Video wird geladen...

Video konnte nicht geladen werden

Zur Startseite

कैमरा ट्रॉफी पर था, लेकिन कहानी उस मुस्कान में छिपी थी। ❤️

146,636 Aufrufe • vor 2 Monaten •via X (Twitter)

0 Kommentare

Keine Kommentare verfügbar

Kommentare vom Original-Post werden hier angezeigt

Ähnliche Videos

ये वक़्त का तकाज़ा है...उम्र का पड़ाव है... जर्सी के ऊपर वही सफेद जैकेट थी... चैंपियंस ट्रॉफी हाथों में थी तब वो 24 की उम्र वाला विराट था हल्की दाढ़ी वाला वो लड़का तब गंगनम स्टाइल में नाच रहा था, पुश अप लगा रहा था. वहीं बीच में एक 25 साल का रोहित था, चैंपियंस बोर्ड के पीछे मंद मुस्कान लिए खड़ा. टीम में धीमे-धीमे अपनी जगह बनाता हुआ. दो विपरीत शख्सियतें थीं, जो टीम इंडिया में आगे चलकर परवान चढ़नी थीं. लेकिन किसे पता था कि इस चैंपियन टीम के लिए आगे लंबा इंतज़ार लिखा था. कई मौकों पर हार का गम सहना लिखा था. ट्रॉफियां हाथ में आते-आते उनका फिसलना लिखा था 12 साल इंतज़ार के बाद फिर वही सफेद जैकेट थी हाथों में चैंपियंस ट्रॉफी और नाचते हुए कई चेहरे थे गंगनम स्टाइल की जगह अब हाथों में स्टंप्स थामे डांडिया था ये 36-37 की उम्र वाले रोहित-विराट थे हल्की पकी हुई दाढ़ी और चेहरों पर ठहरी सी मुस्कान थी उम्र का एक पड़ाव, जो दोनों ने साथ में पार किया था. स्क्रिप्ट और आवाज़ः नवीन नेगी (Naveen Negi ) वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स (Nimit Vats )

BBC News Hindi

220,265 Aufrufe • vor 1 Jahr