Video wird geladen...

Video konnte nicht geladen werden

Zur Startseite

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा डिग्री/डिप्लोमा (BA, BSc, BCom, BSTC, BEd, BA-BEd, BSc-BEd, BTech, MBBS, Polytechnic व अन्य कोर्सेज़) के प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाली सभी वर्ग की बालिकाओं, जिन्होंने अपनी 10वीं व 12वीं कक्षा राजकीय विद्यालय से उत्तीर्ण की है, को अजीज प्रेमजी स्कॉलरशिप प्रदान की जा रही...

14,531 Aufrufe • vor 1 Jahr •via X (Twitter)

0 Kommentare

Keine Kommentare verfügbar

Kommentare vom Original-Post werden hier angezeigt

Ähnliche Videos

सारण की बेटी को न्याय दिलाने की मांग युवराज सुधीर सिंह ने सारण की बेटी के साथ हुई इस वीभत्स घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा है कि इस मामले के सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उनके अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया जाए, ताकि समाज में एक कड़ा संदेश जाए कि बेटियों की अस्मिता से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे जघन्य अपराध करने वाले दरिंदों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो और आवश्यकता पड़े तो उनका एनकाउंटर भी किया जाए, ताकि भविष्य में कोई भी अपराधी ऐसी घिनौनी हरकत करने की हिम्मत न कर सके। युवराज सुधीर सिंह ने कहा कि बेटी के साथ अत्यंत अमानवीय अपराध हुआ है, इसलिए सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि उसे शीघ्र न्याय दिलाया जाए और दोषियों को कठोरतम दंड मिले। साथ ही उन्होंने समाज के सभी जागरूक और संवेदनशील लोगों से अपील की है कि पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़े रहें और जो भी लोग मिलने जा रहे हैं वे परिवार की आर्थिक सहायता भी करें, ताकि इस कठिन समय में उन्हें सहारा मिल सके। यह सिर्फ एक परिवार की लड़ाई नहीं, बल्कि समाज की हर बेटी के सम्मान और सुरक्षा की लड़ाई है। बेटी को हर हाल में न्याय मिलना चाहिए। #JusticeForSaranKiBeti #बेटी_को_न्याय_दो #सारण_रेपिस्टों_को_फांसी_दो

Rajput of भारत

12,683 Aufrufe • vor 6 Monaten

परिवार के आंसू भी पोछने हैं, आर्थिक मज़बूती भी देनी है, पर हम सब के कलेजे को ठंडक तब पहुंचेगी जब अपराधियों को फांसी होगी योगी जी के निर्देश पर मैं मैनपुरी आया करहल में अनुसूचित जाति की बेटी का गैंगरेप और हत्या समाजवादी पार्टी के गुंडों द्वारा किया गया यह बेटी भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता थी और उसे व उसके परिवार को भाजपा को वोट डालने से रोकने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया अपराधी भूल गए कि यह योगी जी का सेवाकाल है, कानून का राज कायम है मुझे इस बात की संतुष्टि है कि मैनपुरी पुलिस ने तेज़ विवेचना कर दोनों अपराधियों को गिरफ्तार किया है और अच्छा साक्ष्य संकलन भी किया है घटना में अन्य संलिप्त लोगों के विरुद्ध भी कार्यवाही की जाएगी क्योंकि यह बेटी परिवार के व्यवसाय को संभालती थी, इसलिए परिवार को हर तरह से आर्थिक रूप से मज़बूत किया जाएगा

Asim Arun

11,711 Aufrufe • vor 1 Jahr

#टोंक जिले के पीपलू थाना क्षेत्र में बजरी लीज धारक के गुंडों द्वारा किसान शंकर मीणा की हत्या कर देना दु:खद प्रकरण है, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक के सुप्रीमों व नागौर सांसद श्री HANUMAN BENIWAL जी ने कहा की जिस लीज धारक के नाकों पर बैठे लोगो ने शंकर की हत्या की, उन लोगो की गाड़ी को पुलिस की गाड़ी एस्कॉर्ट कर रही थी जो यह दर्शा रहा है की पुलिस की ऐसे माफियाओं के साथ गठजोड़ है ! सांसद बेनीवाल जी ने घटना की जानकारी संज्ञान में आते ही तत्काल भोपालगढ़ विधायक पुखराज गर्ग तथा मेड़ता विधायक इंदिरा देवी बावरी को मौके पर जाने के लिए निर्देशित कर दिया था, श्री बेनीवाल ने जारी बयान में टोंक के कलक्टर व जिला पुलिस अधीक्षक को इस मामले में हटाने की मांग की है वहीं कांग्रेसी नेता श्री Sachin Pilot से भी बजरी माफिया के खिलाफ बोलने की बात कही है ! उन्होंने कहा की प्रदेश में बजरी माफिया की गुंडागर्दी को हम प्रदेश में खत्म कर देंगे !

Rashtriya Loktantrik Party

27,614 Aufrufe • vor 3 Jahren

#Justiceforschoolschildren सरकार 50 से कम छात्रों वाले स्कूलों को बंद करके ग्रामीण बच्चों को शिक्षा से वंचित कर रही है ।साथ ही 149 तक की छात्र संख्या वाले प्राथमिक एवं 99 तक की संख्या वाले उच्च प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक के पद समाप्त कर रही है अर्थात् अब स्कूल बिना हेड मास्टर के चलाने की योजना है,जिससे शिक्षकों की पदोन्नति के अवसर ही समाप्त हो गए हैं ।स्कूल बंद होने से हजारों रसोइयों की सेवा समाप्त होगी साथ ही भविष्य में शिक्षक बनने की उम्मीद लगाये बैठे DelEd/बीटीसी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की भर्ती नहीं हो पायेगी । प्रत्येक तिमाही पर रिकॉर्ड जीएसटी संग्रह पर गर्व करने वाली सरकार को इस प्रकार का निर्दयी /कठोर निर्णय वापिस लेना चाहिए । हमारी माँग है कि कोई भी विद्यालय बंद न किया जाये ।यदि सरकार वास्तव में शिक्षा का हित चाहती है तो प्रत्येक कक्षा पर एक सहायक अध्यापक एवं प्रत्येक विद्यालय में एक प्रधानाध्यापक अनिवार्य रूप से नियुक्त किया जाये । सरकार के इस निर्णय से प्रभावित सभी साथियों से अनुरोध है कि 8 जुलाई को संबंधित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर प्रस्तावित धरने में उपस्थित होकर अपनी मांगों का समर्थन करें ।

Dr Dinesh Chandra Sharma

135,223 Aufrufe • vor 1 Jahr

प्रेस वक्तव्य: बंग्लादेश में चिन्मय कृष्ण दास की अबिलंब रिहाई व हिंदुओं के लगातार उत्पीड़न पर विराम हेतु आगे आए विश्व समुदाय : विहिप नई दिल्ली। नवंबर 26, 2024। विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय महा-मंत्री श्री बजरंग लाल बागड़ा ने बांग्लादेश प्रशासन द्वारा वहां के इस्कॉन मंदिर के मुख्य पुजारी की गिरफ्तारी पर चिंता व्यक्त करते हुए उसे वहाँ के प्रशासन की कायरता पूर्ण और अलोकतांत्रिक घटना बताया है। उन्होंने कहा है कि विश्व हिंदू परिषद प्रशासन की इस कायरता पूर्ण और अलोकतांत्रिक घटना का पुरजोर विरोध करती है। इस्कॉन ने या अन्य हिंदू समाज के संगठनों ने अभी तक अपने उत्पीड़न के विरोध में जितनी भी कार्यवाहियां की हैं, समस्त लोकतांत्रिक तरीके से उन्होंने प्रदर्शन किया है। किसी भी प्रकार की हिंसा का उन्होंने प्रतिहिंसा के रूप में अभी तक कोई उत्तर नहीं दिया है। इस प्रकार के पूर्ण शांतिप्रिय और लोकतांत्रिक रूप से अपनी बात रखने वाले समाज के किसी नेतृत्व को, जो एक वर्ग का भी नेतृत्व करते हैं, इस प्रकार से अलोकतांत्रिक तरीके से गिरफ्तार करना, उनको बंद करना उनकी आवाज को दबाने की कुचेष्टा करना अलोकतांत्रिक है, अमानवीय है और हिंदू समाज के मानवाधिकारों का हनन भी है! श्री बागड़ा ने कहा कि हम प्रारंभ से ही मांग कर रहे हैं कि बांग्लादेश में जो घटनाक्रम चल रहा है उसमें वामपंथी, इस्लामिक तत्वों के साथ मिलकर वहां के हिंदू समाज का दमन कर रहे हैं। दुर्भाग्य की बात है कि पूरे विश्व समुदाय ने, वैश्विक संगठनों ने इस घटनाक्रम पर जितनी चिंता व्यक्त करनी चाहिए थी जैसी रोक लगानी चाहिए थी, ऐसी रोक नहीं लगाई है। विश्व हिंदू परिषद पूरे विश्व समुदाय से यह अपेक्षा करती है कि वहां पर हो रहे घटनाक्रम को ध्यान से देखे, उसकी गंभीरता को समझें और बांग्लादेश के प्रशासन पर दबाव बनाए कि हिंदुओं के मानवाधिकारों की रक्षा की जाए, सुरक्षा की जाए। विहिप महामंत्री ने यह भी कहा कि भारत सरकार का प्रति-उत्तर इस विषय में बहुत ही सावधानी पूर्वक और न्यूनतम रहा है। यह सही है कि एक संप्रभु देश की स्वायत्तता को किसी भी प्रकार से चुनौती देना दूसरे देश की सरकार के लिए ठीक नहीं है परंतु, एक बड़े हिंदू समुदाय का इस प्रकार का उत्पीड़न पूरा विश्व, सारे पड़ोसी देश, भारत सरकार सिर्फ देखते रहे और कुछ भी कार्यवाही नहीं करें यह भी एक सीमा तक तो स्वीकार्य है लेकिन लंबे समय तक यह भी स्वीकार नहीं किया जा सकता! विश्व हिंदू परिषद का मानना है कि विश्व समुदाय इन सब घटनाओं को उनके संज्ञान में ले, बांग्लादेश के प्रशासन पर दबाव बनाए कि हिंदुओं के उत्पीड़न को रोके। हम तुरंत प्रभाव से इस्कॉन के मुख्य पुजारी श्री चिन्मय कृष्ण दास प्रभु जी की रिहाई की मांग करते हैं और किसी भी प्रकार के हिंदू नेता को, हिंदू पुजारी को, धार्मिक गुरु को बिना किसी कारण के गिरफ्तार करने की किसी भी प्रकार की मानसिकता से बांग्लादेश सरकार बचे, यह अपेक्षा भी करते हैं। जारी कर्ता: विनोद बंसल राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्व हिन्दू परिषद

Vishva Hindu Parishad -VHP

29,792 Aufrufe • vor 1 Jahr

पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत ऐतिहासिक है। एक समय कहा जाता था कि बंगाल में NDA/भाजपा की जीत संभव नहीं है, लेकिन आज जनता ने स्पष्ट कर दिया है कि उनका जनादेश तुष्टिकरण, हिंसा, भ्रष्टाचार और भय के खिलाफ है। बंगाल में जिस प्रकार आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी की सोच और नेतृत्व वाली सरकार बनने जा रही है, उसका श्रेय उनके मजबूत और दूरदर्शी नेतृत्व को जाता है। बंगाल जैसे राज्य में खुद को वर्षों से निर्णायक मानने वाली INDI गठबंधन की पार्टियों को जनता ने आईना दिखा दिया है। पांच राज्यों के चुनाव परिणाम यह दर्शाते हैं कि असम और पुडुचेरी में भी NDA सरकार बना रही है, जो इस बात का प्रमाण है कि 2014 की तरह आज भी देश की जनता का विश्वास प्रधानमंत्री जी पर अटूट है। इन परिणामों से यह भी स्पष्ट संकेत मिलता है कि 2029 के लोकसभा चुनाव में NDA एक बड़ी जीत की ओर बढ़ रहा है। विपक्षी दलों का जनाधार तेजी से सिमट रहा है। वामपंथी दलों के पास केरलम में जो आखिरी सरकार थी, वह भी अब समाप्त हो गई है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) जैसी पार्टियों की हार INDI गठबंधन के भविष्य पर भी बड़ा सवाल खड़ा करती है। मैं अपनी पार्टी की ओर से आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी, केंद्रीय गृहमंत्री श्री Amit Shah जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। साथ ही, बिहार से आने वाले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री Nitin Nabin जी को भी बधाई देता हूं, जिनके नेतृत्व में यह ऐतिहासिक जीत संभव हुई।

युवा बिहारी चिराग पासवान

11,316 Aufrufe • vor 4 Monaten

मूलगंज थाना क्षेत्र में अब्दुल्ला की दुकान के सामने खड़ी स्कूटी की डिक्की में ब्लास्ट की घटना के बाद पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए फायर ब्रिगेड, बॉम्ब डिस्पोज़ल स्क्वॉड व फॉरेंसिक टीम के साथ सर्च एंड सीज़र ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घटना में कुल आठ लोग प्रभावित हुए, जिनमें चार लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं — दो को लखनऊ रेफर किया गया है, जबकि दो जिला अस्पताल में उपचाराधीन हैं। तलाशी के दौरान एक गारमेंट्स दुकान सहित कई स्थानों से भारी मात्रा में अवैध पटाखे व सुतली बम बरामद हुए हैं। कुछ व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि क्षेत्र में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण व बिक्री की जा रही थी। इस संबंध में लापरवाही बरतने वाले विभागीय कार्मिकों की भी जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा पूरे क्षेत्र में सघन जांच व तलाशी अभियान जारी है। जनता से अपील है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और पुलिस की कार्रवाई में सहयोग करें। प्रकरण मेंं पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल महोदय की बाइट UP POLICE DCP East Zone Kanpur

POLICE COMMISSIONERATE KANPUR NAGAR

16,628 Aufrufe • vor 11 Monaten

बाराबंकी टोल प्लाज़ा पर दुर्व्यवहार मामले में एनएचएआई की बड़ी कार्रवाई। यूज़र शुल्क संग्रहण एजेंसी का अनुबंध समाप्त, ₹5.3 करोड़ की बैंक गारंटी जब्त। बाराबंकी के बारा फी टोल प्लाज़ा पर अधिवक्ता के साथ कथित दुर्व्यवहार की घटना को गंभीरता से लेते हुए एनएचएआई ने कड़ा कदम उठाया है। एनएचएआई ने लखनऊ–सुल्तानपुर खंड NH-731 पर स्थित इस टोल प्लाज़ा की यूज़र शुल्क संग्रहण एजेंसी एम/एस स्काईलार्क इन्फ्रा इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड का अनुबंध तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है। प्राधिकरण द्वारा जारी आदेश के अनुसार एजेंसी को एक वर्ष के लिए एनएचएआई की किसी भी निविदा प्रक्रिया में भाग लेने से वंचित कर दिया गया है। साथ ही अनुबंध के तहत जमा की गई ₹5.3 करोड़ की बैंक गारंटी/परफॉर्मेंस सिक्योरिटी को जब्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। एजेंसी को कदाचार के लिए कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। एनएचएआई ने अपने बयान में कहा कि टोल कर्मियों द्वारा आम जनता के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार अनुबंध की शर्तों का घोर उल्लंघन है। अनुबंध में स्पष्ट प्रावधान है कि ठेकेदार के कर्मचारी यात्रियों के साथ शालीन और अनुशासित व्यवहार करेंगे तथा किसी भी प्रकार की हिंसा या अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह घटना एजेंसी की लापरवाही, कमजोर पर्यवेक्षण और अनुबंधीय दायित्वों के उल्लंघन को दर्शाती है। प्राधिकरण ने दोहराया कि राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता है। टोल प्लाज़ाओं पर कदाचार के प्रति शून्य-सहिष्णुता नीति अपनाई जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर और भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

NCIB Headquarters

77,244 Aufrufe • vor 8 Monaten

जौनपुर से बड़ी खबर | इंस्पेक्टर की दरिंदगी पर एसपी का सख्त एक्शन, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड #जौनपुर जिले से मानवाधिकारों को झकझोर देने वाली एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें थाने के अंदर एक व्यक्ति को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटते पुलिसकर्मी देखे गए। इस मामले में अब एसपी जौनपुर डॉक्टर कौस्तुभ ने तत्काल सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ा कदम उठाया है। तत्कालीन इंस्पेक्टर विनोद मिश्रा सहित 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही, विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत 14A की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद जिलेभर में हड़कंप मच गया था। पुलिस थाने में खंभे से बांधकर पिटाई करने की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसके बाद पुलिस विभाग की छवि पर भी सवाल खड़े हो गए। बाइट - डॉक्टर कौस्तुभ, एसपी जौनपुर "इस प्रकार की घटना कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है और उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जा रही है। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यह कड़ा संदेश है कि वर्दी में किसी को भी मनमानी की इजाजत नहीं दी जाएगी।" #Jaunpur #JaunpurNews #viralvideo #UPNews Jaunpur police

UttarPradesh.ORG News

73,863 Aufrufe • vor 1 Jahr

‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारतीय वायुसेना ने जो प्रभावी भूमिका निभाई है, उसकी सराहना इस देश में ही नहीं दूसरे देशों में भी हो रही है। आपने इस ऑपरेशन में न केवल दुश्मन को dominate किया है बल्कि उन्हें decimate करने में भी कामयाबी हासिल की है। आतंकवाद के ख़िलाफ़ चलाये गए इस अभियान को spearhead हमारी airforce ने किया। हमारी एयरफोर्स एक ऐसी ‘स्काइफ़ोर्स’ है, जिसने अपने शौर्य, पराक्रम और प्रताप से आसमान की नई और बुलंद ऊंचाइयों को छू लिया है। यह कोई छोटी बात नहीं है कि हमारी एयरफोर्स की पहुँच पाकिस्तान के हर कोने तक है, यह बात पूरी तरह साबित हो चुकी है। आज स्थिति यह है कि भारत के फाइटर प्लेन बिना सरहद पार किए ही, यहीं से उनके हर कोने तक प्रहार करने में सक्षम है। पूरी दुनिया ने देख लिया है कि कैसे आपने पाकिस्तान की धरती पर मौजूद, आतंकवाद के नौ ठिकानों को ध्वस्त कर दिया; बाद में की गई कारवाई में उनके अनेक एयरबेस तबाह कर दिए। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान इंडियन एयरफोर्स ने केवल पराक्रम ही नहीं दिखाया है, बल्कि पूरी दुनिया के सामने प्रमाण भी दिया है। प्रमाण इस बात का कि अब भारत की युद्ध नीति और तकनीकी दोनों बदल चुकी है। आपने नए भारत का संदेश पूरी दुनिया तक पहुंचाया है। यह संदेश है कि अब भारत केवल विदेशों से import किए गए हथियारों और प्लेटफॉर्म्स पर निर्भर नहीं है,बल्कि भारत में बने अस्त्र और शस्त्र भी हमारी सैन्य शक्ति का हिस्सा बन चुके हैं। अब भारत में बने और भारतीय हाथों से बने हथियार भी अचूक और अभेद हैं, यह पूरे विश्व ने देख लिया है। ‘ब्रह्मोस’ मिसाइल की ताक़त को तो पाकिस्तान ने ख़ुद स्वीकार किया है। हमारे देश में एक कहावत काफ़ी पुरानी है और वह है - “दिन में तारे दिखाना”। मगर भारत मे बनी ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान को रात के अँधेरे में दिन का उजाला दिखा दिया है। भारत के जिस एयर डिफेंस सिस्टम की तारीफ़ हर तरफ़ हो रही है, उसमें DRDO द्वारा बनाये गए ‘आकाश’ और अन्य राडार सिस्टम की जबरदस्त भूमिका रही है। आपने पाकिस्तान में मौजूद terror infrastructure के ख़िलाफ़ प्रभावी कारवाई की मगर पाकिस्तान फिर से इस कोशिश में लग गया है कि ध्वस्त हुए आतंकी ढाँचे को फिर से खड़ा किया जाये। वहाँ की सरकार, पाकिस्तानी आम नागरिकों से लिया गया टैक्स, ‘जैश ए मुहम्मद’ जैसे आतंकी संगठन के आका मसूद अजहर को करीब चौदह करोड़ रुपए देने में खर्च करेगी। जबकि वह UN Designated terrorist घोषित है। इतना ही नहीं, ‘लश्कर ए तैयबा और जैश ए मुहम्मद’ के मुरीदके और बहावलपुर स्थित terror infrastructure को फिर से खड़ा करने के लिए पाकिस्तान सरकार ने आर्थिक सहायता देने के ऐलान किया है। निश्चित रूप से IMF से आने वाले एक बिलियन डॉलर के बड़े हिस्से को terror infrastructure को फंड करने में इस्तेमाल होगा। क्या यह IMF द्वारा जो कि एक international organisation द्वारा indirect funding नहीं माना जाएगा? इसलिए मैं मानता हूँ कि आज के समय में पाकिस्तान को किसी भी तरह की आर्थिक सहायता terror funding से कम नहीं है। भारत यही चाहेगा कि IMF पाकिस्तान को अपनी एक बिलियन डॉलर की assistance पर पुनर्विचार करे और आगे भी किसी भी तरह की सहायता देने से IMF परहेज करे। भारत नहीं चाहता कि जो फंडिंग हम IMF को करते हैं, वह direct या indirect किसी भी तरीके से पाकिस्तान या किसी भी देश में terror infrastructure को बनाने में इस्तेमाल की जाये।

Rajnath Singh

52,126 Aufrufe • vor 1 Jahr

थाना खागा पर मु0अ0सं0 115/26 धारा 74/64(1)/ 61(2) /130/308/352/351(3)/115(2) बीएनएस व 66 (E) IT ACT में वांछित अभियुक्त बब्लू सिंगरौर पर श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज, जोन प्रयागराज द्वारा वांछित अभियुक्त पर पूर्व में घोषित ₹50,000/- के इनाम को बढ़ाकर ₹1,00,000/- (एक लाख रुपये) कर दिया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु कुल 07 पुलिस टीमें गठित की गई हैं, जो निरंतर विभिन्न राज्यों में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। विभिन्न राज्यों के रेलवे प्लेटफॉर्मों पर अभियुक्त की उपस्थिति संबंधी सूचना प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर उसकी पहचान कर सतर्कतापूर्वक गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। आशा है कि अभियुक्त को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रकरण में सम्मिलित अन्य अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास के आधार पर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकतानुसार गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत भी कार्रवाई प्रस्तावित है। अभियुक्तों द्वारा अर्जित अवैध संपत्तियों का चिन्हांकन प्रारंभ कर दिया गया है तथा गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अंतर्गत विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा पीड़िता की गोपनीयता की दृष्टि से किसी भी राजनीतिक दल अथवा संगठन को पीड़िता से मिलने की अनुमति नहीं प्रदान की गई है। यदि किसी भी व्यक्ति/संगठन को पुलिस अथवा प्रशासन की कार्यवाही के संबंध में कोई आपत्ति अथवा स्पष्टीकरण अपेक्षित हो, तो वे पुलिस अधीक्षक अथवा जिलाधिकारी महोदया से सीधे संपर्क कर सकते हैं। पीड़िता को आवश्यक चिकित्सीय एवं विधिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही, उसे उपलब्ध समस्त वैधानिक प्रावधानों एवं प्रतिकर (कंपनसेशन) योजनाओं की जानकारी देकर शीघ्र लाभ दिलाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण में शीघ्र चार्जशीट दाखिल कर न्यायालय में प्रस्तुत की जाएगी तथा प्रकरण को फास्ट ट्रैक के माध्यम से शीघ्र निस्तारण हेतु अभियोजन पक्ष के साथ समन्वय स्थापित किया गया है, जिससे अभियुक्तों को कठोरतम दंड सुनिश्चित कराया जा सके। उक्त समस्त कार्यवाहियों की नियमित मॉनिटरिंग वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जा रही है। के संबंध में #Spfhr की बाइट ।

FATEHPUR POLICE

11,676 Aufrufe • vor 5 Monaten

प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi की उज्बेकिस्तान यात्रा ऐतिहासिक रही है। क्योंकि पूरा देश जानता है कि यही ताशकंद वह धरती है, जहां हमारे पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी रहस्यमय परिस्थितियों में सदा के लिए हमसे विदा हो गए थे। माना जाता है कि उस दौर में कई ऐसी प्रतिगामी शक्तियां भी थीं, जो भारत की परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ते कदमों के पक्ष में नहीं थीं। आज, लगभग 60 वर्ष बाद, उसी ताशकंद की धरती से भारत की ऊर्जा सुरक्षा और परमाणु ऊर्जा की निरंतरता सुनिश्चित करने की दिशा में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने यूरेनियम आपूर्ति को लेकर एक ऐतिहासिक समझौता किया है। यह भारत की भविष्य की ऊर्जा आवश्यकताओं के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह बदलाव केवल एक समझौते तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दर्शाता है कि बीते छह दशकों में भारत की वैश्विक स्थिति और रणनीतिक क्षमता किस तरह बदल गई है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की इस यात्रा के दौरान यूरेनियम आपूर्ति के साथ-साथ व्यापार को वर्तमान लगभग 1 बिलियन डॉलर से बढ़ाकर 2030 तक 5 बिलियन डॉलर करने का लक्ष्य तय किया गया। साथ ही, क्रिटिकल मिनरल्स की आपूर्ति को लेकर भी महत्वपूर्ण समझौता हुआ। भारत और उज्बेकिस्तान के प्राचीन सांस्कृतिक संबंधों की दृष्टि से भी यह यात्रा बेहद महत्वपूर्ण रही। उज्बेकिस्तान के तेरमेज़ क्षेत्र में भगवान बुद्ध से जुड़े विरासत स्थलों के संरक्षण की जिम्मेदारी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा लिया जाना, हमारी साझा सभ्यतागत विरासत को नई मजबूती देता है। उज्बेकिस्तान द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया जाना भी एक ऐतिहासिक क्षण है। यह केवल प्रधानमंत्री मोदी जी का व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा, पहचान और राष्ट्रीय स्वाभिमान का सम्मान है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को अब 36 देशों के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। यह भारत के लिए गौरव का विषय है और हर भारतीय के लिए गर्व एवं हर्ष का क्षण है।

Dr. Sudhanshu Trivedi

26,515 Aufrufe • vor 1 Monat

जहाँ एक ओर देश संविधान लागू होने की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर गौरवान्वित हो रहा है ,वहीं दूसरी ओर अमृतसर में सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के पास हेरिटेज स्ट्रीट पर परम पूज्य बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने और संविधान की प्रति जलाने की घटना ने जातिवादी मानसिकता के नंगे सच को उजागर कर दिया है। यह कृत्य केवल एक प्रतीकात्मक हमला नहीं है, बल्कि एक सुनियोजित प्रयास है। जो समाज के दबे-कुचले वर्गों को उनके अधिकारों और सम्मान से वंचित रखने की घृणित मानसिकता को प्रदर्शित करता है। साथ ही यह घटना इस बात का प्रमाण है कि आम आदमी पार्टी की सरकार इतनी महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक जगह पर भी नागरिकों और प्रतीकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में असफल रही है। जातिवादी ताकतें, जो सदियों से अपने विशेषाधिकारों को बनाएं रखने के लिए षडयंत्र करती रही हैं, इस तरह के कायरतापूर्ण प्रयासों से यह साबित करती हैं कि वे आज भी बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा स्थापित समानता और न्याय की व्यवस्था से भयभीत हैं। संविधान, जिसने भारत को जाति, धर्म और वर्ग से ऊपर उठकर एकता और बंधुत्व का संदेश दिया, उस पर इस प्रकार का हमला दर्शाता है कि कुछ ताकतें अभी भी जातिगत भेदभाव को बनाए रखना चाहती हैं। बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ने और संविधान को जलाने वालों ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि वे संविधान के मूल्यों को स्वीकारने के लिए तैयार नहीं हैं। लेकिन यह भी स्पष्ट है कि यह मानसिकता अब भारत में टिकने वाली नहीं है। ऐसे समय में जब देश संविधान की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है, यह घटना हमें याद दिलाती है कि जातिवाद केवल इतिहास का हिस्सा नहीं है, बल्कि एक जिंदा चुनौती है। इस चुनौती का सामना करने के लिए समाज को संगठित होकर जातिवादी मानसिकता के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़नी होगी। DGP Punjab Police को चाहिए कि दोषियों पर त्वरित और कठोर कार्रवाई करे, ताकि समाज को यह संदेश मिले कि संविधान की गरिमा और बाबा साहेब के आदर्शों के खिलाफ जाने वाले किसी भी व्यक्ति को कानून के शिकंजे से बचने का अवसर नहीं मिलेगा। अब समय आ गया है जब हम बाबा साहेब के सपनों के भारत को साकार करने के लिए जातिवाद और नफरत की जड़ों को उखाड़ फेंके। संविधान की रक्षा हर नागरिक का कर्तव्य है, और इसकी गरिमा को बनाए रखना हमारा सामूहिक दायित्व। जय भीम, जय भारत, जय संविधान।

Chandra Shekhar Aazad

197,036 Aufrufe • vor 1 Jahr

अंतरराष्ट्रीय स्तर की किसी भी प्रतियोगिता में चाहे ओलंपिक, एशियाई या राष्ट्रमंडल खेल हों सभी में 50% से अधिक मेडल हरियाणा के खिलाड़ी ही भारत माता की झोली में लाते हैं। संसद में हम अब तक सरकार से यही अपील कर रहे थे कि यदि भारत को 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स और 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी का अवसर मिलता है, तो हरियाणा को भी इसमें शामिल किया जाए। पूर्ण मेजबान न सही, तो कम से कम सह-मेजबान प्रदेश अवश्य बनाया जाए। लेकिन खेल मंत्रालय द्वारा जब यह औपचारिक घोषणा कर दी गई है कि ये आयोजन केवल एक ही शहर अहमदाबाद (गुजरात) में होंगे, तो सरकार ने हमारी इस अपील को पूरी तरह खारिज कर दिया है। साथ ही 2036 ओलंपिक की बिड भी केवल अहमदाबाद के लिए पेश की जा रही है। ​यह बिल्कुल भी न्यायसंगत नहीं है और अब हम अपने इस हक के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ेंगे।

Deepender Singh Hooda

17,931 Aufrufe • vor 1 Monat

*BPSC परीक्षा के विरुद्ध फैलाए जा रहे भ्रम पर कुछ जानने योग्य तथ्य। ◆आज बिहार लोकसेवा आयोग के सामने छात्रों पर लाठीचार्ज की जो अप्रिय घटना सामने आई है । - उसके पीछे भ्रम फैला कर राजनीतिक लाभ लेने की शर्मनाक कोशिश काम कर रही थी । - इसकी वजह से हमारे पढ़ने-लिखने वाले युवाओं को भी परेशानी उठानी पड़ी । - आज जो प्रदर्शन BPSC कार्यालय के सामने हो रहा था...उसका आधार ही भ्रामक था - जिस #नॉर्मलाइजेशन की आड़ में छात्रों को भड़काने का प्रयास किया जा रहा था - उसका प्रस्ताव 70 वीं BPSC की परीक्षा में था ही नहीं - दिनांक 23 सितंबर 2024 को जो विज्ञापन आयोग की ओर से निकाला गया था...उसमें कहीं भी #नॉर्मलाइजेशन की चर्चा नहीं है । - दूसरी मांग जो भ्रमित करने वाले लोग उठा रहे थे...कि फिर से कुछ दिनों के लिए आवेदन के लिए पोर्टल को खोला जाए - तो हम सभी को यह जानना चाहिए कि विज्ञापन के साथ 28 सितंबर से 18 अक्टूबर 2024 तक आवेदन करने का अवसर दिया गया था - जिसे छात्रों की सुविधा के लिए बढ़ाकर 4 नवम्बर तक किया गया - अब जबकि आयोग आगामी 13 दिसंबर को परीक्षा आयोजित करने जा रही है । - ऐसे में आवेदन के लिए पोर्टल फिर से खोलना और नए आवेदन करने वाले छात्रों के लिए परीक्षा की व्यवस्था कराना कठिन हो जाएगा । - जो लोग BPSC की परीक्षा में बैठने की शैक्षणिक योग्यता हासिल नहीं कर पाए - वो आज अपने राजनीतिक फायदे के लिए भ्रम फैलाकर युवाओं को भड़काने में जुटे हैं । - अपने एजेंट के रूप में सोशल मीडिया पर सस्ती लोकप्रियता बटोरने वाले लोगों को छात्रों का रहनुमा बनाकर आगे भेज रहे हैं । - उनका यह बर्ताव दुर्भाग्यपूर्ण तो है ही बिहार के प्रतिभाशाली युवाओं के लिए भी अहितकर है । - इस प्रकार का भ्रम और अशांति का वातावरण बनाकर ये लोग मेहनत करने वाले युवाओं के भविष्य को प्रभावित करने में लगे हैं । - एक सप्ताह बाद 13 दिसंबर को परीक्षा होनी है जिसमें राज्य ही नहीं देश के अलग अलग हिस्सों से छात्र आएंगे । - उनकी मेहनत को ये लोग प्रभावित कर रहे हैं ।

Vijay Kumar Sinha

63,485 Aufrufe • vor 1 Jahr