Loading video...

Video Failed to Load

Go Home

इस बार की होली सच में बहुत रंगीन होने वाली है! 😜🌈

39,155 views • 18 days ago •via X (Twitter)

0 Comments

No comments available

Comments from the original post will appear here

Related Videos

होली किसी एक रंग का नहीं बल्कि हर रंग और प्यार का त्यौहार है। ऐसे में एक निर्वाचित मुख्यमंत्री द्वारा एक पुलिस अधिकारी की सड़क छाप सोच को बढ़ावा देना बेहद निंदनीय है। होली और जुम्मे के बहाने सांप्रदायिक वैमनस्यता को बढ़ावा देने वालों को शायद पता नहीं कि बीते 25 सालों में 6 बार होली और जुम्मा एक साथ आए हैं, शांतिपूर्वक ढंग से मनाए गए हैं, मगर ऐसी कट्टर सोच पहली बार देखने को मिली है। मुग़लों से लेकर अंग्रेज़ों तक और पिछले 75 साल में हर बार होली बड़े उल्लास के साथ मनाई जाती रही है, लेकिन यह पहली बार हो रहा है कि हिंदुओं के स्वयंभू ठेकेदारों की सरकार में ही हिंदुओं का त्यौहार ख़तरे में आ गया। यह कैसे हिंदुओं के ठेकेदार हैं और यह कैसी नकारा सरकार है? क्यों हमें अपने त्यौहारों पर मस्जिदों के सामने ही नाचना है? इस वाहियात सोच का हिंदू संस्कृति में कोई स्थान नहीं है। आज सरकार के अहमक अधिकारियों द्वारा होली पर मुसलमानों को घर से बाहर न निकलने की चेतावनी दी जा रही है, कल यही अहमक अधिकारी ईद पर हिंदुओं को घर से बाहर न निकलने की चेतावनी देंगे! यह क्या मज़ाक़ बना रखा है देश का? इनके इन विभाजनकारी मंसूबों को इस देश की तासीर कामयाब नहीं होने देगी। क्योंकि इस देश की सभ्यता और संस्कृति के हज़ारों साल के इतिहास में कई शासक आए और गए, मगर इस देश की सभ्यता और संस्कृति बनी रही, क्योंकि इस देश की तासीर ही इतनी मज़बूत है। आप सब पूरे उत्साह से होली खेलें और किसी के साथ ज़ोर ज़बरदस्ती न होने दें - वो महिलाएँ हों, हिंदू हों, मुसलमान हों या कोई भी हो। मदन गोपाल सिंह जी की मधुर आवाज़ में होली पर बुल्लेशाह जी का यह शानदार कलाम सुनिए। आप सब को होली की बहुत बहुत मुबारकबाद।

Pawan Khera 🇮🇳

179,414 views • 1 year ago