Loading video...

Video Failed to Load

Go Home

#VoterList विवाद नया नहीं है. न्यूज़लॉन्ड्री ने अपनी पड़ताल में पाया कि #DevendraFadnavis की सीट पर 6 महीने में वोटर 8.25% बढ़े. #ElectionCommission के नियम के मुताबिक 4% से ज़्यादा बढ़ोतरी होने पर सत्यापन ज़रूरी है. समझिए पूरा मामला और पढ़िए रिपोर्ट :

0 Comments

No comments available

Comments from the original post will appear here

Related Videos

MAX हॉस्पिटल में 4 बजे मासूम की मौत, लेकिन फिर भी 6 बजे तक इलाज के नाम पर पैसे लेता रहा अस्पताल। गाज़ियाबाद के वैषाली स्थित प्राइवेट मैक्स हॉस्पिटल में शाम करीब 4 बजे एक महीने के मासूम की मौत हो चुकी थी। लेकिन अस्पताल प्रबंधन शाम 6 बजे तक इलाज के नाम पर पैसे लेता रहा और परिजनों से कहता रहा कि बच्चे का इलाज जारी है। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल ने रिकॉर्ड और दस्तावेज़ों में भी गड़बड़ी की। पहले कहा गया कि कोई फाइल तैयार नहीं की गई है और केवल कंप्यूटर में एंट्री की गई है। लेकिन विरोध-प्रदर्शन के बाद अस्पताल ने फाइलें और दस्तावेज़ दिखाए। सच कहूं तो आजकल कुछ प्राइवेट अस्पताल इलाज से ज़्यादा कमाई पर ध्यान देते हुए नज़र आते हैं।

ʀᴜᴅʜʀᴀ ʏᴀᴅᴀᴠ🇮🇳

18,273 views • 1 month ago

#BREAKING नेपाल बोला हमने भारतीय जमीन पर कब्ज़ा किया है. लिपुलेख पर ब्रिटेन मध्यस्थ बने: बोले नेपाल के प्रधानमंत्री #Nepal के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने भारत की जमीन पर कब्जा करने का दावा किया है. लंबे समय से चले आ रहे सीमा विवाद पर संसद में उन्होंने ये बयान दिया. अब भारतीय जमीन पर कब्जा करने वाले बयान पर विवाद खड़ा हो गया है. नेपाल के कई पूर्व राजनयिकों और वरिष्ठ अधिकारियों ने बालेन शाह के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है. बालेन शाह ने प्रधानमंत्री बनने के दो महीने बाद पहली बार नेपाली संसद में सांसदों के सवालों का जवाब देते हुए कहा: “प्रधानमंत्री बनने के बाद, मुझे पता चला कि सिर्फ़ भारत ने ही नेपाल की ज़मीन पर कब्ज़ा नहीं किया है, बल्कि नेपाल ने भी कई जगहों पर भारत की ज़मीन पर कब्ज़ा किया हुआ है. दोनों पक्षों को बैठकर इस मामले को देखने की ज़रूरत है.” भारत-चीन के बीच लिपुलेख और लिम्पियाधुरा मार्ग से होने वाले व्यापार पर शाह ने कहा कि लिपुलेख, लिम्पियाधुरा और कालापानी पर विवाद diplomatic बातचीत से सुलझाया जाएगा. नेपाल इस मुद्दे पर भारत को एक ऑफिशियल डिप्लोमैटिक नोट भेज चुका है और भारत का जवाब भी मिल उसे मिल गया है. शाह ने कहा, “भारत के जवाब में कहा गया है कि दोनों सरकारें इतिहासकारों, सर्वेयर और इलाके के जानकार एक्सपर्ट्स की टीमें बनाएंगी और आपसी बातचीत के ज़रिए समाधान निकालेंगी.” उन्होंने कहा कि नेपाल ने बॉर्डर विवाद को लेकर #China और #Britain के साथ भी डिप्लोमैटिक बातचीत की है. शाह बोले, “हमने न सिर्फ़ भारत और चीन से बल्कि UK सरकार से भी बात की है. हमारा मानना ​​है कि UK को भी इसमें दिलचस्पी लेनी चाहिए, क्योंकि ये मामला उस समय का है जब ब्रिटिश इंडिया ने इस इलाके को छोड़ा था.”

Dibang

86,660 views • 3 months ago

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में धार्मिक नगरी उज्जैन में मुख्यमंत्री मोहन यादव के रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों द्वारा बड़ी मात्रा में जमीन खरीदने का बड़ा खुलासा किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उज्जैन मास्टर प्लान और सिंहस्थ मेला 2028 को लेकर प्रस्तावित इंफ्रास्ट्रक्चर, खासकर सड़कों के आसपास, मुख्यमंत्री के परिवार के सदस्यों द्वारा बड़ी मात्रा में जमीन खरीदी गई। मास्टर प्लान के तहत कृषि भूमि को व्यावसायिक या आवासीय भूमि में बदला जा रहा है। खुलासा यह है कि मास्टर प्लान के सार्वजनिक होने से पहले ही परिवार ने उन स्थानों पर जमीन खरीदी, जिन्हें आगे चलकर व्यावसायिक या आवासीय उपयोग के लिए परिवर्तित किया जाना था। रिपोर्ट बहुत विस्तार से इस पूरे मामले की पड़ताल करती है। रिपोर्ट को देखकर या सुनकर आसानी से इस निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकता है कि यह सब महज संयोग नहीं है। उज्जैन को विकसित करने के मास्टर प्लान के समानांतर मोहन यादव का परिवार भी विकसित होता दिखाई दे रहा है। देखना होगा कि इतने बड़े आरोपों के बाद भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की क्या प्रतिक्रिया होती है।

Ankit Kumar Avasthi

172,136 views • 3 months ago

कश्मीर के वुलर झील को देखने के लिए बड़ी संख्या में टूरिस्ट तो नहीं आते लेकिन फिर भी 50 हज़ार परिवार इस झील पर निर्भर हैं. कोई मछली पकड़ता है तो कोई सिंघाड़े की खेती करता है. लेकिन अब ये झील इन लोगों के लिए चिंता का सबब बन गई है. नेचर मैगज़ीन की एक स्टडी में पाया गया है कि इस झील के पानी में धातुओं की मात्रा सुरक्षित स्तर से ऊपर जा चुकी है. इस स्टडी में भारत के अलावा सऊदी अरब, ईजिप्ट और ईरान के वैज्ञानिकों ने हिस्सा लिया था. साल 2024 में इन वैज्ञानिकों ने वुलर, डल, मानसबल और होकरसर झीलों से पानी और सिंघाड़ों के सैंपल इकट्ठा किए थे. स्टडी के मुताबिक, झील की सतह पर भी बड़ी मात्रा में कैडमियम मौजूद है. डल झील इससे सबसे ज़्यादा प्रभावित है. रिपोर्ट: जहांगीर अली शूट: शफ़ात फ़ारुख़ रिवर्ज़न वीडियो एडिटर: आमरा आमिर

BBC News Hindi

72,841 views • 15 days ago