Video yükleniyor...

Video Yüklenemedi

Ana Sayfaya Dön

जब Epstein ने हरदीप पुरी से पूछा कि Reid Hoffman के साथ मीटिंग कैसी थी? तब हरदीप पुरी कहते हैं कि मैं आपसे पर्सनली मिलकर ये बताना चाहूंगा। आखिर हरदीप पुरी बार-बार Epstein से मिलने का बहाना क्यों बना रहे थे? हरदीप पुरी बताएं कि एक बलात्कारी के साथ...

18,348 görüntüleme • 7 ay önce •via X (Twitter)

0 Yorum

Yorum bulunmuyor

Orijinal gönderinin yorumları burada görünecek

Benzer Videolar

13 नवंबर 2014 को Reid Hoffman को Epstein ने एक मेल भेजा, जिसमें वो 'डिजिटल इंडिया' की जानकारी दे रहा था। जबकि 'डिजिटल इंडिया' जुलाई, 2015 में शुरू हुआ था। इसका मतलब है कि हरदीप पुरी ने भारत के नागरिकों से पहले ही Epstein को 'डिजिटल इंडिया' की जानकारी दे दी थी। हम सोच रहे थे- इस देश की सरकार को एक 'माई का लाल' चला रहा था, जबकि सच्चाई यह है कि अमेरिका में बैठा 'एक दलाल' चला रहा था। हरदीप पुरी कह रहे हैं- मैं तो Epstein को 'डिजिटल इंडिया' की जानकारी दे रहा था। अब सवाल है कि हरदीप पुरी को यह जानकारी कहां से मिली, वो तो सरकार का हिस्सा नहीं थे। नरेंद्र मोदी बताएं- ⦁ आप हरदीप पुरी के माध्यम से देश की जानकारी किसे और क्यों दिलवा रहे थे? ⦁ आखिर मोदी जी, हरदीप पुरी और Epstein का क्या रिश्ता है? : AICC मीडिया और पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन Pawan Khera 🇮🇳 ಪವನ್ ಖೇರಾ जी 📍 दिल्ली

Congress

89,540 görüntüleme • 7 ay önce

पिछले कुछ समय से Epstein Files को लेकर पूरे विश्व में चर्चा है। इस मामले को लेकर 7 देशों के नेताओं ने इस्तीफे दिए हैं। दुख की बात है कि नरेंद्र मोदी और हरदीप सिंह पुरी का नाम भी इसमें शामिल है। हरदीप सिंह पुरी ने इस बारे में मुंह खोला। कुछ इंटरव्यू दिए, जिनमें जमकर झूठ बोला। ये वही हरदीप सिंह पुरी हैं, जिन्हें बिना सांसद बने ही नरेंद्र मोदी ने मंत्री बना दिया। • हरदीप सिंह पुरी ने कहा- जब वे पहले बार एपस्टीन से मिलने जा रहे थे तो उन्हें पता ही नहीं था कि वे कहां जा रहे हैं, क्योंकि उन्हें कहा गया था कि ड्राइवर उन्हें छोड़ देगा • ये कितना शर्मनाक है कि ऐसी बात एक फॉरेन सर्विस का अधिकारी कह रहा है, जो कि अमेरिका में एम्बेसडर था • हरदीप सिंह पुरी ने इंटरव्यू में यह भी कहा- एपस्टीन से मिलने जाते वक़्त मैं थोड़ा असहज हुआ तो गूगल किया कि कहां जा रहा हूं और फिर आपस में पूछा कि क्या एपस्टीन से मिलने जाना चाहिए सवाल है- ये सब जब हुआ तो क्या हरदीप सिंह पुरी बच्चे थे? : AICC मीडिया और पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन Pawan Khera 🇮🇳 ಪವನ್ ಖೇರಾ जी

Congress

20,380 görüntüleme • 7 ay önce

हरदीप सिंह पुरी ने एक इंटरव्यू में कहा- मेरी Epstein से ज्यादा बात नहीं हुई। एक दो इमेल हुए और तीन-चार बार मुलाकात हुई। ये सरासर झूठ है। हरदीप सिंह पुरी ने एक और इंटरव्यू में कहा- मैंने कभी अपॉइंटमेंट नहीं मांगा। ये बात भी झूठ है, क्योंकि हरदीप पूरी खुद पूछते थे 👇 Jeff, Can I See You? Jeff, Are You In Town? जब हरदीप सिंह पुरी ने कभी अपॉइंटमेंट नहीं मांगा तो फिर ये सब क्या था। क्या आप पर मोदी का दबाव था कि जाइए और Epstein से मिलिए। 2014-16 के बीच भारत के 3 राजदूत अमेरिका में रहे। सवाल है- आखिर किसके निर्देश पर रिटायर हो चुके हरदीप सिंह पुरी को Epstein से मिलने भेजा जाता था। : AICC मीडिया और पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन Pawan Khera 🇮🇳 जी

Congress

32,931 görüntüleme • 7 ay önce

हरदीप पुरी सिर्फ Reid Hoffman के मेल की बातें बता रहे हैं और बाकी सब छिपाना चाहते हैं। हरदीप पुरी सिर्फ झूठ बोल रहे हैं कि मेरी Epstein से बात ही नहीं होती थी। सच्चाई ये है कि कॉफी पीने आप जाते थे, Have Fun आप लिखते थे... यानी आप सबकुछ जानते थे। बलात्कारियों को पैरोल दिलवाकर मालाएं पहनाना, उन्हें MP-MLA बनाना... BJP की पुरानी आदत रही है। लेकिन मीडिया का स्तर देखिए कि वो भी Epstein को डिफेंड कर रहा है। हमें ये देखकर सदमा लगा है। ऐसी पत्रकारिता पर लानत है। सवाल उठते हैं- Epstein फाइल में ऐसा क्या है, जो नरेंद्र मोदी पहले जैसे नहीं रहे? जिन्होंने अपना कैंपेन 'घर-घर मोदी' से शुरू किया था, वो आज 'थर-थर मोदी' हो गया है। : AICC मीडिया और पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन Pawan Khera 🇮🇳 जी 📍 दिल्ली

Congress

19,706 görüntüleme • 7 ay önce

हरदीप पुरी ने Jeffrey Epstein को एक मेल भेजी, जिसमें Reid Hoffman को CC में रखा गया था। यानी हरदीप पुरी, Reid Hoffman के पीछे छिपने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे इनका झूठ उजागर हो रहा है। इस मेल में लिखा गया है- 'Jeff/Reid, I have summarised my findings above in order to endorse Jeffs view, that the visit to India be undertaken earlier rather than later.' अब सवाल है कि एक प्राइवेट सिटिजन Jeff को रिपोर्ट कर रहा है कि मैंने एक Summary बना दी है और Reid Hoffman को हिंदुस्तान आने में देरी नहीं करनी चाहिए। फिर हरदीप पुरी एक और मेल में लिखते हैं- Jeff, your suggestion for less of goody-goody and more of internet based entrepreneurial ideas has registered. I'm ready! • मगर हरदीप पुरी ने किसी भी इंटरव्यू में यह नहीं बताया कि 13 नवंबर 2014 को भेजे गए इस मेल से पहले उन्होंने 9 मीटिंग्स कर लीं थीं • 23, 24 सितंबर 2014 को हरदीप पुरी के साथ Epstein का लंच था। 5, 6, 8 और 9 जून को Epstein के साथ हरदीप पुरी की मीटिंग हुईं • Epstein ने एक मेल में Reid Hoffman से कहा कि हरदीप पुरी भारत में आपका आदमी है। फिर Epstein, हरदीप पुरी से पूछता है कि मीटिंग में क्या हुआ, बताओ ... तो जवाब में कहा जाता है कि मैं अभी-अभी सैन फ्रांसिस्को पहुंचा हूं। मीटिंग होने के बाद मैं आपको बताता हूं • Epstein आगे हरदीप पुरी से यह भी कहता है Reid Hoffman से कहो कि मैं आपकी इंडिया ट्रिप ऑर्गनाइज कर दूंगा और मैं Science & Technology और social networking gurus से आपकी मुलाकातें करवाऊंगा ये दिखाता है कि देश की सरकार ऐसे चल रही है। इन वर्षों में बहुत कुछ ऐसा हुआ, जिसकी कड़ियां जुड़ती चली जा रही हैं। : AICC मीडिया और पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन Pawan Khera 🇮🇳 जी 📍 दिल्ली

Congress

75,715 görüntüleme • 7 ay önce

हाल में हरदीप सिंह पुरी का एक और इंटरव्यू देखा, जो 17 मिनट का था। इसमें 11 मिनट तक उन्होंने सफाई दी और 5-6 मिनट राहुल गांधी जी पर बोले। लेकिन हमारा मानना है कि राहुल गांधी जी को Epstein के दोस्तों के वैलिडेशन की जरूरत नहीं है। हरदीप पुरी ने कहा- 'In hindsight it was a mistake, after that I did not have much contact.' जबकि पिछले इंटरव्यू में कहा था कि वो uneasy हो गए थे। सवाल है- असहज होने के बाद Epstein से क्यों मिलते रहे? हरदीप पुरी ने यह भी कहा- 'Then, from that time in 2014 till I left, only 3-4 meetings more.' जबकि ये झूठ है। 2014-17 के बीच हरदीप पुरी और Epstein के बीच 62 ईमेल एक्सचेंज हुए। इसके अलावा, 2014 में 5, 6, 8 और 9 जून, 19, 23 और 24 सितम्बर, 9 और 10 अक्टूबर को मीटिंग्स में क्या बात हुई? सवाल है- जून, 2014 में हरदीप पुरी क्या थे, किस पद पर थे और उन्होंने किस हैसियत से Epstein से मुलाकात की। इसमें रोचक बात ये है कि नरेंद्र मोदी ने मई, 2014 में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी और जून, 2014 में हरदीप पुरी की मुलाकात का सिलसिला शुरू होता है। यही कारण है कि नरेंद्र मोदी बर्थडे विश कर रहे हैं और बिल गेट्स से डर रहे हैं। : AICC मीडिया और पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन Pawan Khera 🇮🇳 जी

Congress

21,013 görüntüleme • 7 ay önce

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने पूरे देश में White T-shirt कैंपेन चलाया है। इस कैंपेन में हमारी महिला कार्यकर्ता टी शर्ट पर 'The PM is Compromised' लिखकर पूछ रही हैं कि हरदीप पुरी ने अभी तक इस्तीफा क्यों नहीं दिया है? हरदीप पुरी का नाम Epstein फाइल में ही नहीं आ रहा, उन्होंने खुद स्वीकार किया है कि Epstein जैसे सीरियल रेपिस्ट और Paedophile व्यक्ति के साथ उनका उठना-बैठना रहा है। Epstein फाइल में नरेंद्र मोदी के मंत्री हरदीप पुरी के साथ ही उनके पूंजीपति दोस्त अनिल अंबानी का भी नाम आ चुका है। ऐसे में हम मांग करते हैं कि हरदीप पुरी तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दें। पूरी दुनिया में Epstein फाइल ने तहलका मचा रखा है, लोगों का इस्तीफा लिया जा रहा है, लेकिन हिंदुस्तान में ऐसे लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है। ऐसे में महिला कांग्रेस शांत नहीं बैठेगी। हम आपको तब तक घेरेंगे, जब तक हरदीप पुरी का इस्तीफा नहीं हो जाता है। : महिला कांग्रेस अध्यक्ष Alka Lamba 🇮🇳 जी

Congress

33,480 görüntüleme • 7 ay önce

दुनिया का कितना ही घिनौना और खूंखार अपराधी हो, उसकी बस एक ही तमन्ना होती है कि कैसे जेल जाने से बचा जाए। कल आंध्र प्रदेश में मुख्यमंत्री बिल गेट्स का स्वागत कर रहे थे और दो दिन पहले मोदी जी के द्वारा हरदीप पुरी को exotic बर्थडे विश दी जा रही थी। कुल मिलाकर, सबको क्लीन चिट देने का काम BJP कर रही है। सरकार के सूत्र कह रहे हैं- बिल गेट्स AI समिट में नहीं आएंगे और खुद बिल गेट्स कह रहे हैं कि मैं समिट में आऊंगा और भाषण दूंगा। सरकार के सूत्र यह भी कह रहे हैं कि हम उन Survivors के साथ खड़े हैं, जो Epstein के हाथों शिकार हुए हैं। मतलब अब सरकार को अच्छी बात कहने में भी शर्म आ रही है। सवाल है- • ये सरकार के सूत्र कौन हैं? • मोदी खुद सामने आकर क्यों कुछ नहीं कहते? • आखिर ये डर किससे रहे हैं और डर किस बात का है? ये दिखाता है कि प्रधानमंत्री का इकबाल मिट चुका है और अब बात देश की साख पर आ गई है। : AICC मीडिया और पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन Pawan Khera 🇮🇳 ಪವನ್ ಖೇರಾ जी

Congress

49,595 görüntüleme • 7 ay önce

2014 और 2017 के बीच जब हरदीप पुरी Epstein से मिलते थे, उस दौरान एहुद बराक का एक खास साथी, मोसाद का एक बड़ा एजेंट योनी कोरेन उसी अपार्टमेंट में रहता था। FBI ने अपने स्टेटमेंट में लिखा है कि Epstein एक जासूस था, जिसकी ट्रेनिंग एहुद बराक के अंडर हुई थी। ये बहुत डराने वाली बात है कि हमारे देश की सरकार किन लोगों के हाथों में खेल रही है? ऐसे में भारत को आज सबसे बड़ा खतरा उनसे है, जो खुद सरकार में बैठे हैं। 2020-2024 के बीच में भारत के इजरायल से डिफेंस एक्सपोर्ट करीब 34% हुए। भारत इजरायल के रक्षा बाजार का सबसे बड़ा ग्राहक बनकर सामने आया। ये उन मेल और मीटिंग्स का नतीजा है, जो Epstein के घर पर हरदीप पुरी, एहुद बराक से करते थे। भारत के टैक्स देने वालों का पैसा कहां खर्च होगा ये हमारी सरकार को तय करना था, लेकिन ये Epstein तय कर रहा था। : AICC मीडिया और पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन Pawan Khera 🇮🇳 ಪವನ್ ಖೇರಾ जी 📍 दिल्ली

Congress

16,898 görüntüleme • 7 ay önce

राहुल गांधी के खुलासे पर न्यूजलॉन्ड्री की मुहर - "हरदीप सिंह पुरी की बेटी जॉर्ज सोरोस का फंड मैनेज करती हैं।" राहुल गांधी ने 12 मार्च को संसद में कहा था, "यहां हमारे साथ एक सज्जन बैठे हैं, जो तेल मंत्री (हरदीप सिंह पुरी) हैं। उन्होंने खुद कहा है कि वे श्री एपस्टीन के 'दोस्त' हैं। मेरे पास एक दस्तावेज़ है, जिससे पता चलता है कि उनकी बेटी को जॉर्ज सोरोस से पैसे मिले हैं।" उनके पेपर दिखाने के बावजूद सत्ता पक्ष ने ​हल्ला किया और राहुल गांधी के इस आरोप को कार्रवाई से हटा दिया गया। अब न्यूजलॉन्ड्री की खबर बता रही है कि राहुल गांधी ने सही बात बोली थी। सोरोस को मुद्दा बनाने वाले खुद सोरोस से माल खींच रहे हैं।

Krishna Kant

162,035 görüntüleme • 5 ay önce