正在加载视频...

视频加载失败

एक नहीं, मेरी लाखों बहनें हैं। बहनों की सारी इच्छाएँ, यह भाई ज़रूर पूरी करेगा।

59,443 次观看 • 10 个月前 •via X (Twitter)

0 条评论

暂无评论

原始帖子的评论将显示在这里

相关视频

मेरी प्रिय बहनों, रक्षाबंधन की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ, बधाइयाँ! यह राखी का पावन पर्व भाई और बहन के स्नेह के बंधन का पर्व है, लेकिन आज बहनें जिस तेजी से आगे बढ़ रही हैं, मन आनंद और प्रसन्नता से भर जाता है। भाई तो बहनों की रक्षा का संकल्प लेते ही हैं, लेकिन आज बहनें हैं, बेटियाँ हैं, वे देश की रक्षा भी कर रही हैं, आर्थिक रूप से सशक्त भी हो रही हैं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रही हैं। आज कहते हुए मन आनंद और प्रसन्नता से भर जाता है कि हमारी 3 करोड़ से ज्यादा ऐसी बहनें, जो पहले घर के चौके और चूल्हे तक सीमित रहती थीं, लखपति बन गई हैं। रक्षाबंधन के दिन हमारा संकल्प है—बहनों का आर्थिक सशक्तिकरण, सामाजिक सशक्तिकरण, शैक्षणिक सशक्तिकरण और राजनीतिक सशक्तिकरण। सशक्त बहनें, समृद्ध राष्ट्र का निर्माण करेंगी और कर रही हैं। बहनों, एक बार फिर आप सबको राखी की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। हमेशा हम आपके साथ खड़े हैं और मिलकर आगे बढ़ेंगे।

Shivraj Singh Chouhan

17,380 次观看 • 1 个月前

नमस्कार मैं आपका रविन्द्र सिंह भाटी। भाई बहन के अटूट विश्वास और स्नेह के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व की सभी बहनों को हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं। राखी के इस अवसर पर बहनें जिस श्रद्धा और प्यार से भाईयों को रक्षासूत्र बांधती है, उसमें हजारों शिव वरदानों से भी अधिक शक्ति होती है। बड़े सौभाग्यशाली है वो भाई जिनके बहनें है। मैं तमाम युवाओं से निवेदन करना चाहूंगा कि जहां कहीं भी रहें, हर बहन बेटी का सम्मान करें, उनको सुरक्षित महसूस करवाएं। हो सकें तो उन बहनों से राखी बंधवाएं जिनके भाई नहीं है और बहनें भी एक ऐसे भाई के जरूर राखी बांधें जिसके बहन नहीं है। जीवन में कभी, किसी बहन को यदी मेरी मदद की जरूरत महसूस तो बेझिझक कहिएगा, आपका भाई हमेशा आपके साथ खड़ा मिलेगा। एक बार फिर से संसार भर की सभी बहनों को रक्षाबंधन की खूब खूब बधाई। धन्यवाद

Ravindra Singh Bhati

13,254 次观看 • 1 个月前