Video wird geladen...

Video konnte nicht geladen werden

Zur Startseite

"अक्षम मुखिया" ने पूरे राजस्थान और मुख्यमंत्री पद का मज़ाक बनाकर रख दिया है। RSS प्रचारक के ये बोल प्रदेश के मुखिया और उनकी कार्यशैली पर सीधा हमला है। RSS के नेता भाजपा सरकार के 'मुखिया' को सीधे-सीधे कृपा (#पर्ची) से बने हुए 'अक्षम और अयोग्य' व्यक्ति करार दे...

46,427 Aufrufe • vor 10 Monaten •via X (Twitter)

0 Kommentare

Keine Kommentare verfügbar

Kommentare vom Original-Post werden hier angezeigt

Ähnliche Videos

बिजली के निजीकरण के पीछे भाजपा का बड़ी कंपनियों से सीधे एकमुश्त चंदा लेने की योजना का लालच ही काम कर रहा है। भाजपा कर्मचारियों की नौकरियाँ निगल जाएगी और बिजली की मनमानी रेट बढ़ाकर जनता का ही शोषण करेगी। महंगाई की मारी जनता से भाजपा क्योंकि ख़ुद सीधे वसूल नहीं सकती है, इसीलिए वो निजी पूँजीपतियों के माध्यम से जनता की जेब पर डाका डालना चाहती है। सिवाय भाजपा और पूँजीपतियों के निजीकरण का लाभ किसी को नहीं मिलनेवाला। आज बिजली का निजीकरण कर रहे हैं कलको पानी और सड़क पर चलने का भी कर देंगे। भाजपा हर निजीकरण के नाम पर दरअसल चंदा वसूली के काम को ठेके पर देती है। भाजपा का बस चले तो सरकार को ही आउटसोर्स कर दे। साथ ही निजीकरण के माध्यम से भाजपाई आरक्षण का भी अधिकार पिछले दरवाज़े से छीन लेना चाहते हैं। हम प्रदेश की जनता, बिजली कर्मचारियों और आरक्षण समर्थकों के साथ हैं और हमेशा रहेंगे।

Akhilesh Yadav

73,057 Aufrufe • vor 1 Jahr

देश की जनता को ये 3 बयान सुनने चाहिए। जब देश में अधिनायकवाद का 'राज' हो और 'नीति' विलुप्त हो जाएं तो विश्वसनीयता पर सवाल उठना लाज़मी है। संवैधानिक पदों पर आसीन एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अपनी सरकारों के कुशासन और कोलैप्स सिस्टम की कहानी कह रहे हैं। पहले बयान में देश के दूसरे सर्वोच्च पद पर आसीन व्यक्ति माननीय उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जी उस किसान की दुर्दशा से चिंतित हैं, जो 10 साल से पीड़ित है और ठगा जा रहा है। माननीय उपराष्ट्रपति जी, इस अन्नदाता के साथ किसी और ने नहीं, बल्कि स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बार-बार छल किया है। MSP की कानूनी गारंटी, किसान कर्जमुक्ति और आय दोगुनी करने को लेकर वादाखिलाफी की है। दूसरे बयान में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी संसदीय कार्य मंत्री के सामने मोदी सरकार की विफलता और मंत्रियों की अक्षमता को इंगित कर रहे हैं। जहां सदन में मोदी मंत्रिमंडल के सदस्यों के पास ना तो जनता के सवालों का कोई जवाब होता है, और ना ही मंत्री जवाब देने के लिए स्वयं सदन में उपस्थित होते हैं। तीसरे बयान में राजस्थान सरकार के कृषि मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीणा जी अपने मुखिया पर प्रश्नचिन्ह लगा रहे हैं। बार-बार मुख्यमंत्री के निर्णयों और उनके विभाग की कार्यशैली को सवालों के घेरे में खड़ा कर रहे हैं।

Govind Singh Dotasra

153,624 Aufrufe • vor 1 Jahr

भाजपा सरकार राजस्थान जैसे शांति प्रिय प्रदेश को अशांत बनाने के इरादे से डर, भय और असंवैधानिक कार्यों वाला 'गुजरात मॉडल' यहां थोपने पर आमादा है। जिस प्रदेश में संविधान और कानून है, भाजपा वहां डर और धार्मिक उन्माद फैलाने के लिए एवं निजी संपत्तियों पर प्रशासन को बैठाने के लिए काला कानून बनाने जा रही है। जहां शांति है, वहां अशांति का ठप्पा लगाने की साजिश रची जा रही है। आज मंत्रिमंडल की बैठक में 'अशांत क्षेत्रों में स्थायी निवासियों की सम्पत्तियों एवं किरायेदारों के अधिकारों से संबंधी विधेयक के प्रारूप को मंजूरी दी गई है। भाजपा सरकार का ये निर्णय सियासी एजेंडे के तहत भाजपा और सरकारी गुंडागर्दी को कानूनी जामा पहनाने का कुप्रयास है। कौन तय करेगा कि कौन-सा इलाका अशांत है, किस आधार पर जनसंख्या चिन्हित की जाएगी, किस संविधान में इसकी अनुमति है? भाजपा सरकार अपनी 2 साल की नाकामियों को छिपाने के लिए ये डर का माहौल बनाकर दंगे फैलाने की राजनीति करना चाहती है। पहले मोहल्ला अशांत, फिर कस्बा और जिला अशांति, और अंततः पूरा लोकतंत्र अशांत घोषित करने की साजिश की जा रही है। ये संविधान के अनुच्छेद 300A के तहत संपत्ति के अधिकार और अनुच्छेद 14 के समानता के मूल अधिकार पर सीधा हमला है। निजी संपत्तियों पर प्रशासन को बैठाने का कानून लाकर शांत राजस्थान को अशांत प्रदेश में बदलने की कोशिश हो रही है। जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने और केवल धार्मिक उन्माद फैलाने के लिए ये सब किया जा रहा है। ताकि आगामी विधानसभा सत्र में सदन में जनता के मुद्दों पर बात न हो। जहां 'अशांत क्षेत्र' घोषित होगा, वहां न निवेश आएगा, न विकास होगा, न सामाजिक सौहार्द बचेगा। 2 साल से पर्ची पढ़कर सरकार चलाने वाले आज विवेक छोड़कर संविधान पर हमला कर रहे हैं, राजस्थान की जनता इस षड्यंत्र को कभी स्वीकार नहीं करेगी।

Govind Singh Dotasra

11,328 Aufrufe • vor 7 Monaten

महम में ​कांग्रेस कार्यालय और विधायक के दफ्तर पर हमला इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश में अब कोई भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। सरकार को इस दिशा में तुरंत गंभीर कदम उठाने की आवश्यकता है। जनता में विश्वास की कमी हो रही है और वह विश्वास पैदा करना सरकार का काम है। हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है, क्योंकि अपराध चरम सीमा पर है। फिरौती मांगना, गोलियां चलाना और फिर सोशल मीडिया पर उसकी जिम्मेदारी लेना बेहद चिंताजनक है। व्यापारी, कर्मचारी, जनता के साथ-साथ राजनेता भी अपराधियों के सीधे निशाने पर हैं। पूर्व मंत्री श्री आनंद सिंह दांगी और विधायक श्री बलराम दांगी के परिवार को तुरंत विशेष सुरक्षा मिलनी चाहिए।

Bhupinder Singh Hooda

15,100 Aufrufe • vor 2 Monaten

#WATCH दिल्ली: बीजेपी नेता राघव चड्ढा ने कहा, " बीते कुछ घंटों में पंजाब दो बम ब्लास्ट हुए हैं एक जालंधर और दूसरा अमृतसर। हम इसकी निंदा करते हैं। स्थिति चिंताजनक है ये बम ब्लास्ट पंजाब की अमन और अशांति के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश है पंजाब के DGP साहब ने मौके पर जाकर और शुरूआती जांच में ये पाया कि इस वारदात के पीछे पाकिस्तान के ISI का हाथ है। दूसरी पंजाब के सीएम बयान दे रहे हैं कि इस वारदात के पीछे पाकिस्तान के ISI का हाथ नहीं है बल्कि भाजपा का हाथ है। तो मैं सीधे तौर पर पूछना चाहता हूं कि पंजाब के सीएम पाकिस्तान के ISI को क्यों क्लीन चिट देना चाहते हैं और क्या भाजपा से उनकी इतनी दुश्मनी हो गई है कि उन्हें पाकिस्तान के ISI के गोद में जाकर बैठना पड़ रहा है....उनका बयान बहुत चिंताजनक है इसे गंभीरता से लेना चाहिए और उनकी ऐसी क्या मजबूरी है कि उन्हें ऐसे बयान देने पड़ रहे हैं.."

ANI_HindiNews

29,430 Aufrufe • vor 3 Monaten