正在加载视频...

视频加载失败

#WATCH | पैलेट गन मामले में पीड़ित छात्र की मांग दिल्ली पुलिस ने मानी, थोड़ी देर में खत्म होगा धरना देखिए 'महादंगल' Chitra Tripathi के साथ | SUSHIL PANDEY | Pavan Gour/ पवन गौड़ | BALRAM PANDEY #Mahadangal #ChitraTripathiOnABP #RahulGandhi #Protest #SansadMarg #FIR #Congress #DelhiPolice

0 条评论

暂无评论

原始帖子的评论将显示在这里

相关视频

पूरे देश में पेपर लीक के खिलाफ NSUI ने मजबूती से लड़ाई लड़ी है। हमारे साथियों पर दर्जनों FIR हुईं, लाठियां चलीं और हमारे नेता राहुल गांधी जी भी सड़कों पर उतरे। साथ ही, उन्होंने कोटा और देहरादून में छात्रों से संवाद किया। देश में 25 से ज्यादा छात्रों ने जान दे दी, लेकिन सरकार के प्रतिनिधि उनके परिवारों तक से नहीं मिले। ये दिखाता है कि सरकार कितनी संवेदनहीन है। दिल्ली में छात्र शिक्षा व्यवस्था को सुधारने की बात कर रहे थे, लेकिन उनपर लाठीचार्ज हुआ और बर्बरता की गई। हम इस घटना की कड़ी शब्दों में निंदा करते हैं। जहां दिल्ली में पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया। वहीं बिहार में AK-47 से छात्रों पर गोलियां चलाई गईं और जिस छात्र को गोली लगी, वो अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रहा है। हमारी मांग है कि छात्रों के साथ बर्बरता करने वालों पर सख्त एक्शन हो। : NSUI अध्यक्ष VINOD JAKHAR जी

Congress

52,728 次观看 • 2 个月前

पोल खुल गई है, आप भी देखिए। 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान एक छात्रा के साथ दिल्ली पुलिस की कथित बर्बरता का वीडियो पूरे देश ने देखा था। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इतना समय बीत जाने के बाद भी उस मामले में आरोपी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई होती दिखाई नहीं दे रही। जब पत्रकारों ने पुलिस प्रशासन से सीधे पूछा कि संबंधित अधिकारी कहाँ है और उसके खिलाफ़ क्या कार्रवाई की गई है, तो स्पष्ट जवाब देने के बजाय गोलमोल बातें की गईं। इससे सवाल और गहरे हो जाते हैं। अगर किसी पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप लगे हैं, तो उसकी निष्पक्ष जाँच और जवाबदेही सुनिश्चित क्यों नहीं की जा रही? क्या इस मामले में भी जवाबदेही से बचने की कोशिश हो रही है? गृहमंत्री अमित शाह जी जवाब दें—जिस पुलिसकर्मी पर आरोप लगे हैं, उसके खिलाफ़ अब तक क्या कार्रवाई हुई? क्या FIR दर्ज हुई? अगर नहीं, तो क्यों नहीं? देश जानना चाहता है कि कानून सबके लिए बराबर है या नहीं। Tanushree Pandey Harsh Yadav

Dr. Laxman Yadav

24,232 次观看 • 2 个月前

माननीय कानून मंत्री Arjun Ram Meghwal जी माननीय SC आयोग National Commission for Scheduled Castes माननीय SC आयोग चैयरमैन Kishor Makwana जी, माननीय राजकोट MP Parshottam Rupala जी, राजकोट एम्स में पढ़ने वाले राजस्थान के दलित MBBS छात्र रतन कुमार मेघवाल को न्याय दिलाने हेतु कठोर कदम उठाइए। केंद्र सरकार से मांग करता हूँ कि तत्काल UGC एक्ट को लागू किया जाए। एम्स राजकोट में पढ़ने वाले जातिवादी छात्र प्रणव पालीवाल,अस्मित शर्मा,आयुष यादव,निर्विघ्नम नूर युवराज चौधरी ने एक निर्दोष दलित छात्र को रोहित वेमुला की तरह मार दिया। आज भी उच्च शिक्षण संस्थाओं में जातिवाद का घिनौना रूप व्यापक रूप में मौजूद है। जिसे अब खत्म करना बहुत जरूरी है। अन्यथा कल कोई ओर दलित/आदिवासी समुदाय के होनहार छात्र 17 पेज के सुसाइड नोट लिखकर अपना जीवन समाप्त कर देंगे। आज सवाल देश की सरकार से भी है.. माननीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी, अगर देश के AIIMS जैसे संस्थानों में भी दलित छात्र सुरक्षित नहीं हैं, तो फिर “सबका साथ, सबका विकास” का सपना कैसे पूरा होगा? मेरी इस मामले में मांग है कि (1) इस मामले की निष्पक्ष और तेज़ जांच हो। (2) दोषियों को कड़ी से कड़ी कठोर सजा मिले। (3) मेडिकल कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में जातीय उत्पीड़न रोकने के लिए UGC एक्ट लागू किया जाए। (5) पीड़ित परिवार को एक सरकारी नौकरी और 5 करोड़ का आर्थिक मुआवजा दिया जाए। Rajkot City Police इस मामले को तत्काल केस ऑफिसर स्कीम में लेकर SC/ST एक्ट ओर BNNS की कठोर धाराओं में चालान पेश करे। #JusticeForRatanMeghwal

Ashok Meghwal

12,460 次观看 • 6 个月前

युवाओं के हक़ की लड़ाई: सरकार कब तक करेगी अनदेखी? मध्य प्रदेश में युवाओं के साथ किए गए वादे एक-एक कर टूट रहे हैं, और सरकार बेरोजगारी की मार झेल रहे नौजवानों को केवल चुनावी जुमलों से बहलाने में लगी हुई है। 📌 मुख्यमंत्री यूथ इंटरशिप योजना: चुनावी साल में 9,300 जनसेवा मित्रों को रोजगार का सपना दिखाया गया, लेकिन चुनाव खत्म होते ही बिना किसी सूचना के उन्हें बाहर कर दिया गया। सरकार का वादा था कि पहले साल 70% और दूसरे साल 100% वेतन दिया जाएगा, लेकिन आज तक इस पर अमल नहीं हुआ। 📌 1 लाख सरकारी नौकरियों का झूठा वादा: चुनावी मंचों पर सरकार ने 1 लाख भर्तियों की घोषणा की थी, लेकिन MP Police भर्ती 2023 और शिक्षक भर्ती 2018 जैसी कई प्रक्रियाएं अभी तक अधूरी हैं। TET 2023 के चयन की प्रक्रिया 2025 तक टाल दी गई है, जिससे युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है। 📌 कानून व्यवस्था और पुलिस में भारी रिक्तियां: मध्य प्रदेश में 25,000 से अधिक पुलिस पद खाली हैं, लेकिन सरकार 2023 में शुरू की गई पुलिस भर्ती को 2025 में भी पूरा नहीं कर पा रही है। क्या यही है मजबूत कानून व्यवस्था का दावा? 📌 MPPSC भर्ती और युवा आंदोलन: MPPSC उम्मीदवारों ने इंदौर में आंदोलन किया था, मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया, लेकिन एक भी मांग पूरी नहीं हुई। पदों की संख्या बढ़ाने और इंटरव्यू प्रक्रिया में सुधार जैसी मांगों को सरकार ने अनदेखा कर दिया। 📌 शिक्षा और छात्रवृत्ति में धांधली: स्कॉलरशिप में देरी और निजी कॉलेजों की मनमानी से लाखों छात्र परेशान हैं। नर्सिंग कॉलेज घोटाला ने 75,000 से अधिक छात्रों के भविष्य को संकट में डाल दिया है। OBC आरक्षण: 27% OBC आरक्षण लागू करने में सरकार नाकाम रही, और 13% पद अब भी खाली हैं। 📌 ESB और WP/18105/2021 मामला: ESB के रिजल्ट को रोकने वाला केस खत्म हो चुका है, लेकिन सरकार अभी भी रिजल्ट जारी नहीं कर रही। हमने विधानसभा में युवाओं की आवाज उठाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है, लेकिन अब सरकार को जवाब देना होगा—कब मिलेगी युवाओं को न्याय? #भर्ती_जल्द_करो #MPPSC #बेरोजगारी #छात्रों_के_हक़_की_लड़ाई 🚨 #जनसेवा_मित्रो_को_बहाल_करो #शिक्षक_भर्ती_2018 MP Congress MP Congress Jitendra (Jitu) Patwari TheSootr The Mooknayak Ravish Pal Singh Chandra Bhan Singh bhadoriya Brajesh Rajput

Dr. Hiralal Alawa

16,087 次观看 • 1 年前