Loading video...

Video Failed to Load

Go Home

धुरंधर-2 में मौका मिलना चाहिए डांस के हिसाब से 💟🧿

12,875 views • 7 months ago •via X (Twitter)

0 Comments

No comments available

Comments from the original post will appear here

Related Videos

जब उत्तर प्रदेश के पड़ोसी राज्यों में 15 से 25% तक के राज्य के सरकारी नौकरियों में वेटिंग लिस्ट जारी की जाती है। तो फिर उत्तर प्रदेश में ऐसा क्यों नहीं किया जा रहा है। UPSSSC, UP POLICE, CONSTABLE, UPSI, HOMEGUARD और प्रदेश की अन्य भर्तियो में भी वेटिंग लिस्ट जारी होना चाहिए। दशमलव के कुछ अंकों या नंबरों से मेरिट लिस्ट से बाहर हजारों अभ्यर्थियों को भी वेटिंग लिस्ट के जरिए मौका मिलना चाहिए। कुछ नंबरों की वजह से हमें युवाओं को बाहर का रास्ता दिखाकर उनके भविष्य से खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। सालों की मेहनत के बाद दशमलव अंको से पीछे रह जाना एक युवा के लिए कितना तकलीफदेह है यह समझना हर किसी के लिए संभव नहीं है। इसलिए अगर पद खाली हो रहे हैं अभ्यर्थी मेडिकल, फिजिकल सारे चीजों को पास करने के बाद भी ज्वाइन नहीं कर रहे हैं या ज्वाइन करने के बाद भी किसी वजह से छोड़ रहे हैं, तो वेटिंग लिस्ट जारी करके उनसे पीछे कतार में खड़े युवाओं को मौका मिलना चाहिए। सरकार अगर गुजरात मॉडल लागू करने का हर राज्य में दावा करती है तो सरकार को यह भी दावा करना चाहिए कि गुजरात में जिस तरह से सरकारी नौकरियों की भर्तियों में वेटिंग लिस्ट जारी होता है इस तरह उत्तर प्रदेश में भी जारी होना चाहिए। Yogi Adityanath CM Office, GoUP Government of UP #UPPoliceWaitingList #UPSSSC_WaitingList #WaitingListInUP #UPPoliceConstable

Naveen Sharma Sikandrabad

12,870 views • 1 month ago