Loading video...

Video Failed to Load

Go Home

“कुछ दोस्त सिर्फ़ दोस्त नहीं होते हैं, वो घर जैसे लगते हैं।” ✨💗ྀི🫂

24,968 views • 3 months ago •via X (Twitter)

0 Comments

No comments available

Comments from the original post will appear here

Related Videos

आज फ्रेंडशिप डे है।❤️ मैं हमेशा कहता हूँ कि इंसान की असली दौलत बैंक बैलेंस नहीं होती… उसके दोस्त होते हैं। दोस्ती बिल्कुल टेप रिकॉर्डर के पॉज़ बटन जैसी होती है। महीनों बाद मिलो, सालों बाद मिलो… बस बटन दबता है और बात वहीं से शुरू हो जाती है जहाँ छोड़ी थी। न कोई हिसाब, न कोई शिकायत, न कोई औपचारिकता।🤓 दोस्त सिर्फ़ हँसाते नहीं हैं… वो आपको मज़बूत बनाते हैं। आपको सुकून देते हैं। ये एहसास देते हैं कि अगर कभी ज़िंदगी में कुछ भी हो जाए, तो कुछ लोग हैं जिन्हें आप बिना सोचे फ़ोन कर सकते हैं। शायद इसी एहसास का नाम दोस्ती है। और सच कहूँ… दोस्त सिर्फ़ ज़िंदगी को खुशहाल नहीं बनाते, मन को भी शांत रखते हैं। उनकी वजह से हिम्मत मिलती है, भरोसा मिलता है, और एक अजीब-सी सुरक्षा महसूस होती है। आज फ्रेंडशिप डे पर मैं अपने हर दोस्त को दिल से धन्यवाद कहना चाहता हूँ। और दुनिया के हर उस इंसान को शुभकामनाएँ देना चाहता हूँ जिसके पास एक भी सच्चा दोस्त है। क्योंकि अगर आपके पास एक सच्चा दोस्त है… तो यक़ीन मानिए, आप दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक हैं।🥹 हैप्पी फ्रेंडशिप डे! ढेर सारा प्यार।❤️🥹❤️❤️ #HappyFriendshipDay

Anupam Kher

82,694 views • 21 days ago