正在加载视频...

视频加载失败

अयोध्या जी में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पीले चावल लेकर बाड़मेर के स्वरूप सिंह मौसेरी प्रख्यात गायक पद्मश्री अनवर खान के घर पहुंचे तो खान साहब ने उन्हें यह भजन सुनाया... जनकपुरी में राजा जनक बिराजे जिण घर सीता जन्म लियो... आप भी सुनिए #ShriRamBhajan Narendra...

46,734 次观看 • 2 年前 •via X (Twitter)

0 条评论

暂无评论

原始帖子的评论将显示在这里

相关视频

आदरणीय गृह मंत्री श्री Amit Shah जी ने बिहार के सीतामढ़ी स्थित पुनौरा धाम में माता जानकी के भव्य मंदिर का भूमि पूजन किया। यह अद्भुत संयोग है कि जहाँ प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी ने भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर का भूमिपूजन कर भव्य मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी, वहीं आज अमित शाह जी ने माता जानकी की जन्मभूमि पुनौरा धाम में ₹890 करोड़ की लागत से बनने वाले मंदिर की नींव रखी, जिसकी वास्तुकला भी अयोध्या के राम मंदिर से प्रेरित है। यह भव्य मंदिर परिसर 67 एकड़ में फैला होगा, जिसमें माता जानकी का दिव्य मंदिर, परिक्रमा पथ, संग्रहालय, सीता वाटिका, धार्मिक जलस्रोतों का विकास, स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थापना, तथा रामायण कथाओं पर आधारित थ्री-डी अनुभव केंद्र शामिल होगा, जहाँ भक्तगण माता सीता और श्रीराम के जीवन प्रसंगों को सजीव अनुभव कर सकेंगे। यह वही पावन स्थान है जहाँ माता सीता शिशु रूप में राजा जनक को मिली थीं और जहाँ भगवान श्रीराम ने भी पहली बार माता सीता से भेंट की थी। Amit ShahOffice Yogi Adityanath Dharampal Singh BJP BJP Bihar PMO India UP ki Double Engine Raftaar #PunauraDham #RamMandir #11साल_बेमिसाल #11YearsofPMModi #11years_of_GoodGovernance

Kshipra Shukla

15,011 次观看 • 1 年前

शताब्दियों की प्रतीक्षा, अटूट प्रण और अनवरत प्रार्थना के परिणामस्वरूप श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का गौरवशाली एक वर्ष सम्पन्न होने पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 'नए भारत' के सांस्कृतिक-आध्यात्मिक पुनर्जागरण के प्रमुख शिल्पी माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के कुशल मार्गदर्शन में यह दिव्य कार्य सम्पन्न हुआ। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में भारत की सनातन परम्पराओं का पुनरुत्थान निरंतर गति से हो रहा है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि उनका आशीर्वाद हमारे राष्ट्र पर सदैव बना रहे, जिससे भारत विश्वगुरु के रूप में पुनः प्रतिष्ठित हो और समस्त मानवता का कल्याण हो। जय श्री राम!

Bhajanlal Sharma

12,485 次观看 • 1 年前

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे जी के इस बयान को सुनना ही पड़ेगा 🔥🔥🔥🔥🔥 “नरेंद्र मोदी कहते हैं- हमने कांग्रेस को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण दिया था। वे हमें कहते हैं हम राम के खिलाफ हैं। मैं अगर उसी दिन कह देता तो इज्जत न बचती। मेरी छोड़िये, मेरे दलित लोगों के साथ आज तक भेदभाव होता है। * क्या उन्हें साथ पानी पीने देते हैं? * स्कूल में आने देते हैं? ज़ब तक मेरे लोगों को हर मंदिर में जाने का अधिकार नहीं मिल जाता, मैं अकेला नहीं जा सकता। दलित समाज के लोगों को मंदिर में घुसने नहीं दिया जाता, आप उन्हें अपने नजदीक भी नहीं आने देते, उनकी परछाई से भी दूर रहते हैं। हमको आप बुरा भला कहते हो, शंकराचार्य भी वहां नहीं गए। आप उन्हें कुछ नहीं कह पाते। मेरा छोड़िये मोदी जी... आप नई संसद के शिलान्यास में राष्ट्रपति कोविंद जी को क्यों लेकर नहीं गए? नई संसद के उद्घाटन में आदिवासी महिला राष्ट्रपति जी को क्यों नहीं बुलाया? उन्हें राम मंदिर के उद्घाटन से भी दूर रखा। मोदी जी आपने दलित-आदिवासी राष्ट्रपतियों का अपमान किया और आप हमें सिखा रहे हैं। वोटों के लिए ये खेल मत खेलो, बंद करो!” 🔥🔥🔥🔥🔥🔥 Mallikarjun Kharge जी

Supriya Shrinate

349,882 次观看 • 2 年前

ओड‍िशा में BJP की सरकार है वहाँ बजरंग दल के लफ़ंगों ने पादरी बिपिन नायक के घर में घुस कर तोड़ फोड़ की, उन्हें पीट पीट कर लहूलुहान कर दिया. चेहरे पर लाल सिंदूर पोत कर, चप्पलों की माला पहना कर, गांव में घुमाने के बाद पादरी को हनुमान मंद‍िर में बांध द‍िया. जब इससे भी मन नहीं भरा तब उन्‍हें जबरन गाय का गोबर खिलाया जिसके बाद ज़बरदस्ती ‘जय श्री राम’ के नारे लगवाए. अगर आप हिंदू हैं तो दिल पर हाथ रख कर बस यह बताइए - क्या प्रभु राम इससे खुश होंगे? क्या इससे मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की आभा बढ़ती है? कतई नहीं. बजरंग दल के यह विशुद्ध गुंडे हिंदू नहीं ढोंगी हैं और हमारे धर्म के नाम पर धब्बा हैं, कलंक हैं.

Supriya Shrinate

53,380 次观看 • 8 个月前

चित्रा त्रिपाठी : आप राम मंदिर दर्शन करने क्यों नहीं गए? ब्रजभूषण शरण सिंह : राम मंदिर के किसी भी कार्यक्रम में मुझे बुलाया नहीं गया। चित्रा त्रिपाठी : राम मंदिर के भूमि पूजन और प्राण प्रतिष्ठा के किसी भी कार्यक्रम में आपको नहीं बुलाया गया, इससे आप आहत हो गए? ब्रजभूषण शरण सिंह : एंढी ऐड ना छांड़िये, जहले ऐंड बिकाए। हम क्यों जाएं? हमारा राम से विरोध नहीं है। अब जाने का क्या मतलब? लूट भी लिया। जहां पर सम्मान नहीं, वहां बृजभूषण शरण सिंह जाने वाले नहीं हैं। चित्रा त्रिपाठी : आप अखिलेश जी पर बहुत सॉफ्ट रहते हैं। ब्रजभूषण शरण सिंह : अखिलेश जी हमारे ऊपर भी बहुत सॉफ्ट रहते हैं। मैं किसी को गाली नहीं दे सकता। चित्रा त्रिपाठी : बीजेपी असहज महसूस नहीं करती, आपकी इतनी घनिष्ठ मित्रता से? ब्रजभूषण शरण सिंह : असहज क्यों महसूस करेंगी? चित्रा त्रिपाठी : आजकल तो हम लोगों को इतने पलटू नेता मिल रहे हैं। आज कुछ और कहते हैं और कल पलटकर कहीं और चले जाते हैं। ब्रजभूषण शरण सिंह : यूं ही कोई बेवफा नहीं होता होंगा, कुछ तो जरूर मजबूरियां रही होंगी। आज तक अयोध्या राम मंदिर के दर्शन करने बृजभूषण शरण सिंह नहीं गए, लेकिन कभी किसी ने उनके ऊपर कोई टिप्पणी नहीं की। वहीं, अखिलेश जी पर लगातार संघी और भाजपाई आरोप लगाते फिरते हैं।

Shyam Yadav SP

230,580 次观看 • 1 个月前

पिछले कई दिनों से लगातार यह सुन रहा हूँ कि श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट की पूरी व्यवस्था किसी नौकरशाह के अधीन कर दी जानी चाहिए। यह विचार कभी भी मेरे गले के नीचे नहीं उतरा। अयोध्या के पूज्य संतों को सुनने का अवसर बहुत कम मिलता है। हाँ, कभी-कभार पूज्य आचार्य श्री मिथिलेश जी का कोई छोटा-सा वक्तव्य सुनने को मिल जाता है। दुर्भाग्य से न उनका कोई यूट्यूब चैनल है और न ही ऐसी कोई टीम, जो उनके विचारों को व्यापक रूप से लोगों तक पहुँचा सके। इसलिए साल में एक-दो बार जब कहीं उनकी कोई छोटी-सी क्लिप दिख जाती है, तो उसे पूरे मन से सुनता हूँ। अयोध्या में हाल के दिनों में जिस विवाद ने जन्म लिया, उसका अत्यंत सरल, संतुलित और व्यावहारिक समाधान आचार्य जी ने अपने इस संक्षिप्त संबोधन में रखा है। उन्हें सुनने के बाद मेरे मन में भी यह पूरी तरह स्पष्ट हो गया कि इस विवाद का समाधान किस दिशा में खोजा जाना चाहिए। मुझे लगता है कि आचार्य जी के ये विचार नीति-निर्माताओं तक अवश्य पहुँचने चाहिए। और मेरा विश्वास है कि केवल अयोध्या ही नहीं, देश के अधिकांश पूज्य संतों की भावना भी इससे अलग नहीं होगी। आप भी इस छोटे से वक्तव्य को सुनिए। संभव है, अयोध्या के इस पूरे विवाद को देखने का आपका दृष्टिकोण भी बदल जाए। जय श्री राम 🙏

MANISH PANDEY

44,850 次观看 • 3 个月前

अंजना जी, आज वास्तविकता यह है कि यदि किसी विचारधारा के आदर्श बचे हैं तो वे भारतीय जनता पार्टी में बचे हैं। लोहिया जी को लेकर कास्ट कार्ड खेलना गलत है, यह जाति नहीं बल्कि विचार का प्रश्न है। 1967 में दीनदयाल जी ने भी लोहिया जी को राष्ट्रवादी समाजवादी कहा था। वे राम, कृष्ण और शिव की बात करते थे तथा अयोध्या में रामायण मेले की शुरुआत भी उन्होंने की थी। इसी के चलते 1969 में संयुक्त विधायक दल की सरकार बनी। समाजवाद का पतन आज नहीं, 30-40 साल पहले ही शुरू हो गया था। बिहार के गोरख पांडे और यूपी के अदम गोंडवी ने उस दौर के समाजवाद की वास्तविकता बहुत पहले लिख दी थी। आज लोहिया जी की विचारधारा की दावेदारी के जातिवाद, व्यक्तिगत स्वार्थ, अपराधीकरण और तुष्टीकरण में बिखर गई है। जबकि उज्ज्वला, प्रधानमंत्री आवास, जनधन और गरीबों के सशक्तिकरण जैसी योजनाओं के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी ने वास्तविक समाजवाद को धरातल पर उतारा है। यथार्थ की दृष्टि से देखेंगे तो इसमें कोई अचरज नहीं दिखाई देगा, लेकिन राजनीतिक चश्मा लगाकर देखेंगे तो हर बात में सिर्फ राजनीति ही नज़र आएगी।

Dr. Sudhanshu Trivedi

39,505 次观看 • 3 个月前

कांग्रेस के DNA में है हिंदू विरोध! तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति के लिए कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार ने हमेशा से हिंदू आस्था का अपमान करने का काम किया है। सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार और पुनर्निर्माण से लेकर प्रभु श्रीराम मंदिर के निर्माण तक, कांग्रेस ने हमेशा विरोध किया है। वर्ष 1951 में सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण की बात हो रही थी। इससे संबंधित एक प्रस्ताव जब पंडित नेहरू के पास पहुंचा, तो उन्होंने न केवल तु्ष्टिकरण की राजनीति के चलते इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया, बल्कि सौराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मंदिर से दूर रहने की सलाह तक दे दी। नेहरू यही नहीं रुके, जब उन्हें यह जानकारी मिली कि तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने जा रहे हैं, तो उन्होंने इस पर भी आपत्ति जता दी थी। कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार की परेशानी केवल सोमनाथ मंदिर तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि प्रभु श्रीराम के मंदिर से भी इन्हें उतनी ही परेशानी रही। कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर हिंदुओं के आराध्य प्रभु श्रीराम के अस्तित्व तक को नकारने का प्रयास किया था। यही नहीं, दशकों तक कांग्रेस ने राम मंदिर के फैसले को टालने का काम किया। जब 500 वर्षों के बाद रामलला का भव्य मंदिर बना, तब भी कांग्रेस ने प्राण प्रतिष्ठा जैसे ऐतिहासिक अवसर पर शामिल होने के निमंत्रण को ठुकरा दिया। कांग्रेस का इतिहास गवाह है कि तुष्टिकरण की आड़ में नेहरू-गांधी परिवार ने हमेशा ही हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। #SomnathSwabhimanParv

BJP

15,612 次观看 • 9 个月前

मैं प्रदोष सुरेश चव्हाणके 🙏, अपने पत्रकारिता की शुरुवात श्री राम जी के वन गमन पथ से करने जा रहाँ हूँ। नाम होगा.. #रामराज्य_युवा_यात्रा श्रीलंका से अयोध्या, 15 दिसंबर से 19 जनवरी *यात्रा के मुख्य उद्देश* १- युवाओं में श्रीराम जी के चरित्र का निर्माण व संस्कारों को बढ़ावा देना। २- समाज के अंदर के रावणों का अंत करना। ३- परिवारों में प्रबोधन से एकता व आत्मीयता का निर्माण करना। ४- राष्ट्र-धर्म भक्ति को बढ़ावा देना। ५- वनवास के समय श्री राम जी को सहयोग करने वाले वनवासियों का धन्यवाद करना।(*क्योंकी प्रभु श्रीराम जी रावन से युद्ध जीतने के बाद अयोध्या पुष्पक विमान से गए थे इसलिए वनवासियों को मिल नहीं पाए थे*) इस यात्रा का प्रसारण सुदर्शन न्यूज़ चैनल सहित कई न्यूज़ चैनलों, प्रादेशिक व धार्मिक चैनलों के साथ ही सभी सोशल मीडिया पर भी किया जायेगा। जाने माने यूट्यूबर भी यात्रा में सहभागी हो कर इसे करोड़ों लोगों तक पहुँचायेंगे। यह यात्रा 15 दिसंबर को श्री लंका के अशोक वाटिका से प्रारंभ होगी। 17 दिसंबर को रामेश्वरम से गाड़ियों के साथ आगे बढ़ेगी। श्रीराम जी, सीता माता जी व लक्ष्मण जी वनवास में जिस वर पथ से गये थे उस पथ से 19 जनवरी को अयोध्या में पहुँचेगी, जहां 24 जनवरी तक वन गमन के तीर्थों की भव्य प्रदर्शनी लगाई जायेगी। 44 दिवस व 10 हज़ार किलोमीटर के मार्ग में 8 राज्य, कई नगरों व गाँवों में विभिन्न कार्यक्रम होंगे, जिसमें उस स्थान के वीडियो बना कर दिखाना, पूजा पाठ, भजन, प्रवचन,सत्संग से संदेश दिया जाएगा। *इस युवा यात्रा का नेतृत्व मुझे करने सौभाग्य व अवसर राम ने मुझे दिया है, मेरे साथ में वनवास पथ पर 18 बार पैदल जाने वाले डॉ रामअवतार शर्मा जी व साधु संत और मीडिया के लोगो के साथ कई धार्मिक विभूतियाँ भी रहेंगी*। यह यात्रा कई मायनों में इतिहास बनाऐगी। अब तक इस प्रकार की यात्रा का आयोजन कभी नहीं हुवा हैं। *यह #RamRajyaYuvaYatra येतहासिक होगी। आप भी सुझाव दे। प्रेरणा Narendra Modi ji, मार्गदर्शन Dr. Suresh Chavhanke “Sudarshan News” ji यात्रा का वार रूम WhatsApp 📲8750775777 / ☎️01204999994

Pradosh Chavhanke 'Sudarshan News'

475,636 次观看 • 2 年前

हिंदू भाइयों से कहना है कि इस पोस्ट को इतना शेयर करें ।। कि सीधा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साहब और पुरातत्व विभाग तक पहुंच सके ।। हाथरस राजा महेंद्र प्रताप जी के किला में सैकड़ों साल पुराना बहुत मान्यता प्राप्त रियायत द्वारा बनवाया गया मंदिर है ।। मंदिर के बाएं हाथ स्थित बड़े गेट के ठीक सामने मस्जिद का यह बजूखाना है जहां मुगल लोग पेशाब करते हैं ।। और सोचने वाली बात कि मंदिर के मुखद्वारा के ठीक सामने खड़ी यह मस्जिद किसने बनवाई ।। पूरे किले के चारों तरफ मुसलमान द्वारा जगह घेर कर धड़ल्ले से हजारों घर बना दिए हैं अगर जांच होगी तो सामने आएगा कि एक भी मकान पर असली कागज नहीं ।। अतः आप सभी हिंदुओं से पुन आग्रह ।। मामला इतना उठाएं कि मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ साहब तक सीधा पहुंच सके ।। राम राम ।। Yogi Adityanath Office Yogi Adityanath Ashwini Upadhyay

THE JAT ASSOCIATION

36,838 次观看 • 1 年前