正在加载视频...

视频加载失败

खाली गैस, खाली पेट... फूट-फूटकर रोने लगीं आंटी, बोलीं- 'भूख लगी है'.. #Lucknow #iranwar #lpg Amit kumar Singh

171,308 次观看 • 6 个月前 •via X (Twitter)

0 条评论

暂无评论

原始帖子的评论将显示在这里

相关视频

🔥 गैस सिलेंडर में आग लगे तो पानी नहीं, ये करो 5 सेकंड में जान बच जाएगी। 50% लोग घबराकर सबसे बड़ी गलती करते हैं और वो गलती जानलेवा है। इस वायरल वीडियो में साफ दिखाया गया है ❌ गलत तरीका: 05 सेकंड पर देखें जलते हुए सिलेंडर को पानी में फेंक दिया गया। नतीजा आग बुझने की जगह और भड़क रही है धुआं दोगुना हो गया। कारण LPG गैस पानी से रिएक्ट करके आग को और ऑक्सीजन देती है। पानी = पेट्रोल का काम करता है यहां। ✅ सही तरीका: 0:14 सेकंड पर देखें सर ने सिर्फ एक बाल्टी सिलेंडर पर डाल दिया। नतीजा 3 सेकंड में आग पूरी तरह शांत। कारण बाल्टी ने ऑक्सीजन की सप्लाई काट दी। ऑक्सीजन नहीं = आग नहीं। 🧯 अगर आपके घर में LPG है तो ये 3 स्टेप याद कर लो - स्क्रीनशॉट ले लो। 1. दिमाग ठंडा रखो, भागो मत घबराहट में आधे एक्सीडेंट होते हैं। 2. ऑक्सीजन बंद करो - सबसे तेज तरीका गीला कंबल, तौलिया, या मोटा कपड़ा सिलेंडर पर कसकर लपेट दो। गीला कपड़ा न मिले? खाली बाल्टी या भगोना उल्टा करके सिलेंडर को ढक दो। 3. गैस की सप्लाई बंद करो अगर रेगुलेटर के पास छोटा गैप दिख रहा है तो उंगली से नॉब दबाकर बंद कर दो। 🙏 एक कड़वी सच्चाई हर घर में सिलेंडर है, हर महीने खाना उसी पर बनता है। पर "आग लगने पर क्या करें" ये बात 10 में से 5 लोगों को नहीं पता। याद रखना आग काबू से बाहर लगे तो हीरो मत बनो। तुरंत घर से बाहर निकलो और 101 पर फायर ब्रिगेड को कॉल करो। जान है तो जहान है। शेयर करो - हो सकता है आपकी एक शेयर से किसी का आशियाना जलने से बच जाए।

Majid Khan

103,806 次观看 • 4 个月前

महंगी चीनी ने देश के त्योहारों की मिठास को कड़वा कर दिया है। देश में चीनी की कीमतें 45 रुपए से बढ़कर 75 रुपए तक पहुंच गई है। जनता को खुलेआम मुनाफाखोरों और कालाबाजारियों से लुटवाने का मोदी सरकार का ये नया मास्टरस्ट्रोक है। चीनी की बेतहाशा बढ़ी कीमतों और आम लोगों पर महंगाई पर पड़ी मार को BJP के नेता मास्टरस्ट्रोक बता रहे हैं। BJP के नेता जनता को ज्ञान भी दे रहे हैं- मोदी जी ने डायबिटीज को भगाने के लिए चीनी महंगी कर दी और पेट्रोल में डाल दी है। नतीजा ये है कि गाड़ियां गराज में भर्ती हैं और लोगों की जेब खाली हो रही है। मोदी सरकार 👇 • पेट्रोल-डीजल महंगा कर लोगों का मोटापा घटा रही है • गैस के दाम बढ़ाकर कम खाने और स्लिम रहने का ज्ञान दे रही है • खाने का तेल महंगा कर लोगों को हार्ट अटैक से बचा रही है • बच्चों को तैयारी का मौका देने के लिए पेपर लीक करवा रही है • अब डायबिटीज से बचाने के लिए चीनी महंगी कर दी गई है : कांग्रेस महासचिव Randeep Singh Surjewala जी 📍 दिल्ली

Congress

21,552 次观看 • 22 天前

4 साल का मासूम…डॉक्टरों की लापरवाही से 3 दिन बाद रेफर हुआ, लखनऊ ले जाते वक्त गोद में थम गई सांसें। उत्तर प्रदेश के बहराइच के 4 साल के अंशुमान को कई दिनों से तेज बुखार था। इलाज बहराइच जिला अस्पताल में चल रहा था। हालत नहीं सुधरी तो डॉक्टरों ने 3 दिन बाद लखनऊ रेफर कर दिया। पिता बेटे को लेकर एंबुलेंस से लखनऊ के लिए निकल पड़े। लेकिन रास्ते में ही हालत और बिगड़ने लगी। उन्होंने मजबूरी में बाराबंकी जिला अस्पताल ले गए। वहां पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर सुनते ही पिता पूरी तरह टूट गए। पिता मासूम को गोद में लेकर फूट-फूटकर रोने लगे। पिता का आरोप है कि – अगर हालत गंभीर थी तो 3 दिन तक क्यों रोका? पहले ही रेफर कर देते तो शायद मेरा बेटा बच जाता।

Mandeep RajBhar

42,566 次观看 • 1 个月前

भारतीय रसोई में कई ऐसे मसाले हैं जो सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि सेहत भी देते हैं। उन्हीं में से एक है — दालचीनी। मीठी-तीखी सुगंध वाली यह छोटी-सी लकड़ी जितनी सरल दिखती है, उतनी ही चमत्कारी है। आयुर्वेद में इसे हजारों वर्षों से औषधीय गुणों के लिए पहचाना गया है। इस लेख में हम जानेंगे दालचीनी के कुछ गुप्त उपयोग, जिन्हें आप अपने किचन में अपनाकर पा सकते हैं अनगिनत लाभ वो भी बिल्कुल प्राकृतिक तरीक़े से। 1. सुबह खाली पेट दालचीनी पानी एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर सुबह खाली पेट पीने से: * वजन नियंत्रित होता है * पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है * शरीर की सूजन कम होती है यह नुस्खा शरीर को दिनभर ऊर्जावान बनाता है। 2. डायबिटीज के रोगियों के लिए वरदान दालचीनी में मौजूद पॉलीफेनोल्स इंसुलिन की कार्यप्रणाली में सुधार करते हैं। रोज़ाना एक चुटकी दालचीनी पाउडर दही या ओट्स में मिलाकर लेने से ब्लड शुगर लेवल संतुलित रहता है। यह टाइप-2 डायबिटीज़ के रोगियों के लिए प्राकृतिक सहायता सिद्ध हो सकता है। 3. कॉफी या चाय में दालचीनी का ट्विस्ट अपने दिन की शुरुआत करें दालचीनी वाली हर्बल चाय या कॉफी से। * यह शरीर को गर्मी देती है * सूजन घटाती है * तनाव कम करती है बस एक छोटी स्टिक या आधा चम्मच पाउडर पर्याप्त है। 4. वजन घटाने में सहायक दालचीनी मेटाबॉलिज्म को तेज करती है और भूख को नियंत्रित रखती है। गुनगुने पानी में नींबू और शहद के साथ दालचीनी लेने से फैट बर्निंग की प्रक्रिया तेज होती है। यह पेट की चर्बी को भी कम करती है। 5. सर्दी-जुकाम में रामबाण दालचीनी में एंटी-वायरल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। एक कप पानी में तुलसी, अदरक और दालचीनी उबालकर पीने से गला ठीक होता है। दालचीनी वाला गरारा गले की खराश में राहत देता है। 6. त्वचा के लिए गुप्त उपाय दालचीनी सिर्फ खाने में नहीं, चेहरे की सुंदरता बढ़ाने में भी सहायक है। शहद और दालचीनी पाउडर का पेस्ट मुंहासों पर लगाने से बैक्टीरिया मरते हैं। यह ब्लैकहेड्स हटाने और स्किन को ग्लो देने में मददगार है। > सावधानी: यह मिश्रण लगाकर 10 मिनट से अधिक न रखें। > 7. हृदय स्वास्थ्य में सहायक दालचीनी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स कोलेस्ट्रॉल कम करने और ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने में सहायक होते हैं। यह हार्ट अटैक और स्ट्रोक के जोखिम को कम करता है। 8. बालों के लिए अमृत दालचीनी और नारियल तेल का मिश्रण बालों की जड़ों में मालिश करने से बाल मजबूत होते हैं। यह रक्तसंचार बढ़ाता है, जिससे बालों की ग्रोथ में सुधार होता है। 9. किचन क्लीनर के रूप में प्रयोग दालचीनी में बैक्टीरिया मारने की क्षमता होती है। आप इसका उपयोग प्राकृतिक क्लीनर के रूप में कर सकते हैं: * पानी में दालचीनी का तेल मिलाकर किचन टॉप्स या फ्रिज की सफाई करें। * यह न सिर्फ सफाई करता है, बल्कि खुशबू भी छोड़ता है। 10. कीट भगाने में असरदार दालचीनी की खुशबू कीटों को दूर रखती है। * जहां चींटियाँ आती हों, वहाँ दालचीनी पाउडर छिड़क दें। * यह एक सुरक्षित और रसायन मुक्त उपाय है। दालचीनी वह मसाला है जो स्वाद, खुशबू और स्वास्थ्य तीनों में श्रेष्ठ है। इसका प्रयोग न केवल भोजन में, बल्कि सौंदर्य, सफाई, स्वास्थ्य और रोग प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ाने के लिए भी किया जा सकता है। यह छोटे-छोटे उपाय न केवल हमें बीमारी से बचाते हैं, बल्कि एक प्राकृतिक जीवन शैली की ओर ले जाते हैं। दालचीनी को अपने दैनिक जीवन में सम्मिलित करें लेकिन सीमित मात्रा में। अधिक सेवन से शरीर पर विपरीत प्रभाव भी हो सकता है। आयुर्वेद में भी संतुलन को सबसे अधिक महत्व दिया गया है।

RuchiAdarsh

28,535 次观看 • 9 个月前

“समानता तो समान लोगों के बीच होती है। असमान लोगों को समानता की स्थिति में लाने के लिए समान नहीं, बल्कि असमान नियम बनाने पड़ते हैं।” यही आरक्षण का मूल है। SC-ST और OBC को मिला आरक्षण गरीबी हटाने की योजना नहीं, बल्कि सदियों की सामाजिक वंचना, भेदभाव और पर्याप्त प्रतिनिधित्व के अभाव का संवैधानिक जवाब है। एक बच्चा अच्छे स्कूल, कोचिंग, किताबों और तमाम संसाधनों के साथ दौड़ शुरू करता है। दूसरी तरफ़ दलित-पिछड़े परिवार का बच्चा है, जिसके माँ-बाप कभी पेट काटकर, कभी अपनी जरूरतें टालकर उसे पढ़ाते हैं। वह अक्सर संसाधनों और शिक्षकों की कमी से जूझते सरकारी स्कूल से निकलता है। फिर दोनों को एक ही मैदान में खड़ा करके कहा जाता है - “अब मेरिट साबित करो!” और तमाम बाधाएँ पार करके जब वंचित समाज के बच्चे उच्च शिक्षा और नौकरियों की दहलीज तक पहुँचते हैं, तब भी भेदभाव उनका पीछा नहीं छोड़ता। आरक्षित पद खाली छोड़ दिए जाते हैं और योग्य अभ्यर्थियों को NFS - “Not Found Suitable” बताकर बाहर कर दिया जाता है। जातिवाद खत्म नहीं हुआ, उसने बस अपना तरीका और रूप बदल लिया है। जातिवाद खत्म नहीं हुआ है; कई जगह उसने अपना रूप बदल लिया है। इसलिए लड़ाई सिर्फ आरक्षण बचाने की नहीं, हर बच्चे के लिए समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उचित प्रतिनिधित्व और सम्मानजनक अवसर सुनिश्चित करने की भी है। आरक्षण खैरात नहीं है। यह उस बच्चे को बराबरी की तरफ़ ले जाने वाला संवैधानिक सहारा है, जिसकी दौड़ दूसरों से कई कदम पीछे शुरू कराई गई। बाक़ी आप भी देखिए पत्रकार Vineet kumar की ये ग्राउंड रिपोर्ट।

Dr. Laxman Yadav

32,101 次观看 • 26 天前

देश- प्रदेश में पेट्रोल - डीजल और सीएनजी के बढ़ते दामों एवं ख़राब होती स्थिति पर मीडिया को आज प्रतिक्रिया दी : विपक्ष मांग क्या कर रहा है? राहुल जी क्या मांग कर रहे हैं? आप देशवासियों को बताओ कि स्थिति यह है, हमारी मजबूरी है, अंतरराष्ट्रीय स्थिति बन गई उसके कारण मजबूरी है और आने वाले वक्त में हमें यह कदम उठाने पड़ सकते हैं। अभी तो खाली मोदी जी ने देशवासियों को आह्वान किया कि आपको क्या-क्या कदम उठाने हैं। वो कदम उठाने के लिए जो कहा गया उसके बाद सब मुख्यमंत्रियों का उन राज्यों में जहां बीजेपी की सरकारें हैं, उनके मंत्रियों का नाटक हुआ, कोई रिक्शा में गए, कोई पैदल गए, कोई इलेक्ट्रिक वैन में गए और वो का वो तमाशा हो रहा है अभी भी। तमाशे से पब्लिक में मैसेज नहीं जाता है। अगर आप हकीकत में कुछ त्याग करते हो, उसका मैसेज सीधा उतरता गले के अंदर ,पर ये खाली तमाशे कर रहे हैं। अब कल परसों और बढ़ा दिए आज सीएनजी के बढ़ा दिए, ये क्या मजाक है। आप खुल के कहो भई ये हमारी मजबूरी है। लोग लाइक करेंगे उस बात को और वो भी समझेंगे कि नेता प्रतिपक्ष का सम्मान किया है, उन्होंने जो मांग की है उसका जवाब दिया है सत्ता पक्ष ने, एनडीए गवर्नमेंट ने, प्रधानमंत्री मोदी जी ने और अमित शाह जी ने। तो ये तो हुई कायदे की बात। ये जो कर रहे हैं वो बिल्कुल ही ऐसे काम कर रहे हैं जिससे कि लोगों में गलतफहमी पैदा हो और लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि अब कल कितना बढ़ेगा। इस चिंता में लोग तकलीफ में हैं। पेट्रोल पंप पर लाइनें लग रही हैं ये स्वीकार नहीं कर रहे। मुझे आश्चर्य होता है कि जो हकीकत है कि पेट्रोल वाले कहते हैं एक हजार का पेट्रोल लो और कोई कोटा से आएगा, जयपुर, जोधपुर से आएगा, भरतपुर से आएगा, तीन बार रुक के उसको पेट्रोल भरवाना पड़ता है रास्ते में। तो ये जो प्रैक्टिकल हकीकत है उसको ये सरकार हमारे जो मुख्यमंत्री जी और इनके नेता हैं, यहां के जो हमारे मदन राठौड़ साहब हैं उनके अध्यक्ष हैं, इनका काम ही यही है, झूठ बोलो, बार बार असत्य बोलो और नकार दो कि हो ही नहीं रहा है। अरे भाई पब्लिक दुखी हो रही है। पेट्रोल डीजल मिल नहीं रहा है। लाइनें लगी हुई है। LPG नहीं मिलता दस से पंद्रह दिन तक, ये तो गांव गांव से खबर आ रही है। लोहावट से खबर आ गई, ओसियां से खबर आ गई। स्थिति ऐसी बिगड़ी हुई है। जो एजेंसी वाले हैं LPG वाले वो खुद हमें कहते हैं हमारी स्थिति ऐसी हो गई है, टेंशन होता है क्योंकि पब्लिक को जवाब क्या दें हम लोग? वो इसलिए हो रहा है क्योंकि भारत सरकार स्थिति स्पष्ट नहीं करती। स्थिति स्पष्ट करती तो गांव गांव में मैसेज होता तो जो एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर है, पेट्रोल पंप के मालिक भी हैं, उनको जनता के आक्रोश का सामना नहीं करना पड़ता। गलती केंद्र की है और राज्य सरकार की।

Ashok Gehlot

12,631 次观看 • 3 个月前