Video wird geladen...

Video konnte nicht geladen werden

Zur Startseite

धुरंधर 3 की शूटिंग हुई स्टार्ट

28,984 Aufrufe • vor 5 Monaten •via X (Twitter)

0 Kommentare

Keine Kommentare verfügbar

Kommentare vom Original-Post werden hier angezeigt

Ähnliche Videos

लुधियाना के डेहलो के नजदीक खेड़ा गाँव में हुई धुरंधर फिल्म की शूटिंग के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, वीडियो में दर्शाया गया पाकिस्तान सीन। रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म धुरंधर के कुछ हिस्सों की शूटिंग पंजाब के लुधियाना जिले के खेड़ा गाँव में हुई है जिसमें एक पाकिस्तानी गाँव का दृश्य दिखाया गया है और वहाँ पाकिस्तानी झंडा भी लगा हुआ है। इस शूटिंग के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, एक वीडियो में रणवीर सिंह छत पर घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं और इस गाँव की पहचान खेड़ा के रूप में की गई है। यह शूटिंग लगभग तीन दिनों तक चली। 10 दिन पहले इस फिल्म का फर्स्ट लुक लॉन्च किया गया था। गाँव के लोग जहाँ अपने गाँव के दृश्य को लेकर बेहद उत्साहित हैं, वहीं उन्होंने फिल्म के सेट के बारे में भी जानकारी साझा की है। गाँव वालों ने बताया कि लगभग 100 कलाकार, निर्देशक, कैमरामैन, फिल्म क्रू के सदस्य और शूटिंग से जुड़े अन्य कर्मचारी तीन-चार दिनों तक गाँव में रहे, जहाँ उन्होंने गाँव में काफी देर तक शूटिंग की। #RanbirSingh #Dhurandhar #ATReel #AajTakSocial

AajTak

396,683 Aufrufe • vor 1 Jahr