Video yükleniyor...

Video Yüklenemedi

Ana Sayfaya Dön

जमाने को क्यूं बताऊं तुम मेरे क्या हो ? तुम्हें खामोशी से चाहना मुझे अच्छा लगता है ।।

12,283 görüntüleme • 1 yıl önce •via X (Twitter)

0 Yorum

Yorum bulunmuyor

Orijinal gönderinin yorumları burada görünecek

Benzer Videolar

प्यारी अज़रा, तुम्हें जन्मदिन की बहुत सारी बधाई। आज तुम्हारा जन्मदिन है लेकिन तुम अपनी ज़िंदगी की सबसे मुश्किल लड़ाई लड़ रही हो। पिछले 4 महीने से तुमने जो सहा है, तुम जिस तकलीफ़ से गुज़री हो…उसने मुझे परेशान तो बहुत किया है लेकिन उसने मुझे तुम्हारे हौसले का मुरीद बना दिया है। मैं कई बार सोचता हूं कि कैसे कोई इतनी पीड़ा झेल सकता है? कैसे कोई इतनी मुश्किलों के बावजूद भी मुस्कुरा सकता है? तुम्हारे हौसले का कोई जवाब नहीं। तीन-तीन सर्ज़री, हफ्तों अस्पताल के बिस्तर पर पड़े रहना और महीनों तक रेडिएशन थेरेपी के तकलीफ़देह अनुभव से गुज़रना भीतर तक तोड़ देने वाला है लेकिन इस मुश्किल वक्त में भी तुमने हिम्मत नहीं हारी। हर बार जब तुम OT के भीतर गई तो मुझे बहुत डर लगा। सच बताऊं तो इस दौरान में कई बार बहुत डर गया था। जिस चेहरे पर मुस्कुराहट देखने के लिए मैं हर कोशिश करता हूं… उसे यूं मुरझाता देखना किसी बड़े पहाड़ के नीचे दब जाने और साँस लेने के लिए छटपटाने जैसा लगता था। तुम्हें दर्द से कराहते हुए देखना मेरे मेरे जीवन की सबसे मुश्किल घटना थी। ऐसा लगता जैसे मैं टूट कर बिखर गया हूं। जब तुम रोज़ रेडियोथेरेपी के लिए रेडिएशन रूम में जाती तो मैं और ज़िया तुम्हें पीछे खड़े होकर देखकर मुस्कुराते रहते थे ताकि तुम्हें हिम्मत मिले लेकिन भीतर से बहुत डरे भी रहते थे। मुझे पता है कि तुम भी डरती थी लेकिन तुमने वो डर ज़ाहिर नहीं होने दिया। हफ्तों तक अपनी बेटी ज़िया आंबेडकर को गोद में ना उठा पाने का दर्द भी तुमने झेला। जब ज़िया रोती तो उस छटपटाहट को मैंने तुम्हारे अंदर कई बार महसूस किया। तुम्हें एक मां के तौर पर गिल्ट महसूस करते हुए भी देखा कि तुम अपनी बेटी को दुलार नहीं पा रही या उसका ख़याल नहीं रख पा रही। आज भी तुम बहुत तकलीफ़ में हो। तुम्हारा शरीर लड़ रहा है, रेडिएशन की बर्निंग झेल रहा है, दवाइयों के रिएक्शन सह रहा है, थकान और कमज़ोरी से जूझ रहा है लेकिन इन सबके बावजूद जब तुम हँसकर हम दोनों को गले लगाती हो तो ऐसा लगता जैसे धान के सूखे खेतों में किसी ने पानी भर दिया है। अज़रा तुम्हारे अंदर बहुत हिम्मत है। तुम सच में बहुत निडर हो। मैं तुम्हारे हौसले का क़ायल हो गया हूं। मैं तुम्हारे ठीक होने की उम्मीद में हूं। Azra Parveen जल्द ठीक हो जाओ प्लीज़… तुम्हारा सुमित

Sumit Chauhan

24,178 görüntüleme • 6 ay önce