Загрузка видео...

Не удалось загрузить видео

На главную

जिनको “पीपल” और “खेजड़ी” में अंतर नहीं पता वो राजस्थान में खेजड़ी संरक्षण कानून बनाएंगे!! #irony

13,371 просмотров • 1 месяц назад •via X (Twitter)

Комментарии: 0

Нет доступных комментариев

Здесь появятся комментарии из оригинального поста

Похожие видео

कितने निकम्मे है ये नेता खेजड़ली के मेले में मंच पर बिश्नोई समाज को खेजड़ी का ज्ञान दे रहे है। राजस्थान सरकार में कानून मंत्री है खेजड़ी के महत्व पर पूरा आधे घंटे का भाषण दे देते है लेकिन कानून नहीं बना सकते😡 ये विडियो में चलचित्र जोजरी नदी में केमिकल से जली खेजड़ियो का है ओर आवाज उसी दौरान खेजड़ली मेले में भाषण देते राजस्थान सरकार के केबिनेट मंत्री कानून मंत्री जी Jogaram Patel जी की है। बताओ मेरे समाज के है तो क्या हुआ जो नेता खेजड़ी बचाने के कानून के मिंगणे समय पर नही गुड़का सकता है उन नेताओं के मिंगणे गुड़का दो पर्यावरण प्रेमी समाज बंधुओं। अपने समाज का नेता है का हित देखना ही हमारी कमजोरी है।उसे सरकार का हिस्सा समझे आप ओर सरकार किसी एक समाज के अंडर नही होती। अपनी भुल को सुधारे हम।मैने आजतक अपने समाज के नाम पर नेताओं का कभी सम्मान ओर समर्थन नहीं किया। किसी विशेष मुद्दे पर अगर वो गलत है तो गलत है शर्म किस बात की कहने में हमें।

Thar_Desert_Photography

14,768 просмотров • 6 месяцев назад

गत रात्रि ओसियां विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डांवरा में नव निर्माणाधीन सोलर प्लांट की आड़ में 100 से अधिक खेजड़ी के पेड़ों की अवैध कटाई किया जाना अत्यंत निंदनीय है। यह केवल पेड़ों की कटाई नहीं, बल्कि मरुधरा की जीवनरेखा पर सीधा हमला है। एक तरफ़ बीकानेर में खेजड़ी संरक्षण को लेकर पर्यावरण प्रेमी आंदोलन कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर ओसियां विधानसभा क्षेत्र के डांवरा में सोलर प्लांट की आड़ में अंधाधुंध खेजड़ी की कटाई की जा रही है। यह दोहरा मापदंड और प्रशासनिक उदासीनता अत्यंत चिंताजनक है। चिंताजनक तथ्य यह है कि इससे पूर्व ओसियां विधानसभा के ग्राम खारी में भी सोलर प्लांट के नाम पर खेजड़ी वृक्षों का विनाश किया गया। जब ग्रामीणों ने इस पर्यावरणीय अपराध के खिलाफ शांतिपूर्ण ढंग से विरोध दर्ज कराया, तो दोषी कंपनियों पर कार्रवाई करने के बजाय प्रशासन ने ग्रामीणों को ही पाबंद किया। यह रवैया न केवल अन्यायपूर्ण है, बल्कि यह खतरनाक संदेश भी देता है कि कानून आम जनता के लिए सख़्त और पर्यावरण विनाश करने वालों के लिए नरम है। वर्तमान में डांवरा में ग्रामीणजन खेजड़ी कटाई के विरोध में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। मैं प्रशासन से स्पष्ट मांग करती हूँ कि ग्रामीणों की सभी जायज़ मांगों को तत्काल स्वीकार किया जाए, दोषी कंपनियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए और भविष्य में खेजड़ी जैसे संरक्षित वृक्षों की कटाई पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित किया जाए। #खेजड़ी_बचाओ Bhajanlal Sharma CMO Rajasthan District Collector & Magistrate, Jodhpur Jodhpur Rural Police

Divvya Mahepal Madernna

24,912 просмотров • 6 месяцев назад