राहुल गांधी जी NEET के छात्रों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं, वह देश के युवाओं को उम्मीद देता है कि उनकी आवाज़ दबाई नहीं जाएगी। मैं व्यक्तिगत स्तर पर भी इस संघर्ष को अंत तक लड़ूंगा — सड़क से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक, हर मंच पर। यह लड़ाई किसी एक student की नहीं, बल्कि देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य, उनके सम्मान और उनके सपनों की लड़ाई है। न्याय होगा, और युवाओं की मेहनत के साथ खिलवाड़ करने वालों को जवाब देना होगा।

Alok Sharma

17,018 Aufrufe • vor 3 Monaten