正在加载视频...

视频加载失败

उम्र बढ़ रही है, पेपर लीक हो रहे हैं और समाज ताने दे रहा है। यह दर्द बयां करने वाले बच्चे बीजेपी शासित प्रदेश उत्तराखंड के हैं, लेकिन यह समस्या अब किसी एक राज्य तक सीमित नहीं रही। भारत में बेरोज़गारी पिछले 45 वर्षों के चरम पर है। जिस...

41,446 次观看 • 1 年前 •via X (Twitter)

0 条评论

暂无评论

原始帖子的评论将显示在这里

相关视频

पेपर लीक का मुद्दा कांग्रेस बहुत पहले से उठा रही है। बार-बार पेपर लीक हो रहा है, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। अब देश के युवा समझ रहे हैं- उनके मां-बाप लोन लेकर उनको पढ़ाते हैं, लेकिन उनका भविष्य क्या है? उत्तर प्रदेश में मुझे 26,27 साल के बच्चे मिले थे, उनकी शादियां तक नहीं हो रही हैं। वो इंतेजार करते हैं नियुक्ति पत्र का, लेकिन पेपर लीक हो जाता है। ये बहुत गंभीर मुद्दा है, इसे बिल्कुल भी हल्के में नहीं लिया जा सकता है। हम सदन में चर्चा करना चाहते हैं, लेकिन विपक्ष को बात उठाने नहीं दिया जाता है। ये सदन उन्हीं युवाओं का है जिनपर सरकार लाठी चला रही है, आंसू गैस के गोले छोड़ रही है। बच्चों की बात सुनी जाए और शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लिया जाए। : कांग्रेस महासचिव व सांसद Priyanka Gandhi Vadra जी 📍 दिल्ली

Congress

32,993 次观看 • 2 个月前

यह एक बात तो माननी पड़ेगी अफसर वही हैं, सिस्टम वही है… लेकिन भजनलाल शर्मा की सरकार ने भर्ती का एक भी पेपर लीक नहीं होने दिया। करीब-करीब हर सप्ताह भर्ती परीक्षा के पेपर होते हैं। छोटी भर्तियां भी हुई और बड़ी भर्तियां भी हो गई लेकिन उस राजस्थान में एक भी पेपर लीक नहीं होना कोई मामूली उपलब्धि नहीं है जहां पिछली सरकार के दौरान 17 पेपर लीक हुए हों। भजनलाल शर्मा यह भी कह रहे हैं कि आरएएस की भर्ती में बड़े नेताओं के रिश्तेदारों की बजाय गांव के गरीब किसानों के बच्चे भर्ती हुए हैं, तो निश्चित ही उनका निशाना किसी न किसी कांग्रेस नेता पर ही होगा लेकिन यह सच तो है कि आरएएस भर्ती में टॉपर्स से लेकर नीचे तक ज्यादातर गांव-गुवाड़ के साधारण किसान परिवारों के बच्चों ने जगह बनाई है। हाल ही आए नतीजों के बाद जो सफल अभ्यर्थियों के इंटरव्यू हम देख रहे थे, उससे यह भली-भांति महसूस भी हो रहा था। पात्र और उपयुक्त व्यक्ति अच्छी नौकरियों में आए, यह प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था के लिए जरूरी भी है और कायदे की बात भी है। पेपर लीक रोक पाना इसलिए भी बड़ी उपलब्धि है क्योंकि पिछले विधानसभा चुनाव में यह एक बड़ा और प्रमुख चुनावी मुद्दा था। प्रदेश के युवा आंदोलित थे और बेहद गुस्से में थे। सोशल मीडिया पर करीब-करीब रोज ही हम पेपर लीक के खिलाफ ट्रेंड चलते हुए देखा करते थे। अब पिछले दो साल में ऐसा लगता है कि यह पेपर लीक बीते जमाने की बात हो गई। हालांकि भगवान से प्रार्थना करते हैं कि कही हुई न लग जाए। पेपर लीक रुकने से मेहनत करने वाले युवाओं के मनोबल में वृद्धि होती है। पेपर लीक होते हैं तो एक निराशा छा जाती है। सिस्टम से भरोसा उठने लगता है। मुझे याद है, सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा यहां जोधपुर में पश्चिमी राजस्थान उद्योग एवं हस्तशिल्प मेले का उद्घाटन करने आए थे। तब उन्होंने मंच से आत्मविश्वास के साथ दावा किया था कि इस राजस्थान की धरती पर अब कोई पेपर लीक नहीं होगा। मुझे तब यह बात थोड़ी अतिश्योक्तिपूर्ण लगी थी। मैं समझता था कि पेपर लीक के गिरोह इतने मजबूत और पनपे हुए हैं कि ऐसा दावा करना नासमझी हो सकती है। पेपर चोर कब ऐसे दावों की हवा निकाल दे, कौन जानता है? लेकिन उसी सिस्टम, उन्हीं अफसरों के होते हुए दो साल में एक भी पेपर लीक नहीं होने देना एक बड़ी उपलब्धि बन गया और मैं समझता हूं कि यह भजनलाल शर्मा की पिछले दो साल की सबसे बड़ी उपलब्धि है। हां, यह अलग बात है कि भजनलाल शर्मा की खुद की टीम में इतने नाकारा लोग भरे पड़े हैं कि वे इस एक बड़ी उपलब्धि को भी ठीक से बता पाने में विफल रहे हैं। अन्यथा इस एक उपलब्धि से ही भजनलाल शर्मा अपनी इमेज देशभर में बना सकते थे। पेपर लीक से हर राज्य हलकान है और रहा है। पेपर लीक रोधी राजस्थान मॉडल की चर्चा देश में कभी नहीं हो पाई। इसके लिए जिम्मेदार जितनी भजनलाल शर्मा की टीम है, उतनी ही उनकी पार्टी भाजपा भी। वहां भी सारे सजावटी और दिखावटी चेहरे ही भरे हुए हैं। बाकी बाबो भली करै... Arvind Chotia Bhajanlal Sharma

Arvind Chotia

48,587 次观看 • 10 个月前

कहीं पेपर लीक हो रहा है, कहीं परीक्षा प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं और अब JEE अभ्यर्थियों के डेटा की सुरक्षा को लेकर चिंताएँ सामने आ रही हैं। आखिर करोड़ों छात्रों का भविष्य और उनकी निजी जानकारी कितनी सुरक्षित है? जब कोई छात्र किसी परीक्षा संस्था को अपना डेटा सौंपता है, तो उसकी गोपनीयता और सुरक्षा की जिम्मेदारी भी उसी संस्था की होती है। लेकिन बार-बार सामने आ रही घटनाएँ यह सवाल खड़ा करती हैं कि जवाबदेही आखिर तय किसकी होगी? समस्या सिर्फ एक घटना की नहीं है। सिस्टम में मौजूद खामियाँ इतनी गहरी होती जा रही हैं कि कहीं पेपर लीक हो रहा है, कहीं डेटा leak की खबरे देखने को मिल जाती है

Abhinay Maths

21,895 次观看 • 3 个月前

देश का युवा 25 दिनों से सड़कों पर हैं, एजुकेशन सिस्टम में सुधार और धर्मेंद्र प्रधान के लिए इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर मोदी सरकार की लाठियां खा रहा है। उनकी बात सुनने के बजाय प्रधानमंत्री जी फास्ट ट्रैक गठन करने का ट्वीट कर रहे हैं, ये दुर्भाग्यपूर्ण है। मोदी जी 12 दिन से नहीं, 12 साल से देश के प्रधानमंत्री हैं। पिछले 12 सालों में एक के बाद एक 152 पेपर लीक कराकर इस निक्कमी सरकार ने देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया है। मोदी जी सिर्फ मन की बात करते हैं, 12 साल से देश को गुमराह कर रहे हैं। NEET का पेपर 2024 में भी लीक हुआ, नेता विपक्ष Rahul Gandhi जी ने संसद में चर्चा की मांग की लेकिन नहीं सुनी गई। 2025 में भी NEET का पेपर लीक हुआ, लेकिन सब दफा कर दिया। अब 2026 में भी NEET का पेपर लीक हुआ है, लेकिन कोई जवाबदेही नहीं, कोई इस्तीफा या कार्रवाई नहीं। प्रधानमंत्री जी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा मांगने और NTA जैसी भ्रष्ट संस्था को भंग करने के बजाय छात्रों पर बर्बर लाठीचार्ज और झूठी FIR थोपी जा रही है। हमारी स्पष्ट मांगें है कि शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें, NTA भंग हो, युवाओं पर दर्ज मुकदमे तुरंत वापस लिए जाएं, संसद में पेपर लीक पर चर्चा हो और ऐसा कड़ा कानून बने जो दोबारा किसी नकल माफिया हिम्मत न हो कि वो युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर सके।

Govind Singh Dotasra

27,414 次观看 • 2 个月前

ND Alliance के सहयोगी दल सुभासपा के विधायक पेपर लीक गैंग के सरगना! गाजीपुर की जखनियां विधानसभा से सुभासपा के विधायक बेदी राम का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह पैसे लेकर पेपर पास कराने की बात कह रहे हैं। किस तरह वह पेपर लीक कराते हैं और रिजल्ट बदलवाते हैं इसका पूरा विवरण भी बता रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि पेपर रद्द होने पर परीक्षार्थी विधायक जी से पैसे मांग रहे हैं। जिस पर विधायक जी हड़काते हुए कहते हैं रिजल्ट की बात होती है ज्वाइनिंग की बात नहीं होती। आपको बता दे कि विधायक बनने से पूर्व यह पेपर लीक मामले में जेल भी काट चुके हैं। अगर यह वीडियो सही है तो पेपर लीक में बीजेपी सरकार की संलिप्त से भी इंकार नहीं किया जा सकता! आदित्यनाथ सरकार कल ही पेपर लीक को लेकर यूपी सार्वजनिक परीक्षा अध्यादेश 2024 लेकर आई थी। अब इस वीडीयो का आना यह दर्शाता है कि यह युवाओं को ठगने से अतरिक्त कुछ नहीं है। आदित्यनाथ जी यूपी सार्वजनिक परीक्षा अध्यादेश 2024 के अंतर्गत विधायक जी पर कार्रवाई कब होगी?

UP Congress

20,315 次观看 • 2 年前

पाकिस्तान में किसी भी प्रदेश के चुनाव में आज तक भारत के किसी चैनल पर डिबेट नहीं हुई होगी लेकिन भारत के प्रांतीय चुनाव में पाकिस्तान के हर चैनल पर डिबेट हो रही है यह जिओ न्यूज़ है भारत से और हिंदुओं से नफरत करने वाला कुख्यात पत्रकार हामिद मीर है वीडियो में दो महत्वपूर्ण बातें हैं पहली यह कि पाकिस्तान और भारत के विपक्ष की सोच में बिल्कुल समानता है जो पाकिस्तान सोचता है ठीक वहीं भारत का विपक्ष सोचता है और दूसरा यह केरल में मुस्लिम लीग के 20 सीट जीतने पर सारे पैनलिस्ट खुश हैं यह लोग मुस्लिम लीग पार्टी को अपनी पार्टी बता रहे हैं जिन्ना की पार्टी बता रहे हैं और कह रहे हैं कि एक ने एक दिन भारत में मुस्लिम हावी हो जाएंगे और हिंदुओं को खत्म करेंगे

🇮🇳Jitendra pratap singh🇮🇳

52,028 次观看 • 4 个月前

“आज देश में एक संप्रदाय के ख़िलाफ़ तलवारें बाँटी जा रही हैं। जज़्बाती और सांप्रदायिक नारे लगाकर पूरे समाज को कटघरे में खड़ा किया जा रहा है और उसके ख़िलाफ़ हिंसा भड़काने की कोशिश हो रही है। लेकिन यह सब सरकार को दिखाई नहीं दे रहा। एक बहरी–गूंगी और निकम्मी सरकार ने मानो आँखें बंद कर ली हैं, मुँह सिल लिए हैं और कानों पर ढक्कन डाल लिए हैं। इन्हें न अन्याय दिख रहा है, न आतंक और न ही समाज को तोड़ने वाली ये खतरनाक साज़िशें। जो लोग नफ़रत फैलाकर देश को सांप्रदायिकता की ओर धकेल रहे हैं, जो गुंडे और अराजक तत्व माहौल ज़हरीला कर रहे हैं; वे सरकार को नज़र नहीं आ रहे। जबकि इन्हीं के कारण कल किसी भी राज्य, किसी भी ज़िले, किसी भी शहर में कोई भी बड़ी और दुखद घटना घट सकती है। यह केवल लापरवाही नहीं, यह देश की एकता और शांति के साथ गंभीर खिलवाड़ है।” नगीना सासंद, Chandra Shekhar Aazad जी

Aazad Samaj Party - Uttar Pradesh

58,614 次观看 • 9 个月前