Загрузка видео...

Не удалось загрузить видео

На главную

एक बार फिर से जनता का हित रखते हुए रविन्द्र भाटी…

14,838 просмотров • 11 месяцев назад •via X (Twitter)

Комментарии: 0

Нет доступных комментариев

Здесь появятся комментарии из оригинального поста

Похожие видео

"रविन्द्र सिंह भाटी" जनता के दिलों के नेता, सीमाओं से परे लोकप्रियता का नया चेहरा #दुर्गसिंह_राजपुरोहित बाड़मेर की राजनीति में आज जिस नाम की चर्चा हर गली, चौपाल और सोशल मीडिया पर है, वह है रविन्द्र सिंह भाटी। निर्दलीय होने के बावजूद उनकी लोकप्रियता किसी भी बड़े दल के नेता से कम नहीं, बल्कि उनसे कहीं आगे है। जहां भी भाटी कदम रखते हैं, वहाँ माहौल किसी उत्सव में बदल जाता है। लोग उन्हें देखने, सुनने और उनके साथ जुड़ने के लिए बेताब रहते हैं। रविन्द्र सिंह भाटी सिर्फ एक विधायक नहीं वे अपने क्षेत्र के लोगों की भावनाओं का हिस्सा बन चुके हैं। बुज़ुर्गों के लिए वे बेटे जैसे स्नेही, युवाओं के लिए भाई जैसे साथी, और आमजन के लिए अपनों में से एक हैं। उनका व्यक्तित्व राजनीतिक सीमाओं से परे है यही कारण है कि विरोधी भी उनके जनसंपर्क और लोकप्रियता को स्वीकार करते हैं। हाल ही में गिड़ा में आयोजित पूर्व वित्त, विदेश और रक्षा मंत्री जसवंत सिंह जसोल स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में रविन्द्र सिंह भाटी का आगमन हुआ। यह कोई सामान्य राजनीतिक कार्यक्रम नहीं था, परंतु जब भाटी पहुंचे तो दृश्य ऐसा था मानो कोई बड़ा पर्व मनाया जा रहा हो। सैकड़ों हज़ारों की भीड़ ने उनका स्वागत किया, युवाओं ने नारे लगाए और पूरे मैदान में “भाटी... भाटी...” की गूंज सुनाई दी। बाड़मेर-जैसलमेर क्षेत्र में रविन्द्र सिंह भाटी अब एक राजनीतिक फैक्टर बन चुके हैं। वह न तो किसी पार्टी के प्रचार पर निर्भर हैं, न ही पद की चमक पर। उनका भरोसा सीधे जनता के दिलों पर है। उनकी शैली सधी हुई, लेकिन जनसंपर्क ज़मीनी है वे मंच से अधिक जनता के बीच रहना पसंद करते हैं। यही कारण है कि सोशल मीडिया से लेकर गाँव की चौपालों तक, हर जगह लोग उन्हें “जनता का MLA” कहकर संबोधित करते हैं। भाटी की लोकप्रियता इस बात का सबूत है कि जनता अब पार्टी से नहीं, व्यक्ति की नीयत और निष्ठा से जुड़ना चाहती है। उन्होंने यह साबित किया है कि राजनीति में “सत्ता” से बड़ी चीज़ “विश्वास” होती है। गिड़ा की भीड़ सिर्फ जनसैलाब नहीं थी, बल्कि यह संकेत था कि रविन्द्र सिंह भाटी अब एक विधायक नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन का चेहरा बन चुके हैं। Ravindra Singh Bhati

Durag Singh Rajpurohit 🇮🇳

15,384 просмотров • 9 месяцев назад