Video wird geladen...

Video konnte nicht geladen werden

Zur Startseite

जीवन के रंग…लोक संस्कृति के संग!

28,855 Aufrufe • vor 3 Jahren •via X (Twitter)

0 Kommentare

Keine Kommentare verfügbar

Kommentare vom Original-Post werden hier angezeigt

Ähnliche Videos

पवरिया नृत्य विशेषकर उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल और बिहार की लोक-संस्कृति से जुड़ा एक पारंपरिक लोक नृत्य है। इसे मुख्य रूप से बच्चे के जन्म या अन्य मांगलिक अवसरों पर खुशी और उत्सव व्यक्त करने के लिए पवरिया समाज के स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया जाता रहा है। पारंपरिक रंग-बिरंगे परिधान, ढोलक, मंजीरा और अन्य लोक वाद्य इसके प्रमुख आकर्षण हैं। #FolkDance लेकिन दुर्भाग्य से समय के साथ इस प्राचीन लोक परंपरा के कुछ रूपों में बदलाव आया है। निहित स्वार्थ और मनोरंजन की बढ़ती मांग के कारण कहीं-कहीं इसकी पारंपरिक मर्यादा और सांस्कृतिक स्वरूप प्रभावित हुआ है। #IndianCulture #CulturalHeritage लोक परंपराओं को आधुनिकता के नाम पर विकृत करने के बजाय, उनकी मौलिक पहचान, गरिमा और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

Esa

2,856,986 Aufrufe • vor 2 Tagen

गफरुद्दीन मेवाती पांडुन का कड़ा के “इकलौते गायक” को मिलेगा पद्म श्री पुरस्कार मेवात की समृद्ध लोक परंपरा के संवाहक गफरुद्दीन मेवाती को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वे जोगी पांडुन का कड़ा (मेवाती भाषा में महाभारत गायन) के एकमात्र लोक गायक हैं। उनके पास इस परंपरा के 25,000 से अधिक दोहे कंठस्थ हैं, और इन्हें गायन करने वाले वे देश के एकमात्र लोक कलाकार माने जाते हैं। गफरुद्दीन मेवाती का जन्म डीग ज़िले की पहाड़ी तहसील के गांव कैथवाड़ा में, मेवाती जोगी समुदाय में हुआ। गांव की चौपाल से शुरू हुआ उनका यह लोक-संस्कृति का कारवां लंदन और पेरिस जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचा और अब देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों की सूची में स्थान पाने जा रहा है। यह सम्मान राजस्थान की धरती में जन्मी लोक संस्कृति के मधुर रागों का सम्मान है। गफरुद्दीन मेवाती उन विरले लोक कलाकारों में से हैं, जिन्होंने लगभग छह दशकों तक बिना किसी प्रतिष्ठा या पुरस्कार की आकांक्षा के, देश और विदेश में लोक कला को जीवंत बनाए रखने के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। Narendra Modi

Dinesh Bohra

18,702 Aufrufe • vor 8 Monaten