Video yükleniyor...

Video Yüklenemedi

Ana Sayfaya Dön

चोर-चोर मौसेरे भाई.. बरेली में लेखपाल विपिन पटेल को एक किसान से दाखिल-खारिज के नाम पर ₹5000 रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया, तो लेखपाल की लेखपाल पत्नी के साथ सारे लेखपालों ने धरना दे दिया कि इस तरह किसी रिश्वतखोर को कैसे गिरफ्तार कर सकते हैं..🤪 लेखपालों को चाहिए...

43,210 görüntüleme • 4 ay önce •via X (Twitter)

0 Yorum

Yorum bulunmuyor

Orijinal gönderinin yorumları burada görünecek

Benzer Videolar

यूपी: रिश्वत का रंग गुलाबी होता है! ललितपुर के जग्गनाथ साहू ने आवासीय भूमि को कामर्शियल में बदलवाने के लिए अर्जी दी। अर्जी पर सही रिपोर्ट लगाने की एवज में लेखपाल दीपेश और उनके सहायक सत्यम साहू ने जगन्नाथ से 5 हज़ार की रिश्वत मांगी। किसान ने यूपी एन्टी करप्शन विंग से रिश्वतखोर लेखपाल की शिकायत की। एन्टी करप्शन टीम ने आज रिश्वतखोर लेखपाल और उसके सहयोगी को रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया। एन्टी करप्शन की टीम ने लेखपाल की उन उंगलियों को पानी में डलवाया, जिन उंगलियों से लेखपाल ने केमिकल पाउडर लगे नोटों को गिना था। पानी में उंगलियां डूबते ही पानी का रंग गुलाबी हो गया। "बताइए होता है ना रिश्वत का रंग गुलाबी"

Shahnawaz(News24)

38,955 görüntüleme • 6 ay önce

रिटायरमेंट से सिर्फ 8 माह दूर #हापुड़ के लेखपाल सुभाष मीणा नही रहे. उन्होने कल जहर खाया था जिसके बाद गाजियाबाद के एक अस्पताल में उनकी मौत हो गयी. 3 जून को जनसुनवाई में एक किसान ने खतौनी देने के बदले 500 रूपये लेने की उनकी शिकायत की. डीएम अभिषेक पांडेय ने लेखपाल को सस्पैंड कर दिया और उनके निजी सहायक के खिलाफ केस दर्ज कराया है. शिकायतकर्ता किसान लेखपाल से मामला निपटाने के लिए 5 लाख रूपये मांग रहा था. विभाग ने लेखपाल की कोई मदद नही की. विभाग ने सुभाष मीणा को 4 बड़े गांवों का चार्ज दे रखा था. जिलाधिकारी का "ईमानदार अभियान" लेखपाल की जिंदगी लील गया मुख्यमंत्री ने मेरठ मंडलायुक्त और डीआईजी मेरठ को मामले की जांच के आदेश दिये है

Narendra Pratap

42,902 görüntüleme • 1 yıl önce

रिश्वत ने देने और सवाल पूछने पर लेखपाल ने छात्र के साथ हाथापाई की..उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया..टी शर्ट फाड़ दी और मारपीट की ! न्याय की आस में छात्र ने SDM से शिकायत की तो साहब ने T- Shirt नई दिलवा देंगे कहकर चलता कर दिया...! यूपी के कासगंज में कर्मचारियों की मनमानी..दबंगई का एक उदाहरण सामने आया है..! भानु प्रताप सिंह नामक छात्र अपने पिता जी का इनकम सर्टिफिकेट रिन्यू कराने लेखपाल के पास गया था..! लेखपाल राहुल ने छात्र का इनकम जो पहले 48,000 वार्षिक आय था उसे बढ़ाकर 97,000 कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि लेखपाल को रिश्वत ने देने के कारण उसने सर्टिफिकेट पर इनकम बढ़ा दी है..! छात्र का कहना है कि हम बेहद गरीब है..! एकाएक इनकम बढ़ा देने से उसे सरकार द्वारा मिलने वाली स्कॉलरशिप का लाभ नहीं मिलेगा..इसलिए वह लेखपाल से इस संबंध में बात करने पहुंच था..। लेखपाल से सवाल करने पर वह भड़क गया और उसे गुंडा बताकर मारपीट पर उतारू हो गया..भानु के साथ कर्मचारियों न मारपीट हाथपाई की है..! पीड़ित SDM के पास शिकायत लेकर गया था लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला..! अब पीड़ित DM से शिकायत करके न्याय की गुहार लगाएगा..!

Rahul Saini

10,276 görüntüleme • 1 ay önce

यूपी सरकार ही नहीं बल्कि केंद्र सरकार भी भ्रष्टाचार के खिलाफ़ लगाम लगाने की बात करती हैं जिसका पालन करते हुए अधिकारी किसानों से 2,4 हज़ार नहीं बल्कि 5 लाख 10 लाख रूपये रिश्वत मांग रहे हैं। मुजफ्फरनगर में शीमली गांव के जंगलों में किसान आस मोहम्मद ने अपनी खेती की ज़मीन की पैमाइश के लिए लेखपाल से अनुरोध किया था, लेखपाल ने पैमाईश के लिए किसान से 8 लाख रुपए रिश्वत के रूप में मांगे, किसान ने 5 लाख रूपये लेखपाल गौरव और नवनीत को दे दिए 3 लाख रूपये पैमाईश के बाद देने का वादा कर लिया। 5 लाख रूपये लेने के बाद भी किसान की ज़मीन की पैमाईश न होने पर किसान ने रिश्वत देते हुए बनाई गई वीडियो को न सिर्फ़ वायरल किया है बल्कि आला अधिकारियों के यहां भी लिखित में शिक़ायत दर्ज कराई हैं। मामला अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचने के बाद भी लेखपाल के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हुई है, ये है भ्रष्टाचार पर लगाम? CC: DM War Room Muzaffarnagar DM MUZAFFARNAGAR CM Office, GoUP Government of UP Yogi Adityanath

Zakir Ali Tyagi

20,449 görüntüleme • 3 ay önce

यूपी के अधिकारी..कर्मचारी बिना रिश्वत काम नहीं कर सकते क्या..? ये वीडियो देखिए...👇👇 लेखपाल साहब दोनों पैरों से दिव्यांग महिला को भी नहीं बख्शे..40 हजार लेने के बाद भी काम नहीं किया...! मैनपुरी की नीरज देवी की पीड़ा सुनिए...खेत की पैमाइश के लिए नीरज पिछले दो माह से भटक रहीं है...लेखपाल पंकज ने 40 हजार रुपए लेने की बावजूद खेत की पैमाइश नहीं की...! नीरज का आरोप है कि - उसने कान के बाली और मंगलसूत्र बेंचकर लेखपाल को पैसे दिए थे..लेखपाल अब 50 हजार रुपए और मांग रहा है..! अनगिनत बार तहसील के चक्कर लगाए..वहां से उसे भगा दिया जाता है..DM से भी नहीं मिलने दिया जाता....! सोचिए...जो अधिकारी जनता की सेवा करने के लिए लगाए गए है वह जनता को लूट रहे हैं..!

Rahul Saini

13,567 görüntüleme • 3 ay önce

बद्तमीज आदमी.."तुम्हे दिमाक नहीं है महिला अधिकारी से कैसे बात करनी है" - इतना मारेंगे दिमाक ठीक हो जाएगा.."मूर्ख आदमी" ! यूपी के जिला चंदौली में महिला लेखपाल रंजना सिंह का ग्रामीण को हड़काते हुए वीडियो वायरल हुआ है - वीडियो में कथित तौर पर लेखपाल महोदय सामने खड़े ग्रामीण को धमका रही है..मूर्ख बता रही हैं..मार कर दिमाक ठीक करने की बात कह रही है। घटना के बाद पीड़ित सुग्रीव कलेक्ट्रेट पहुंचे और लेखपाल पर अभद्रता और बदसलूकी का आरोप लगाते हुए शिकायत किए । वही महिला लेखपाल रंजना सिंह ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि वीडियो को तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है..! पहले उनके साथ बदसलूकी की गई थी..! दरअसल ग्रामीणों की गांव में चकरोड और नवीन परती भूमि पर अवैध अतिक्रमण की कई शिकायतों के बाद अधिकारियों के निर्देश पर महिला लेखपाल मौके पर पहुंची थी..जिसके बाद ये विवाद हुआ..!

Rahul Saini

15,810 görüntüleme • 4 gün önce