Loading video...

Video Failed to Load

Go Home

झारखंड के देवघर में सनसनीखेज आरोप। रीना देवी का कहना है कि उन्होंने गांव के मुखिया के पति दिलीप भोक्ता के खिलाफ छेड़खानी और शोषण का केस दर्ज कराया था। केस वापस लेने के लिए लगातार दबाव बनाया गया। जब केस वापस नहीं लिया गया तो आरोप है कि...

77,089 views • 5 months ago •via X (Twitter)

0 Comments

No comments available

Comments from the original post will appear here

Related Videos

लोकेशन : वाराणसी, उत्तर प्रदेश मुस्लिम लड़की से बलात्कार की कोशिश, कांवड़ियों के वेश में युवकों पर आरोप, विरोध के बाद पीड़िता के घर में तोड़फोड़ और आगजनी। राजातालाब इलाके में उस समय तनाव फैल गया जब कांवड़ियों के वेश में कुछ युवकों पर एक मुस्लिम लड़की से कथित तौर पर बलात्कार की कोशिश करने का आरोप लगा। स्थानीय लोगों के अनुसार, जब पीड़िता ने शोर मचाया, तो उसके परिवार के सदस्य मौके पर पहुँचे और लड़की को बचाया। आरोप है कि इस दौरान पीड़िता के परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट भी की गई। घटना के बाद मामला और भी गंभीर हो गया जब सैकड़ों कांवड़ियों ने इकट्ठा होकर पीड़िता के घर पर हमला कर दिया। उन्होंने घर में तोड़फोड़ और आगजनी की और इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। मामला यहीं नहीं थमा, कांवड़ियों ने राजातालाब थाने का घेराव कर प्रशासन पर पीड़िता के घर पर बुलडोजर चलाने का दबाव बनाया।

The Muslim

18,945 views • 1 year ago

बनारस: कांवड़ियों के वेश में आए युवकों पर मुस्लिम लड़की से दुष्कर्म की कोशिश का आरोप, विरोध के बाद पीड़िता के घर में तोड़फोड़ और आगजनी। वाराणसी, उत्तर प्रदेश: जिले के राजातालाब क्षेत्र में उस वक्त तनाव फैल गया जब कांवड़ियों के वेश में आए कुछ युवकों पर एक मुस्लिम लड़की से कथित दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगा। स्थानीय लोगों के अनुसार, जब पीड़िता ने शोर मचाया तो उसके परिजन मौके पर पहुंचे और लड़की को बचाया गया। आरोप है कि इस दौरान पीड़िता के परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट भी की गई। घटना के बाद मामला और भी गंभीर हो गया जब सैकड़ों की संख्या में कांवड़ियों ने इकट्ठा होकर पीड़िता के घर पर हमला किया। उन्होंने तोड़फोड़ और आगजनी की और इलाके में दहशत का माहौल बना दिया। स्थिति यहीं नहीं थमी, कांवड़ियों ने उल्टा राजातालाब थाने का घेराव किया और प्रशासन पर दबाव बनाया कि पीड़िता के घर पर बुलडोज़र चलाया जाए।

Lallanpost

32,694 views • 1 year ago

⦿ जुलाई 2024 में राजस्थान के अजमेर डेयरी पर दूध लेने गई 15 साल की बच्ची के साथ रेप की घटना हुई। अलग-अलग दिन उस बच्ची के साथ बलात्कार किया गया ⦿ बच्ची को डराया गया- किसी को बताया तो तुम्हारे परिवार की हत्या कर दी जाएगी ⦿ बच्ची ने डर के कारण किसी को नहीं बताया, बाद में बच्ची गर्भवती हो गई। बच्ची ने अपनी बहन को बताया और बहन ने परिवार को बताया। ⦿ बच्ची को इलाज के लिए दिल्ली लाया गया और जीरो FIR दर्ज हुई। FIR को अजमेर ट्रांसफर किया गया, तब अजमेर में मुकदमा दर्ज हुआ। ⦿ मुकदमा दर्ज होने के 20 दिन बाद जज के सामने बयान दर्ज कराया गया ⦿ लेकिन दुख की बात है कि 8 महीने बाद भी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया। बाद में 3 आरोपियों में से एक को गिरफ्तार किया गया और 2 को थाने बुलाकर छोड़ दिया गया। ⦿ 17 मार्च 2026 को चार्जशीट के बाद ट्रायल के दौरान बयान दर्ज होना था, लेकिन 16 मार्च को आरोपी के परिवार ने केस वापस लेने का दवाब बनाया। ⦿ पीड़िता और उसके घरवालों ने केस वापस लेने से मना किया, तो दबंगों ने पीड़िता के पिता, चाचा-चाची पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। ⦿ तीन लोगों को कुल्हाड़ी से काटा गया और दबंग उन्हें मरा समझ, छोड़कर चले गए। : कांग्रेस SC विभाग के चेयरमैन (समण) Rajendra Pal Gautam जी 📍 दिल्ली

Congress

44,245 views • 4 months ago

कास्ट क्राइम : जम्मू के कठुआ में एक 14 साल की दलित छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोप है कि 8वीं क्लास में पढ़ने वाली लड़की को स्कूल से आते वक्त अगवा किया गया और फिर सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। राजपूत जाति से आने वाले तीन आरोपियों पर हैवानियत का इल्ज़ाम है। पीड़िता की ओर से दर्ज़ कराई गई शिकायत में कहा गया है कि हर्ष, कृष और जगदीप नाम के आरोपियों ने उसे कार में अगवा किया और गैंगरेप का वीडियो बनाकर लगातार उसे ब्लैकमेल भी किया। शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने पीड़िता को धमकाते हुए कहा कि हम राजपूत हैं और तुम हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

Sumit Chauhan

25,241 views • 1 year ago

शादी के लिए हिन्दू से मुस्लिम धर्म अपनाने वाली Miss India Earth 2019 Sayali Surve ने फिर से हिंदू धर्म अपना लिया. Sayali Surve ने बताया कि बिजनेसमैन आतिफ तासे से एक कॉमन दोस्त के जरिए मिली थीं, दोनों के बीच प्यार हुआ और 2017 में फैमिली के खिलाफ जाकर शादी कर ली.⁣ ⁣ सायली का आरोप है कि शादी के बाद उन्हें मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी. उनका आरोप है कि धार्मिक प्रथाएं अपनाने का दबाव बनाया गया, उन्होंने अपने बच्चों की वजह से ये सब सहा, लेकिन हालात नहीं बदले तो पति से अलग होने का फैसला कर लिया.⁣ उन्होंने बताया कि उन्होंने मुंबई में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है, इन आरोपों पर उनके पति की तरफ से कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. वहीं पुलिस की तरफ से भी इस मामले में कोई बयान सामने नहीं आया है. रिपोर्ट्स के अनुसार पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ में एक धार्मिक अनुष्ठान के बाद सायली ने फिर से हिंदू धर्म अपना लिया. मिस इंडिया अर्थ 2019 रह चुकीं Sayali Surve की इस शादी से चार बच्चे हैं. #Lovejihaad #maharastra #hindugirls

Vipin patel 🚩

13,748 views • 1 month ago

उन्नाव रेप केस। ठाकुर का कुआँ। ये सिर्फ एक रेप नहीं था। पीड़िता के पिता और दो चाचियों की हत्या के साथ गैंग रेप हुआ। ये पूरी न्याय व्यवस्था की हत्या थी। राजपूत कुलदीप सिंह सेंगर ने पहले लड़की के साथ रेप किया, फिर गैंग रेप कराया और उसे 60 हजार में बेच दिया। लड़की ने न्याय के लिए पुलिस सहित हर दरवाजा खटखटाया, लेकिन न्याय नहीं मिला। जब लड़की ने आत्महत्या की कोशिश की और खुद को आग लगाई, तब FIR दर्ज हुई। पीड़िता पर दबाव बनाने के लिए उसके पिता को झूठे मुकदमे में गिरफ्तार कराया गया। पुलिस कस्टडी में सेंगर और उसके भाई ने उन्हें इतना मारा कि उनकी मौत हो गई। जब लड़की नहीं टूटी तो गवाहों के साथ आ रही कार को ट्रक से 11 बार कुचला गया। ट्रक सेंगर के रिश्तेदार का था। इसमें लड़की की दो चाचियाँ मारी गईं, लड़की और उसका वकील गंभीर रूप से घायल हुए। ये सब उस प्रदेश में हुआ जहाँ KILL BILL ठाकुर का राज है। सबसे बड़ी बात, हादसे के दिन लड़की को मिली पुलिस सुरक्षा कार में मौजूद नहीं थी। आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर को रेप में आजीवन कारावास और पिता की हत्या में 10 साल की सजा हुई। कल हाई कोर्ट ने पाया कि आरोपी को 2-4 करोड़ ले बेल दी जा सकती है। आरोपी कुछ और हत्या कर सकता है। 5KM कि दूरी नापने के लिए हाई कोर्ट में कोई GPS होगा। इस तरह से अपराधी को हत्या और बलात्कार करने के लिए हाई कोर्ट ने एक और खुली छूट दी।

Villager Anuj Tomar

37,696 views • 7 months ago

मुस्लिम कारोबारी पर लगा था मासूम से रेप का आरोप, अब गवाह ही कोर्ट में पलट गया… उत्तराखंड के नैनीताल का ‘रेप’ प्रकरण याद है! जिसका आरोप 73 वर्षीय उस्मान पर लगा था। 30 अप्रैल की रात करीब 8 बजे एक महिला अपनी 12 साल की बेटी के साथ मल्लीताल थाना पहुंची थी। उसने आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग बच्ची के साथ रेप हुआ है। रेप का आरोप 73 साल के ठेकेदार मोहम्मद उस्मान पर था। विक्टिम की फैमिली ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करवाई। उसी दौरान थाने के बाहर हिंदूवादी संगठनों की भीड़ जमा हो गई। वे नारेबाजी करने लगे। थाने के बाहर जुटी भीड़ ने उस्मान को उन्हें सौंपने की मांग शुरू कर दी। कुछ देर बाद भीड़ ने थाने के दूसरी तरफ बड़ा बाजार में पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस दौरान दुकानों तोड़फोड़ की गई। विरोध करने वालों के साथ मारपीट की गई। भीड़ ने पास ही स्थित जामा मस्जिद पर भी पथराव कर दिया। नैनीताल में मुसलमानों की दुकानों को निशाना बनाया गया, दुकानदारों के साथ हिंदूवादी उपद्रवियों ने हिंसा की थी। नैनीताल कई दिनों तक हंगामे में डूबा रहा था। अब ‘पीड़ित’ की पड़ोसी और इस मामले की मुख्य गवाह ने यू-टर्न ले लिया है। उनका दावा है कि केस में उन्हें जबरदस्ती गवाह बनाया गया। उसे झूठा बयान देने के लिए मजबूर किया गया। घटना की मुख्य गवाह का दावा है कि उसे जबरदस्ती गवाह बनाया गया। झूठा बयान दिलाया गया। पड़ोसी 5 साल से नैनीताल में रह रही है। वहीं, पीड़िता और उसकी बहन दो साल पहले यहां आए। दादी के गुजरने के बाद घर के एक कमरे में बुआ और दूसरे कमरे में वो दोनों रहती थीं। इनकी मां अपने दूसरे पति के साथ मुरादाबाद में रहती हैं। पड़ोसी का कहना है कि बच्ची नॉर्मल थी। उसने घटना को लेकर कुछ नहीं बताया। उसके शरीर पर घाव के भी निशान नहीं थे। पड़ोसी का कहना है कि वह कूड़ा बीनने का काम करती थी। बच्ची की नानी के आने के बाद भी उसने कुछ नहीं बताया। पीड़ता की नानी उसे और उसकी बहन को अपने साथ लेकर चली गई। उनका कहना है कि बच्ची की मां, नानी और उसकी बहन का वकील सीमा परिहार के घर आना-जाना पहले से था। पड़ोसी का कहना है कि पुलिस स्टेशन में किसी ने बच्ची को खराब हालत में देखने की बात मुझे लेकर की। बिना पूछे मुझे जबरन मुख्य गवाह बना दिया गया। मैंने उस्मान को कुछ गलत करते नहीं देखा। कोर्ट और पुलिस के चक्कर में बिना कारण मुझे फंसा दिया गया। उस्मान के खिलाफ जबरन गवाही देने के लिए दबाव डाला गया। उस्मान और उनके परिजनों का कहना है कि इस घटना के बाद से हमारे घर के बाहर पुलिस खड़ी है। उस्मान के बेटे का कहना है कि पिता शहर के ठेकेदार हैं। उनके विरोधियों ने उनके खिलाफ साजिश रची। इस पूरे मामले के सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया गया। इस घटना के बाद से बच्ची के परिवार को भी पुलिस सिक्यूरिटी मिली हुई है। अब सोचिए! अगर यह मामला अदालत में फर्जी साबित हो जाता है, तब सोचिए एक गैंग नफ़रत में कितना अंधा हो चुका है। जो अपनी नफ़रती सियासत के लिए किस हद तक गिर चुके हैं… वीडियो - दैनिक भास्कर Wasim Akram Tyagi

Ashraf Hussain

35,846 views • 1 year ago

CO अनुज चौधरी को बचाने के लिए खड़ी हुई UP सरकार! संभल हिंसा केस में पुलिस के खिलाफ CJM कोर्ट से FIR दर्ज करने के आदेश पर उत्तरप्रदेश सरकार ने दलील दी है. पुलिस अधिकारी अनुज चौधरी के पक्ष में सरकार ने दलील दी है कि जिस बोर की गोली आलम को उपद्रव के दौरान लगी वह बोर पुलिस इस्तैमाल नही करती. सरकार ने CJM पर BNSS की धारा-175 की अनदेखी के आरोप लगाये है. आलम के पिता यामीन की याचिका पर संभल की CJM कोर्ट ने तत्कालीन CO अनुज चौधरी समेत कई पुलिसवालों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिये थे. पुलिस ने केस दर्ज नही किया और हाईकोर्ट में CJM के आदेश के खिलाफ अपील की थी. इस मामले में पुलिस अफसरों पर केस दर्ज करने के आदेश करने वाले CJM का तत्काल तबादला भी कर दिया गया था. आलम को संभल हिंसा के दौरान 24 नवम्बर-2024 को गोली लगी थी. गोली मारने के आरोप अनुज चौधरी और संभल कोतवाल समेत कई पुलिसकर्मियों पर थे.

Narendra Pratap

154,665 views • 3 months ago

रेप पीड़िता के साथ हुए अन्याय के सवाल का जवाब- मैं कांग्रेस की प्रवक्ता और पदाधिकारी के नाते नहीं, बल्कि एक महिला के नाते दूंगी। मैं खुद उस पीड़िता और उसके परिवार से मिली हूं। मुझे पता है कि उन्होंने क्या मंजर देखा है और कैसे उनके परिवार के दो सदस्यों की हत्या हो गई। जो व्यक्ति हत्या और बलात्कार का दोषी पाया गया, वह अगर 6 साल में जेल से बाहर आ जाए -जिसे उम्रकैद की सजा थी- तो समाज का सिर शर्म से झुक जाना चाहिए। इस फैसले के खिलाफ जब पीड़िता और उनकी मां सर्द रात में इंडिया गेट पर विरोध करती हैं, तो दिल्ली पुलिस उन्हें बर्बरता के साथ घसीट ले जाती है। नरेंद्र मोदी और अमित शाह को इसपर जवाब देना चाहिए। मैं बिलकुल नहीं भूली हूं कि यूपी की सरकार ने कुलदीप सेंगर के खिलाफ तब तक कार्रवाई नहीं की, जब तक कोर्ट ने आदेश नहीं दिए। जब इलाहाबाद कोर्ट का निर्देश आया, तब इस मामले में एक्शन हुआ, नहीं तो कुलदीप सेंगर को लगातार बचाया जाता रहा। इतना ही नहीं, चुनावों में कुलदीप सिंह सेंगर के परिवार को टिकट दिया गया और जब बवाल मचा तो टिकट वापस लिया गया। कुलदीप सिंह सेंगर आरोपी नहीं, दोषी है। मैं कोर्ट से अपील करूंगी कि वे इस मामले पर स्वतः संज्ञान लें। सवाल यह भी है 👇 • क्या यह देश लड़कियों के लिए नहीं हैं? • क्या लड़कियां इस देश में सुरक्षित नहीं रह सकती? • क्या लड़कियों के साथ अन्याय होना चाहिए?

Supriya Shrinate

17,315 views • 7 months ago