正在加载视频...

视频加载失败

छात्रों की आवाज़ को सलाम। ✊ जब युवा जागता है, व्यवस्था जवाब देती है। #StudentsProtest #StudentsUnity #StudentsVoice #StudentPower #JusticeForStudents #StandWithStudents #EducationMatters #PaperLeak #YouthVoice #RightToEducation #लोकतंत्र #छात्र_एकता #छात्रों_की_आवाज़ #शिक्षा_बचाओ #युवा_की_आवाज़ #न्याय_चाहिए #PaperLeakJustice #Accountability

0 条评论

暂无评论

原始帖子的评论将显示在这里

相关视频

रात के अंधेरे में लोकतंत्र का गला घोंटने की कोशिश! जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर में अपनी जायज़ मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरने पर बैठे NSUI कार्यकर्ताओं को देर रात पुलिस द्वारा जबरन उठाकर गिरफ़्तार करना भाजपा सरकार की दमनकारी मानसिकता का शर्मनाक उदाहरण है। जब सरकार के पास छात्रों के सवालों का जवाब नहीं होता, तब वह आधी रात को पुलिस भेजती है। यह लोकतंत्र नहीं, सत्ता के अहंकार का प्रदर्शन है। क्या अब इस सरकार में अपने अधिकारों की बात करना भी अपराध हो गया है? याद रखिए, रात के अंधेरे में आवाज़ों को दबाने की कोशिश करने वाली सरकारें इतिहास में कभी सफल नहीं हुईं। छात्रों की आवाज़ को गिरफ़्तार किया जा सकता है, उनके हौसलों को नहीं। लोकतंत्र लाठियों से नहीं, संवाद से चलता है। छात्रों की आवाज़ दबाना बंद करो! Government of Rajasthan Bhajanlal Sharma Rajasthan Police

Harish Chaudhary

10,993 次观看 • 2 个月前

हाथों में किताबें थीं, हथियार नहीं... सपनों की बात करने निकले थे, अपराधी बनने नहीं। अगर कोई छात्र अपनी बात लोकतांत्रिक तरीके से रखना चाहता है, तो उसकी आवाज़ सुनी जानी चाहिए, दबाई नहीं जानी चाहिए। लाठी की चोट सिर्फ शरीर पर नहीं पड़ती, वह लाखों युवाओं के भरोसे पर भी पड़ती है। आज सवाल सिर्फ एक प्रदर्शन का नहीं है, सवाल यह है कि क्या इस देश के युवाओं की आवाज़ सुनी जाएगी? हर छात्र की एक ही मांग है—न्याय, पारदर्शिता और सम्मान। याद रखिए, जब युवा बोलना छोड़ देते हैं, तब देश का भविष्य भी खामोश हो जाता है। हम किसी हिंसा का समर्थन नहीं करते, लेकिन यह ज़रूर कहते हैं कि छात्रों की बात का जवाब संवाद से होना चाहिए, डंडे से नहीं। #Students #StudentVoice #Aspirants #JusticeForStudents #jantarmantar #delhiprotest

Gopal Verma 🇮🇳

10,227 次观看 • 1 个月前

आज देश की राजधानी दिल्ली में लोकतांत्रिक रूप से अपनी आवाज़ बुलंद कर रहे छात्रों व छात्राओं पर पुलिस द्वारा किया गया लाठीचार्ज बेहद निंदनीय और लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी इस बर्बर कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा करती है। देश का युवा अपने भविष्य, पारदर्शी भर्ती व्यवस्था और शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही की मांग कर रहा है। यदि सरकार युवाओं की आवाज़ सुनने के बजाय दमन का रास्ता अपनाएगी, तो यह लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है। सत्ता के इशारों पर लाठियां चलाकर जनआक्रोश को दबाया नहीं जा सकता। सरकार को चाहिए कि शिक्षा मंत्री की जवाबदेही तय करे, युवाओं की मांगों पर तत्काल संवाद शुरू करे और सिस्टम में बैठे दोषियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करे। यदि समय रहते सरकार ने युवाओं की पीड़ा को नहीं समझा, तो देशभर में जनआक्रोश और व्यापक लोकतांत्रिक आंदोलन खड़ा होना तय है। #संसद_मार्च

Rashtriya Loktantrik Party

12,351 次观看 • 1 个月前

न्यूज़ीलैंड की संसद में माओरी जनजाति से आने वाली आदिवासी सांसद हाना रावहिती ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए स्वदेशी संधि विधेयक की एक प्रति फाड़ दी और पारंपरिक हाका नृत्य किया। इस विरोध ने 1840 की वेटांगी संधि का सम्मान करने की आवश्यकता को उजागर किया और माओरी समुदाय की आवाज़ को मजबूती दी। 22 वर्षीय हाना, जो संसद की सबसे कम उम्र की सांसद हैं, के साथ अन्य सांसद और दर्शक भी जुड़ गए, जिससे सदन में हलचल मच गई। स्पीकर को सत्र स्थगित करना पड़ा। यह घटना लोकतंत्र के महत्व को भी दर्शाती है, क्योंकि लोकतंत्र वह व्यवस्था है जो सभी समूहों को अपनी आवाज़ उठाने का अवसर देती है। अगर आदिवासी समुदायों को संसद में उचित प्रतिनिधित्व और हिस्सेदारी मिलती, तो शायद उनका विरोध इस तरह से व्यक्त नहीं करना पड़ता। यह दिखाता है कि लोकतंत्र में हिस्सेदारी करना हर समूह के अधिकारों और मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए जरूरी है। भारत में भी इसी प्रकार आदिवासी समुदाय के खिलाफ सरकार द्वारा कई बिल लाए गए हैं, जिनमें उनके जल, जंगल, जमीन और एसटी का दर्जा कमजोर करने की कोशिश की गई है। इन प्रयासों ने आदिवासी समुदाय की अधिकारों की सुरक्षा को खतरे में डाला है। जब तक आदिवासी समुदायों को उचित हिस्सेदारी और प्रतिनिधित्व नहीं मिलता, तब तक उनका विरोध और संघर्ष जारी रहेगा, क्योंकि लोकतंत्र में उनकी आवाज़ का महत्व है।

Hansraj Meena

37,574 次观看 • 1 年前

जब आवाज़ को लाठी से दबाया जाए, तो समझो तानाशाही का दौर लौट आया है,,, देखिए कैसे दिल्ली पुलिस महिलाओं के साथ अभद्रता पूर्ण व्यवहार कर रही है,,, 🛑शांतिपूर्ण तरीके से अपने हकों और यूजीसी और आरक्षण के विरोध में सड़क पर उतरे छात्राओं और प्रदर्शनकारियों पर पुलिस प्रशासन का यह लाठीचार्ज बेहद शर्मनाक और अलोकतांत्रिक है। क्या इस देश में शांति से सवाल पूछना और विरोध जताना भी गुनाह हो गया है?ताक़त के बल पर आवाज़ को कुचला जा सकता है, लेकिन विचारों को नहीं। हम इस दमनकारी कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हैं और प्रशासन से मांग करते हैं कि छात्रों पर हुए अत्याचार का जवाब दिया जाए।✊ सच्चाई झुकेगी नहीं, आवाज़ रुकेगी नहीं! #UGCRollback #StudentProtest #LathiCharge #PMOindia #amitshah

ajay sanatani

15,124 次观看 • 19 天前

यह सिर्फ एक घटना नहीं है – यह सत्ता के अहंकार, प्रशासनिक बेलगाम रवैये और लोकतंत्र की जड़ों पर हो रहे हमले का खतरनाक संकेत है। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला में एक युवा पत्रकार पोषराम साहू को सिर्फ इसलिए बेरहमी से पीटा गया क्योंकि उन्होंने कृषि विकास अधिकारी से किसान सम्मान निधि पर सवाल पूछा। बीच-बचाव करने आए वकील को भी नहीं छोड़ा गया। यह घटना सिर्फ एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि सवाल पूछने के अधिकार पर सीधा प्रहार है। जब सरकारी अधिकारी ही जवाब देने के बजाय हिंसा पर उतर आएं, तो यह साफ संकेत है कि प्रशासन जवाबदेही से बचना चाहता है। इससे भी ज्यादा चिंता की बात यह है कि ऐसे मामलों में अक्सर सख्त कार्रवाई नहीं होती, जिससे यह संदेश जाता है कि सत्ता का संरक्षण मौजूद है – चाहे वह की सरकार ही क्यों न हो। पत्रकार लोकतंत्र की आवाज़ होते हैं – उन पर हमला दरअसल संविधान द्वारा दी गई अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है। अगर पत्रकार सुरक्षित नहीं रहेंगे, तो सच दबा दिया जाएगा और लोकतंत्र सिर्फ नाम का रह जाएगा।

NCIB Headquarters

22,281 次观看 • 4 个月前

SSC का काला सच! हर साल लाखों छात्र SSC परीक्षाओं की तैयारी में अपना खून-पसीना बहाते हैं, लेकिन जब रिजल्ट आता है, तो उनके सपनों पर SSC खुद ही पानी फेर देती है। Unfair cut-off, Normalization के नाम पर नंबरों से हेरफेर, और सबसे बड़ी धांधली— Waiting List का जारी न होना! आखिर SSC यह सब क्यों कर रही है? Late Night Result Announcement : SSC हमेशा देर रात नतीजे जारी करती है, जिससे छात्र प्रतिक्रिया देने में देरी करें। Unexpected Cut-off Game : बार-बार ऐसी कटऑफ जारी की जाती है जो छात्रों के लिए पूरी तरह चौंकाने वाली होती है। Where is the Waiting List? कई बार योग्य अभ्यर्थी बहुत मामूली अंतर से चूक जाते हैं, लेकिन SSC उन्हें मौका देने के बजाय पूरी लिस्ट गायब कर देती है! Zero Accountability : SSC से जब भी जवाब मांगा जाता है, तो या तो कोई प्रतिक्रिया नहीं आती या फिर गोलमोल जवाब देकर मामले को दबा दिया जाता है। क्या यह सब सिर्फ लापरवाही है, या SSC जानबूझकर एक बड़े घोटाले को छिपाने की कोशिश कर रही है? छात्र कब तक ऐसे ही अन्याय सहते रहेंगे? #SSC_RELEASE_CGL2024_FINALANSKEY #SSC_CGL_2024 #ssccglscam #SSCCGL2024FinalResult

Neetu Singh

20,204 次观看 • 1 年前