Video yükleniyor...

Video Yüklenemedi

Ana Sayfaya Dön

Simplicity at it’s peak I think Winning trophies is Mahi’s Second achievement Jaiky Yadav Be like- कह दो कि ये झूठ है

43,866 görüntüleme • 7 ay önce •via X (Twitter)

0 Yorum

Yorum bulunmuyor

Orijinal gönderinin yorumları burada görünecek

Benzer Videolar

स्व कान्हैयालाल साहू की हत्या की जाँच में हो रही देरी पर प्रधानमंत्री जी द्वारा कुछ भी नहीं बोलने पर मेरी प्रतिक्रिया - दो बच्चों ने सहयोग किया, उनके पीछे भगे , उसको लेके कई विवाद हुए पर फिर भी हमनें उन दोनों को नौकरी दी,तो सब कुछ किया और रात को ही केस ले लिया एनआईए ने, अब तीन साल के बाद में एनआईए कुछ नहीं कर पा रही है, एनआईए अच्छी एजेंसी है पर क्या कारण है कि उन्होंने चालान पेश कर दिया 166 उसमें गवाह हैं और पंद्रह सोलह के अभी तक बयान हुए हैं, उनके लड़के के बयान भी पूरे नहीं हुए हैं अभी,और जो एक बच गया था जिसके लिए हम ने डॉक्टर भेजे थे वहां से जयपुर से जब उसको ब्रेन हेमरेज हो गया इसका बचना जरूरी है तभी केस आगे बढ़ेगा, उसका बयान नहीं ले रहे हैं वो बिलकुल ठीक है बयान देने की स्थिति में है, तमाम बातें मैं रिपेटेडली कह चुका हूं, जब गृह मंत्री आए तब भी कहा, प्रधानमंत्री मोदी जी आए तब भी कहा तो क्या मतलब ये यह भी नहीं कह सकते कि चलो हम लोग देखेंगे डिले क्यों हो रहा है, क्यों किस कारण से डिले हुआ है तीन साल क्यों लगे हैं, मेरा दावा है हमारे पास अगर केस होता तो छह महीने के अंदर अंदर या तो फांसी की सजा होती या आजीवन कारावास होता पर मुकदमे का फैसला हो जाता इतना मैं कह सकता हूं। क्या कारण है कि साढ़े तीन साल तीन साल हो गए कुछ नहीं हो रहा है और चुनाव में हमारे खिलाफ मुद्दा बना गया कन्हैयालाल जी को पांच लाख ही दिए पचास लाख नहीं दिए और एक मुसलमान को पचास लाख दे दिए मुसलमान को क्योंकि वो मुसलमान था, डैमेज किया पार्टी को चुनाव के अंदर, हमारे हारने के कारण में एक इनका झूठ बोलना भी था, पूरा कैंपेन झूठ आधारित बनाया गया चुनाव में, सब झूठ बोले गए झूठे आंकड़े दिए गए और चुनाव जीत गए ये लोग और उस पर मुख्य मुद्दा पांच लाख बनाम पचास लाख और लोगों के जहन में बैठ गया कि पांच लाख ही कैसे दिए, अब ये इनकी पोल खुल गई है और दोनों कार्यकर्ता बीजेपी के थे वो, मारने वाले कार्यकर्ता बीजेपी कार्यकर्ता थे ये तो प्रूव हो चुका है, तब भी मतलब ये क्यों नहीं बोल रहे हैं ये बहुत बड़ा मेरा आरोप है और पब्लिक ही इनका जवाब देगी, मेरा मानना है कि राजस्थान की जनता समझ चुकी है,इनके झूठ को पकड़ चुकी है और इनको जवाब देगी। मैं वास्तव में नहीं समझ पा रहा हूं कि क्या रहस्य है या तो कार्यकर्ता बीजेपी के हैं क्योंकि कल सजा होगी इनको पूरे देश में बदनामी होगी बीजेपी के दो कार्यकर्ताओं ने कन्हैयालाल टेलर की हत्या की थी उनको ये सजा हो गई है, बदनामी से बच रहे हैं या लापरवाही है कुछ तो कारण है कि क्यों नहीं मतलब उनको सजा दिला पा रहे हैं, आम जनता प्रदेशवासी पूछ रहे हैं मोदी जी को अमित शाह जी को। हमारे खिलाफ मुद्दा बनाया, उनकी पत्नी ने कहा साहब मेरे पास आते आप को खाली पांच लाख ही मिले हुए हैं, पांच लाख रुपए मिले तो पत्नी मुझे कह कह रही है उनकी पत्नी साहब हम ने कहा कैसे कह दें हम लोग, हमें 51 लाख रुपए मिले हैं। ये झूठ फैला फैलाकर चुनाव जीत गए ये लोग, ये मुख्य मुद्दा है, अगले चुनाव में जनता जवाब देगी इस पार्टी को तुमने झूठ क्यों बोला, कई झूठ बोले उसमें मुख्य मुद्दा ये भी था।

Ashok Gehlot

16,627 görüntüleme • 1 yıl önce