Video yükleniyor...

Video Yüklenemedi

Ana Sayfaya Dön

देश-दुनिया में बिहार की जगहँसाई करवा रहे हैं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी!!

24,593 görüntüleme • 2 ay önce •via X (Twitter)

0 Yorum

Yorum bulunmuyor

Orijinal gönderinin yorumları burada görünecek

Benzer Videolar

मुख्यमंत्री के नाम में सम्राट है तो क्या उन्होंने अपने आप को बिहार का सम्राट समझ लिया है? और बिहार की जनता को अपनी भयभीत प्रजा? जब सम्राट चौधरी अपने शीशमहल आवास से बाहर निकलेंगे तो सारे बिहारवासी अपना काम धाम छोड़ अपने घर में दुबक जाएंगे? सुरक्षा के नाम पर बिहार की नागरिकों के साथ गुलामों की तरह व्यवहार करना, जहां-तहां घंटों सड़क पर रोक देना कहां तक स्वीकार्य है? मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बिहारवासियों में अपराधी और आतंकवादी नजर आते हैं? चुनाव में जिनका वोट पाने के लिए बीच चुनाव गलत तरीके से₹10000 बांट रहे थे आज उन्हीं मतदाताओं से selected CM सम्राट चौधरी को खतरा महसूस हो रहा है? दूसरे जनप्रतिनिधियों का तो ये महाराज सुरक्षा छीन लेते हैं, और अपने एवं अपने परिजनों के लिए ऐसी सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं कि बिहारवासी घंटों धूप में, बारिश में सड़क पर खड़े रह जाते हैं! ₹10,000 रुपयों से उपजा यह भाजपाई अनदेखी और अहंकार है! Tejashwi Yadav #RJD #Bihar

Rashtriya Janata Dal

30,142 görüntüleme • 9 gün önce

ये सवाल तो मैं पूछूंगी… सम्राट चौधरी ने घोषणापत्र प्रेसवार्ता अकेले क्यों की ? क्या 20 साल से वो बिहार के CM हैं ? जो CM थे वो 26 second में कन्नी काट के क्यों भाग गए ? INDIA गठबंधन का संकल्प पत्र ‘तेजस्वी यादव’ ने पढ़ा और NDA ‘ठगबंधन’ का ‘सम्राट चौधरी’ ने तो क्या नीतीश को दरकिनार कर सम्राट को चेहरा बना दिया गया है ? अमित शाह ने कहा सम्राट चौधरी को जिता दो, हम उन्हें बिहार में बड़ा आदमी बनाऐंगे ! तो क्या सम्राट चौधरी भाजपा के बड़े नेता नहीं है ? अगर नहीं हैं तो भाजपा ने उन्हें बिहार का उप-मुख्यमंत्री क्यों बनाया हुआ है ? और अगर हैं तो और बड़ा तो क्या बना सकते हैं अमित शाह ? उप-मुख्यमंत्री से बड़ा तो मुख्यमंत्री ही होता है !!! तो फिर नीतीश बाबू का क्या होगा ??

Dr. Ragini Nayak

20,209 görüntüleme • 9 ay önce

जनता ने ही खोल दी वायरल वीडियो से बड़बोले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पोल! सम्राट चौधरी दावा कर रहे थे कि उनकी पत्नी के पास कोई सुरक्षा, प्रोटोकॉल, प्रावधान, सिक्योरिटी, व्यवस्था,.. कुछ नहीं है! जबकि सच्चाई यह है कि उनकी धर्मपत्नी के साथ दर्जनों गाड़ियों का काफिला चल रहा है, पूरा पुलिसबल चल रहा है, साथ में DM और SP चल रहे हैं! किस अधिकार से उनको प्रोटोकॉल मिला? और किस क्षमता से वह एक विद्यालय का निरीक्षण कर रही हैं? और अधिकारियों तथा प्रशासन को निर्देश भी दे रही हैं? अहंकारी, तानाशाही, घमंडी, फेक एनकाउंटर के विशेषज्ञ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एक तरफ विपक्ष के नेताओं की सुरक्षा को कम कर रहे हैं! लगता है सारी सुरक्षा दूसरे जगह से हटाकर अपनी पत्नी और परिवार की सुरक्षा और हनक में लगा रहे हैं! मानो उनका पूरा परिवार ही बिहार का मुख्यमंत्री बन गया हो! Tejashwi Yadav #RJD #Bihar

Rashtriya Janata Dal

24,619 görüntüleme • 1 ay önce