Video yükleniyor...

Video Yüklenemedi

Ana Sayfaya Dön

अमित शाह सदन में आओ छात्रों पर बर्बरता क्यों की गई- देश को जवाब दो

71,620 görüntüleme • 22 gün önce •via X (Twitter)

0 Yorum

Yorum bulunmuyor

Orijinal gönderinin yorumları burada görünecek

Benzer Videolar

प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सदन में आकर राम मंदिर 'चढ़ावा चोरी' और छात्रों पर की गई बर्बरता पर जवाब दें। लेकिन PM मोदी और अमित शाह सदन में आने को तैयार ही नहीं हैं। ऐसा न करके वे सदन के सदस्यों और देश की जनता का अपमान कर रहे हैं। PM मोदी सदन में आकर बात करने के बजाए Instagram पर रील बनाते हुए कहते हैं- मैंने बच्चों को माफ कर दिया। जबकि छात्रों और युवाओं पर की गई बर्बरता के लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। हम बेरोजगारी, महंगाई और शिक्षा व्यवस्था जैसे मुद्दों पर आवाज उठा रहे हैं, लेकिन सरकार जवाब देने के बजाए, छात्रों को डरा-धमका रही है। ये हमारे लोकतंत्र के लिए खतरा है। मोदी सरकार को लोकतांत्रिक तरीके से सदन में बात रखकर राम मंदिर 'चढ़ावा चोरी' पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए। : कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री Mallikarjun Kharge

Congress

80,022 görüntüleme • 26 gün önce

शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बर्बरता की गई, उनके ऊपर लाठीचार्ज हुआ और पैलेट गन से हमला किया गया। पिछले 15 दिन से विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री अमित शाह सदन में आएं और देश को बताएं 👇 ⦿ छात्रों पर लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया? ⦿ छात्रों पर पैलेट गन चलाने के लिए किसने कहा? ⦿ छात्रों पर आंसू गैस के गोले क्यों छोड़े गए? हम अमित शाह से इसी मुद्दे पर सवाल पूछ रहे हैं, उन्हें सदन में आकर इस बारे में एक स्टेटमेंट देने में क्या तकलीफ है? देश की संसद पिछले 15 दिनों से चल रही है, लेकिन प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सदन में नहीं आ रहे हैं। इसके दो मतलब हैं- 1. मोदी-शाह संसद को नजरअंदाज कर रहे हैं 2. मोदी-शाह को संसद में आने से डर लग रहा है : कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री Mallikarjun Kharge 📍 दिल्ली

Congress

21,714 görüntüleme • 23 gün önce

हमारी मांग है कि नरेंद्र मोदी माफी मांगें और अमित शाह सदन में आकर छात्रों पर की गई बर्बरता पर बयान दें। ताकि सदन के जरिए देश की जनता को संदेश जाए। हमारे सांसदों ने राज्य सभा चेयरमैन से चर्चा कर अपनी बात रखी और चेयरमैन ने भी सदन में कहा कि इस मुद्दे पर अमित शाह को बयान देना चाहिए, लेकिन उन्हें भी टोका गया। मैं जब भी सदन में बोलने के लिए खड़ा होता हूं तो सत्ता पक्ष की तरफ से सांसद खड़े होकर शोर मचाते हैं। सदन अगर बाधित हो रहा है तो उसका कारण खुद सरकार है। हम चाहते हैं कि सदन ढंग से चले और अमित शाह सदन में आकर जवाब दें। : कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री Mallikarjun Kharge 📍 दिल्ली

Congress

40,161 görüntüleme • 23 gün önce