Video wird geladen...

Video konnte nicht geladen werden

Zur Startseite

चहल के बाद पवन भैया की भी आधी संपत्ति खतरे में है 😂😆

106,539 Aufrufe • vor 9 Monaten •via X (Twitter)

0 Kommentare

Keine Kommentare verfügbar

Kommentare vom Original-Post werden hier angezeigt

Ähnliche Videos

माननीय राजा भैया के ख़िलाफ़ भानवी सिंह की एफआईआर की ख़बर काफ़ी सुर्खियों में है, हो भी क्यों ना राजा भैया TRP बढ़ाने वाला नाम जो हैं। गत चार वर्षों से तलाक का केस दिल्ली के साकेत कोर्ट में चल रहा है, जिसपर कोर्ट ने सभी पत्रकारों की रिपोर्टिंग पर भानवी सिंह के ही अनुरोध पर रोक लगा रखी है। मर्यादा के कारण भैया ने आज तक इस विषय पर कभी कुछ नहीं कहा और शायद कहेंगे भी नहीं, जबकि भानवी सिंह ने अब बदतमीज़ी की सभी हदों को पार कर दिया है। मेरे ऊपर, भैया के सहयोगियों, सेवकों के ऊपर मुक़दमा दर्ज कराने से जब मन नहीं भरा तो आज भैया के ऊपर भी झूठी एफआईआर करा दी। भैया पर उंगली उठेगी तो उनके शुभचिंतक चुप नहीं बैठेंगे, बैठना चाहिए भी नहीं। अब इनका असली चरित्र आप सभी के सामने लाने का समय आ गया है, भानवी जी संपत्ति के लालच में कई बार अपने माता पिता पर हाथ उठा चुकी हैं। प्रस्तुत ऑडियो में भानवी सिंह की मां श्रीमती मंजुल सिंह अपनी पुत्री भानवी से मार खाने के बाद राजा भैया से रो-रोकर अपनी आपबीती सुना रही हैं। बताते चलें कि भानवी सिंह के घर का नाम ‘मोनू’ है जिसे आप ऑडियो में सुनेंगे। जिनको लग रहा हो कि ऑडियो फर्जी है, उनके लिए वो पत्र भी संलग्न है जिसमें भानवी सिंह की 75 वर्षीय वृद्ध और बीमार मां ने उनके द्वारा बार बार पीटे जाने, गाली गलौच करने, धमकी देने से आतंकित होकर पुलिस आयुक्त लखनऊ से अपनी सुरक्षा की गुहार लगायी है। भैया के ऊपर झूठी एफआईआर कराने के बाद अब संकोच लिहाज का कोई मतलब नहीं रह जाता है। इनका असली चेहरा दिखाने वाले कई प्रमाण ऑडियो, वीडियो, अभिलेखों के रूप में मौजूद हैं जो समय समय पर आपके सामने लाता रहूंगा।

कुँवर अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी

86,347 Aufrufe • vor 1 Jahr