正在加载视频...

视频加载失败

अदब का शहर,गजब हैं हाल लखनऊ में खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन का मामला सामने है.आरोप Instagram पर वीडियो बनाकर अपलोड किए जा रहे हैं. ऐसे में तो कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल! akhilesh.apsfornation नाम से आईडी बनाई गई है, हथियारों को लहराते हुए खुलेआम प्रदर्शन किया जा रहा है फिर...

37,809 次观看 • 10 个月前 •via X (Twitter)

0 条评论

暂无评论

原始帖子的评论将显示在这里

相关视频

चोटपुर–छजारसी कॉलोनी से जुड़ा एक वीडियो आज़ तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने स्थानीय सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में कथित तौर पर कुछ स्वयंभू समाजसेवी देर रात लगभग 3 बजे एकत्रित दिखाई दे रहे हैं, जहां पुलिस अधिकारियों के प्रति अत्यंत आपत्तिजनक और अमर्यादित भाषा का प्रयोग साफ सुनाई देता है। वीडियो में जिन नामों का उल्लेख सामने आ रहा है, उनमें रोहित ठाकुर, मनोज उपाध्याय, हरीकिशोर सहित उनके सहयोगी शामिल बताए जा रहे हैं। विशेष रूप से एक युवक, जिसकी पहचान रोहित ठाकुर के रूप में की जा रही है, वीडियो में जिस प्रकार की भाषा और तेवर अपनाते दिखाई दे रहे हैं , उसने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि यह युवक रोहित ठाकुर जो की मूल रूप से बिहार का रहने वाला है, मात्र अपने राजनीतिक चाटुकारिता व निकटता के बल पर खुद को अत्यधिक प्रभावशाली मानते हुए पुलिस व्यवस्था तक को खुलेआम चुनौती देता नजर आ रहा है। वीडियो में “डॉक्टर से फोन कराने” की बात कही जा रही है, जिसे स्थानीय लोग क्षेत्रीय सांसद जी से जोड़कर देख रहे हैं। इससे यह आशंका और गहरी हो जाती है कि कहीं राजनीतिक संरक्षण का नाम लेकर प्रशासनिक तंत्र पर दबाव बनाने का प्रयास तो नहीं किया जा रहा। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि वीडियो में पुलिसकर्मियों—यहां तक कि दो और तीन स्टार अधिकारियों—के लिए भी अत्यंत आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है। एक महिला एसीपी के संदर्भ में भी अभद्र टिप्पणी किए जाने के आरोप सामने आ रहे हैं, जो न केवल कानून व्यवस्था बल्कि सामाजिक मर्यादा पर भी सीधा प्रश्नचिह्न लगाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समूह अक्सर थानों और चौकियों पर सामूहिक दबाव बनाकर मामलों में दखल देता है। आरोप यह भी है कि राजनीतिक पहचान और फोटोबाजी के जरिए प्रशासन पर अप्रत्यक्ष दबाव बनाया जाता है, जिससे निष्पक्ष कार्रवाई प्रभावित होती है। पूर्व में कॉलोनी के एक लाइनमैन के साथ मारपीट और उसके बाद उसी पर मुकदमा दर्ज होने की घटना को भी इसी संदर्भ में देखा जा रहा है। थाने चौकी में आए दिन इनकी दलाली की शिकायतें आती रहती हैं। अगर उनके मन माफीक काम नहीं होता है तो यह अपने राजनीतिक रसूख का उपयोग कर पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों पर दबाव बनाकर अपना काम करवाते हैं अन्यथा गाली देते हैं। इस पूरे प्रकरण ने पुरे नोएडा में यह बहस तेज कर दी है कि क्या कुछ लोग राजनीतिक नाम और प्रभाव का इस्तेमाल कर स्वयं को कानून से ऊपर समझने लगे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि ऐसे व्यवहार से कॉलोनी का सामाजिक ताना-बाना प्रभावित हो रहा है और आम नागरिकों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। इस मामले में दो प्रमुख मांगें सामने आई हैं—पहली, राजनीतिक नेतृत्व से अपेक्षा की जा रही है कि वह ऐसे विवादित तत्वों से दूरी बनाए और संगठन की साख को बनाए रखने के लिए स्पष्ट रुख अपनाए। दूसरी, पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की जा रही है। फिलहाल, यह मामला जांच और आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा है, लेकिन वायरल वीडियो ने निश्चित रूप से स्थानीय व्यवस्था, राजनीतिक संरक्षण और कानून के दायरे को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। UP POLICE DCP Central Noida Thana Sector 63 DGP UP Cockroaches of India Cockroach Janta Party Pankaj Singh Dr Kumar Vishvas

The Voice

23,023 次观看 • 2 个月前

#लखनऊ:- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक व्यक्ति, जिसका नाम आज़म अंसारी बताया जा रहा है, खुलेआम कमर में बिना होलस्टर के रिवॉल्वर लगाकर रील बनाते हुए देखा गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में वह सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की हरकतें करता नजर आ रहा है, जिससे आसपास मौजूद लोग, खासकर महिलाएं, असहज महसूस कर रही हैं। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति पहले भी इसी तरह की गतिविधियों में लिप्त रहा है और पुलिस द्वारा कई बार समझाने के बावजूद इसमें कोई सुधार नहीं आया है। कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की जा रही है। LUCKNOW POLICE #viral #viralvideo

UttarPradesh.ORG News

588,317 次观看 • 1 年前

ट्रेन में शर्मनाक करतूत: युवती को देख अश्लील हरकतें करते मनचले का वीडियो वायरल, लोगों में भारी आक्रोश सोशल मीडिया पर एक बेहद आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने ट्रेनों में महिला सुरक्षा के दावों की पोल खोल दी है। वीडियो में एक युवक चलती ट्रेन में सामने बैठी युवती को देख खुलेआम अश्लील इशारे और भद्दी हरकतें करता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी को रत्ती भर भी लोक-लाज या कानून का डर नहीं था। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। यूजर्स रेल मंत्रालय और आरपीएफ (RPF) को टैग कर आरोपी की तत्काल पहचान और गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। यह घटना सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है। #TrainHarassment #ViralVideo #WomenSafety #IndianRailways #Shameful #RPF #RailwayPolice #SafetyAlert #CrimeInTrain #Justice

Republic Bharat - रिपब्लिक भारत

33,970 次观看 • 7 个月前

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं. यहां एक सरकारी एम्बुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर का लॉक हथौड़े से खोलने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद मरीजों की सुरक्षा और स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सरकारी एम्बुलेंस सड़क पर तेज रफ्तार से दौड़ रही है. एम्बुलेंस के अंदर एक गंभीर मरीज मौजूद है, जिसे ऑक्सीजन की जरूरत बताई जा रही है. इसी दौरान एम्बुलेंस में रखे ऑक्सीजन सिलेंडर का लॉक खोलने की कोशिश की जाती है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सिलेंडर का लॉक सामान्य तरीके से नहीं खुलता है. इसके बाद एम्बुलेंस का अटेंडेंट चाबी या निर्धारित उपकरण का इस्तेमाल करने के बजाय हथौड़े से लॉक पर लगातार वार करता नजर आता है. चलती एम्बुलेंस में इस तरह ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ की जा रही कार्रवाई ने लोगों को हैरान कर दिया है. #Moradabad #UPNews #Ambulance #ViralVideo #OxygenCylinder #ATReel #AajTakSocial

AajTak

21,604 次观看 • 3 个月前