Video wird geladen...

Video konnte nicht geladen werden

Zur Startseite

जिस देश में एक criminal होना पाप नहीं है बल्कि सवाल पूछना पाप हो उस देश में भरत यूँ ही मारते रहेंगे! 🙂

14,291 Aufrufe • vor 3 Monaten •via X (Twitter)

0 Kommentare

Keine Kommentare verfügbar

Kommentare vom Original-Post werden hier angezeigt

Ähnliche Videos

भारत के जिस प्रधानमंत्री ने अपने 12 साल के कार्यकाल में एक भी प्रेस कॉन्फ़्रेंस न की हो , जिस प्रधानमंत्री ने 12 साल में कभी खुले तौर पर प्रेस के सवालों का सामना न किया हो. जिस प्रधानमंत्री ने देश के मीडिया संस्थानों को चाटूकार गोदी मीडिया में तब्दील कर दिया हो, जिस प्रधानमंत्री ने 12 सालों में या तो एक तरफा मन की बात जैसा मोनोलॉग किया हो या फिर सिर्फ़ अपने चुनिंदा चमचों और चाटूकारों को इंटरव्यू दिया हो, उस प्रधानमंत्री से दर्जनों रिपोर्टर के सामने अचानक किसी सवाल के जवाब की उम्मीद करना ही बेमानी है. बल्कि उस प्रधानमंत्री को यूं घेरकर उनसे सवाल पूछना उनके साथ नाइंसाफी भी है, जिन्होंने सवालों से ही भागते भागते बारह साल गुजार दिए हों. देश में ही जिन्होंने आजतक खुले मंच से किसी सवाल का जवाब नहीं दिया या बल्कि यूं कहें कि पत्रकार को ऐसे सवाल पूछने का अधिकार नहीं दिया , उनसे नॉर्वे में कोई रिपोर्टर सवाल पूछ ले और जवाब हासिल कर ले , ये तो वैसे भी मुमकिन नहीं है . फिर पता नहीं क्या सोचकर नॉर्वे की एक रिपोर्टर ने मोदी से सवाल पूछने की गुस्ताखी कर दी. वो भी खुले मंच के सामने से . ज़ाहिर है जवाब न आना था . न आया . अब देश भर में इस वीडियो पर बवाल मचा है . मोदी समर्थकों ने उस रिपोर्टर के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है .

Ajit Anjum

27,590 Aufrufe • vor 4 Monaten