Video wird geladen...

Video konnte nicht geladen werden

Zur Startseite

Siyaasee Gaideen dhookohlaa.

10,877 Aufrufe • vor 5 Monaten •via X (Twitter)

1 Kommentare

Profilbild von ali mohamed
ali mohamedvor 5 Monaten

Manikfaan ah thiothy democracy olhifa, Aslam mi vidhaalhuvanee democracy fothuga oh gothah. Israel ge zionistunge kameh dhogaa fithna fasaadha propahanda hadhaigen moonumathi reethi kurumakee.Israel in vashaigen thibi hurihaa gaumakah bom alhamun dhanee ehn meehun goasvanee.

Ähnliche Videos

देश के हर दलित व्यक्ति का जन्म से मृत्यु तक, हर जगह, हर कदम अपमान किया जाता है। उनकी जितनी बुलंद आवाज़ होती है, उनपर उतना तेज़ हमला होता है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी के साथ हल्द्वानी में जो भी हुआ वो "शुद्धिकरण" का नाम दे कर उनके खिलाफ़ छुआछूत है - और छुआछूत भारत के संविधान के अनुसार दंडनीय अपराध है। इस बात को 20 दिन हो गए - मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई, कोई FIR दर्ज नहीं हुई। नरेंद्र मोदी जी, देश के हर दलित व्यक्ति को आपकी यह दलित विरोधी विचारधारा साफ़ दिखाई दे रही है। अब गेंद BJP के पाले में है - जल्द से जल्द SC-ST क़ानून के तहत FIR दर्ज हो, कार्रवाई हो और न्याय हो - वरना कांग्रेस पार्टी न्याय हासिल करना अच्छे से जानती है।

Rahul Gandhi

1,787,190 Aufrufe • vor 1 Monat

'हम गोली का जवाब गोले से देंगे' देश की संसद में आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी द्वारा पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारत के मजबूत, सफल एवं निर्णायक 'ऑपरेशन सिंदूर' पर विशेष चर्चा के दौरान 'नए भारत' के सामर्थ्य और सैन्य पराक्रम का परिचय कराकर 140 करोड़ देशवासियों को गर्व से भर दिया है। आतंक, आतंक के आकाओं और उनके ठिकानों को लक्ष्य करके 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत 'आतंकियों की नाभि' पर किया गया प्रहार भारत की सेना के सशक्तिकरण का एक साक्षात प्रमाण है। भारतीय डिफेंस सिस्टम और सैन्य बलों की अचूक क्षमता ने पाकिस्तान के कुत्सित इरादों को चूर-चूर कर देशवासियों में 'आत्मविश्वास' की नई अलख जगाई है। सेना के शौर्य पर सवाल उठाने वाले विपक्ष को याद रखना चाहिए- भारत अब सिर्फ सहता नहीं, सटीक वार करता है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक अभिनंदन! 'ऑपरेशन सिंदूर' जारी है...

Yogi Adityanath

77,579 Aufrufe • vor 1 Jahr

भाजपा की ‘चोरी-लूट-छल-कपट-झूठ-फ़रेब’ की अधर्मी राजनीति अब प्रभु रामजी के मंदिर से आगे बढ़कर हनुमानगढ़ी तक पहुँच गई है। जो ‘महामुख’ हनुमानगढ़ी को लेकर मिथ्या-प्रचार कर रहे हैं, वो अपने महापाप का प्रायश्चित करें और स्वीकार करें कि वो राम मंदिर की चोरी से ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कर रहे हैं अन्यथा हनुमानगढ़ी की सीढ़ियाँ घुटनों के बल चढ़कर, आस्था के इस अनादि तीर्थ से क्षमा याचना करें। संकीर्ण राजनीति करते-करते वो भूल जाते हैं कि वो झूठ बोलकर अपने ‘धर्मपद’ को भी अपमानित कर रहे हैं। अगर उन्हें झूठ बोलना ही है तो वो ऐसा साधारण व्यक्ति की वेशभूषा धारण करके करें। अपने स्वार्थ की सिद्धी के लिए, श्रद्धा के प्रतीकों को धारण करके भोल-भाले आस्थावानों को ठगना महा-अधर्म है। हनुमानगढ़ी की अतिशय शक्ति जब सामान्य पापियों का ही शमन कर देती है, तो इन ‘महापापियों’ का क्या हश्र होगा, कहने की आवश्यकता नहीं। प्रभु रामजी और हनुमान जी के प्रकोप से कोई अधर्मी नहीं बचेगा। आज पूरा देश देख रहा है कि जहाँ-जहाँ भाजपा और उनके अपंजीकृत संगी-साथी क़ब्ज़ा करके बैठे हैं वहाँ-वहाँ घोर बेईमानी, चोरी, गबन, लूट हो रही है। अभी तो ये पहली परत खुली है, आगे-आगे देखिए खुलता है क्या!

Akhilesh Yadav

346,370 Aufrufe • vor 2 Monaten